NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / IIT दिल्ली अब कंप्यूटर साइंस में कराएगा MTech, जानिए किन छात्रों को मिल सकेगा प्रवेश
    अगली खबर
    IIT दिल्ली अब कंप्यूटर साइंस में कराएगा MTech, जानिए किन छात्रों को मिल सकेगा प्रवेश
    IIT-दिल्ली में कंप्यूटर विज्ञान में MTech कोर्स शुरू (तस्वीरः फ्रीपिक)

    IIT दिल्ली अब कंप्यूटर साइंस में कराएगा MTech, जानिए किन छात्रों को मिल सकेगा प्रवेश

    लेखन राशि
    Mar 22, 2023
    05:25 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग ने एक नया कार्यक्रम शुरू किया है।

    इसके तहत छात्र अब कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (रिसर्च) कोर्स कर सकेंगे।

    नए कोर्स के लिए केवल वैध GATE स्कोर वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे।

    इस 2 वर्षीय कोर्स में छात्रों को कंप्यूटर प्रौद्योगिकी से जुड़े महत्वपूर्ण भागों को पढ़ाया जाएगा।

    इस कोर्स में भाग लेने के लिए इच्छुक छात्र संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करें।

    संस्थान

    IIT दिल्ली ने क्या कहा?

    IIT दिल्ली ने प्रेस वार्ता में कहा कि उद्योग और समाज के लिए प्रासंगिक कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में जटिल शोध समस्याओं को हल करने के लिए प्री-डॉक्टरेट स्तर पर छात्रों के लिए ये कोर्स डिजाइन किया गया है।

    इस कोर्स से जरिए छात्र अनुसंधान समस्याओं को कुशलता पूर्वक हल करने, उद्योग और समाज की वांछित जरूरतों को पूरा करने वाले अनुप्रयोगों के लिए नई प्रणालियों को डिजाइन, विकसित और मूल्यांकन करने में भी सक्षम होंगे।

    किन

    किन छात्रों को मिलेगा प्रवेश?

    कंप्यूटर विज्ञान में MTech कोर्स के लिए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग में BE या BTech करने वाले उम्मीदवार भाग ले सकेंगे।

    इसके अलावा गणित, सांख्यिकी में MCA या MSc के साथ वैध GATE स्कोर वाले छात्रों को प्रवेश मिल सकेगा।

    संस्थान ने कहा कि इस कोर्स से छात्रों में कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी के महत्वपूर्ण विषय की समझ बढ़ेगा और मौजूदा एल्गोरिदम, मॉडल और तकनीकों को लागू कर सकेंगे। ये कोर्स छात्रों को बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।

    कोर्स

    कंप्यूटर विज्ञान में MTech करने के फायदे

    कंप्यूटर विज्ञान में MTech एक बेहतरीन करियर विकल्प है। इसमें डेटा, मशीन लर्निंग, शोध, सॉप्टवेयर के साथ कई चीज़ें सीखने को मिलती हैं।

    इस कोर्स की मदद से छात्र कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी कुछ बड़ा कर सकते हैं।

    आज के समय में विभिन्न IT कंपनियों में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञों का मांग बढ़ रही है।

    कोर्स करने के बाद छात्र अच्छे वेतन पर नौकरी कर सकते हैं, इसके अलावा शोध अध्ययन का विकल्प भी चुन सकते हैं।

    Mtech

    कंप्यूटर विज्ञान के अलावा किस विषय में कर सकते हैं MTech?

    MTech 2 वर्षीय टेक्नोलॉजी कोर्स है और इससे छात्र रिसर्च एंड डेवलपमेंट के क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं।

    बहुत छात्र BTech करने के बाद MTech करते हैं। MTech करने के बाद नौकरी के बेहतरीन अवसरों के साथ आकर्षक वेतन भी मिलता है।

    MTech करने के बाद छात्र लाखों में कमाई करते हैं।

    कंप्यूटर विज्ञान के अलावा छात्र मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, माइनिंग जैसे विषयों में भी MTech की डिग्री कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IIT-दिल्ली
    IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान)
    इंजीनियरिंग

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    IIT-दिल्ली

    QS World University Ranking 2020: IIT दिल्ली के साथ-साथ ये संस्थान हुए टॉप 200 में शामिल शिक्षा
    पांच IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों के बारे में जानें, जिन्होंने बनाई अपनी अलग पहचान शिक्षा
    GATE Exam 2020: जारी हुआ परीक्षा का पूरा शेड्यूल, जानें कब होगी परीक्षा शिक्षा
    ONGC Recruitment: GATE 2020 के जरिए होगी इन पदों पर भर्ती शिक्षा

    IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान)

    JEE मेन: जुलाई सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन संयुक्त प्रवेश परीक्षा
    नंदकुमार मेनन ने 80 साल की उम्र में दी IIT मद्रास की प्रवेश परीक्षा केरल
    इंजीनियरिंग के बाद GATE पास करने के क्या हैं फायदे? जानें कैसे करें तैयारी नौकरियां
    QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IIT को पछाड़ IISc बेंगलुरू बना भारत का सर्वश्रेष्ठ संस्थान दिल्ली विश्वविद्यालय

    इंजीनियरिंग

    डिस्टेंस एजुकेशन से डिग्री पाने वालों को इंजीनियर नहीं माना जा सकता- हाई कोर्ट हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट
    कॉलेज एडमिशन के लिए इंटरव्यू के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, मजबूत होगी दावेदारी CBSE
    बिहार लोक सेवा आयोग की 66वीं परीक्षा के नतीजे जारी, वैशाली के सुधीर बने BPSC टॉपर IIT कानपुर
    UPSC ESE: इंजीनियरिंग सर्विसेज की मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025