NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / NEET में सफलता के लिए रसायन विज्ञान के इन टॉपिकों पर दें विशेष ध्यान
    अगली खबर
    NEET में सफलता के लिए रसायन विज्ञान के इन टॉपिकों पर दें विशेष ध्यान
    NEET के लिए रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक (तस्वीरः फ्रीपिक)

    NEET में सफलता के लिए रसायन विज्ञान के इन टॉपिकों पर दें विशेष ध्यान

    लेखन राशि
    Sep 25, 2023
    10:56 pm

    क्या है खबर?

    भारत के शीर्ष मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए छात्र राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में भाग लेते हैं।

    इस बार NEET UG परीक्षा 5 मई, 2024 को होगी। परीक्षा तैयारी के लिए छात्रों के पास पर्याप्त समय हैं।

    NEET परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।

    रसायन विज्ञान परीक्षा का प्रमुख खंड है। आइए जानते हैं इस खंड की तैयारी के लिए किन टॉपिकों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

    #1

    भौतिक रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक

    NEET में भौतिक रसायन विज्ञान से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं।

    इसकी तैयारी के लिए कक्षा 11 और कक्षा 12 में दिए गए कुछ अध्यायों को प्रमुखता से पढ़ना होगा।

    इसमें परमाणु सरंचना और परमाणु रसायन विज्ञान, गैसीय अवस्था, थर्मोडायनामिक्स और थर्मोकेमिस्ट्री, आयनिक संतुलन, रेडॉक्स प्रतिक्रियाएं, मोल कॉन्सेप्ट, स्टोइकोमेट्री के बारे में पढ़ें।

    कक्षा 12 की किताबों से ठोस अवस्था, समाधान और सहयोगात्मक गुण, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री, रासायनिक गतिकी और भूतल रसायन के बारे में पढ़ना जरूरी है।

    #2

    कार्बनिक रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक

    कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन विज्ञान भी परीक्षा का प्रमुख खंड है।

    कार्बनिक रसायन विज्ञान में कार्बनिक यौगिकों का गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण, होमोलिटिक और हेटरोलिटिक विखंडन, हाइड्रोकार्बन, एल्काइन्स, अल्कोहल, कीटोन्स आदि के बारे में जरूर पढ़ें।

    इसके अलावा आइसोमेरिज्म, हाइपरकोन्जुगेशन, बायोमोलेक्यूल्स और पॉलिमर संबंधी अवधारणाओं पर विशेष ध्यान दें।

    अकार्बनिक विज्ञान में आवर्त सराणी, S ब्लॉक, P ब्लॉक, D और F ब्लॉक के तत्व, पर्यावरण रसायन शास्त्र, धातुकर्म, समन्वय यौगिक और गुणात्मक विश्लेषण संबंधी अवधारणाओं को प्रमुखता से पढ़ें।

    #3

    ऐसे करें तैयारी

    NEET परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए विभिन्न टॉपिकों की अवधारणाओं को समझना जरूरी है।

    रसायन विज्ञान की अवधारणाएं समझने के बाद इनके शॉर्ट नोट्स बना लें और नियमित रूप से रिवीजन करें।

    समय-समय पर मॉक टेस्ट हल करें और अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें।

    जिन विषयों में आप कमजोर हैं, उन पर ज्यादा ध्यान दें।

    सरल विषयों को पहले ही पढ़ कर खत्म कर लें ताकि कठिन विषयों की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

    #4

    सूत्रों की सूची बनाएं और फ्लैश कार्ड का उपयोग करें

    रसायन विज्ञान में कई सारी रासायनिक क्रियाएं, समीकरण, सूत्र और शब्दावली होती हैं।

    इन्हें एक साथ याद करना मुश्किल है। ऐसे में छात्र सभी टॉपिक से संबंधित क्रियाओं, समीकरणों और सूत्रों को एक पेज में लिखकर फ्लैश कार्ड बना लें।

    इस फ्लैश कार्ड को दीवार या टेबल के पास चिपका लें।

    रासायनिक क्रियाओं को समझने के लिए बार-बार अभ्यास करें। छात्र पिछले सालों के पेपर और सैंपल पेपर भी हल करें।

    #5

    NCERT किताबों से पढ़ें

    NEET परीक्षा के लिए रसायन विज्ञान पढ़ते समय सही अध्ययन सामग्री का इस्तेमाल करें।

    शिक्षा विशेषज्ञ उम्मीदवारों को NCERT किताबें पढ़ने की सलाह देते हैं।

    विदेशी लेखकों की किताबें पढ़ने से बचें। इनकी भाषा कठिन होती है और आप मूल मुद्दों से भटक सकते हैं।

    उम्मीदवार NCERT किताबों के अलावा ओपी टंडन, सीमा सैनी की रसायन विज्ञान की किताब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    उम्मीदवार तैयारी के दौरान समय प्रबंधन का खास ध्यान रखें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    NEET
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नौसेना का जहाज; 200 लोग थे सवार, 19 घायल न्यूयॉर्क
    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025

    NEET

    NEET UG के लिए कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानिए ताजा अपडेट NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, बढ़ाया गया आवेदन शुल्क NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
    NEET PG के नतीजे घोषित, ऐसे देखें अपना परिणाम परीक्षा परिणाम
    NEET PG के उम्मीदवार इन टिप्स की मदद से करें तैयारी, बढ़ जाएगी सफलता की संभावना परीक्षा तैयारी

    परीक्षा तैयारी

    UPSC CDS परीक्षा के लिए ऐसे करें अंग्रेजी की तैयारी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    JEE मेन 2024 की तैयारी कर रहे हैं? जानें विषयवार महत्वपूर्ण टॉपिक और तैयारी के टिप्स JEE मेन
    SSC परीक्षा पास करना चाहते हैं तो तैयारी के दौरान न करें ये गलतियां SSC (कर्मचारी चयन आयोग)
    चंद्रयान-3: परीक्षा के लिहाज से इन महत्वपूर्ण तथ्यों को रखें याद चंद्रयान-3
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025