NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / लिखने की गति में करना चाहते हैं सुधार तो अपना ये अहम टिप्स
    अगली खबर
    लिखने की गति में करना चाहते हैं सुधार तो अपना ये अहम टिप्स
    लिखने की गति कैसे सुधारें? (तस्वीरः फ्रीपिक)

    लिखने की गति में करना चाहते हैं सुधार तो अपना ये अहम टिप्स

    लेखन राशि
    Jan 28, 2024
    12:23 pm

    क्या है खबर?

    विवरणात्मक परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए लिखावट के साथ-साथ लिखने की गति अच्छी होना जरूरी है।

    इसकी मदद से छात्र सटीक तरीके से उत्तर देते हुए समय पर पेपर पूरा कर पाते हैं। अच्छी लेखन गति वाले छात्र अन्य छात्रों से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

    ऐसे में अधिकांश छात्र लेखन गति में सुधार के लिए मेहनत करते हैं।

    अगर आप भी लेखन गति सुधारना चाहते हैं तो यहां बताई गई टिप्स को अपना सकते हैं।

    #1

    प्रतिदिन अभ्यास करें

    लेखन गति को बेहतर बनाने के लिए प्रतिदिन लिखने का अभ्यास करें। जब आप किसी विषय का अध्ययन करते हैं तो उसे केवल याद न करें।

    हर बार रिवीजन करते समय जानकारियों को लिखकर जरूर देखें। इससे आपको विषय के बारे में तेजी से जानने में मदद मिलेगी और परीक्षा के दिन प्रभावी ढंग से लिख पाएंगे।

    शिक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, जब छात्र परीक्षा तैयारी के दौरान लिखते हैं तो प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अच्छे से दे पाते हैं।

    #2

    सही कलम का चुनाव करें

    लिखने की गति में सुधार के लिए कलम भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उम्मीदवार जेल पेन की जगह बॉल पेन का इस्तेमाल करें।

    इसकी मदद से वे तेजी से साफ-सुथरे ढंग से लिख सकते हैं। अधिकांश परीक्षाओं में भी बॉल पेन से लिखने की अनुमति दी जाती है।

    इससे जब छात्र लिखते हैं तो स्याही तेजी से सूख जाती है और कागज गंदा नहीं होता। उम्मीदवार एक ही तरह के पेन से लिखने की आदत बनाएं।

    #3

    उचित मुद्रा में लिखना सीखें

    अपनी लिखने की गति को बेहतर बनाने के लिए सही स्थिति में बैठना भी जरूरी है। खास तौर पर पीठ की अच्छी मुद्रा रखना महत्वपूर्ण हैं।

    शिक्षकों के मातबिक, पीठ सीधी करके लिखने वाले छात्र झुककर लिखने वालों की तुलना में तेजी से लिखते हैं।

    इससे लंबी परीक्षाओं के दौरान कंधे और पीठ में होने वाली ऐंठन भी कम होती है। ऐसे में छात्र उचित मुद्रा में लिखने का अभ्यास जरूर करें।

    #4

    शब्दों के आकार पर ध्यान दें

    लिखने की गति शब्दों के आकार पर भी निर्भर करती है। अगर आप बड़े-बड़े शब्द बनाते हैं तो उत्तर लिखने में ज्यादा समय लग सकता है।

    शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि जिन छात्रों की लिखावट छोटे आकार की होती है, वे अन्य छात्रों की तुलना में तेजी से लिखते हैं।

    छोटी लिखावट छात्रों को उत्तर जल्दी और सही ढंग से लिखने में सक्षम बनाती है। इससे उन्हें अगले प्रश्न पर तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिलती है।

    #5

    कलाई का व्यायाम करें

    कई बार लिखते समय छात्रों की कलाई और ऊंगलियों में दर्द होने लगता है। इसकी वजह से लिखने की गति प्रभावित होती है।

    शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि जो छात्र अपनी लिखने की गति में सुधार करना चाहते हैं, उन्हें प्रतिदिन कलाई का व्यायाम करने की आदत डालनी चाहिए।

    इससे लंबे समय तक लिखने से उत्पन्न होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिलती है और उम्मीदवार बिना रुकावट के लिख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परीक्षा तैयारी
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट में फिर हुई छंटनी, 300 से अधिक कर्मचारियों की गई नौकरी  माइक्रोसॉफ्ट
    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने 3 कर्मचारियों को बर्खास्त किया, आतंकी संगठनों से थे संबंध जम्मू-कश्मीर
    पश्चिम बंगाल: महिला पर भतीजे को मारकर शव के टुकड़े करने का आरोप, सीमेंट से छिपाया पश्चिम बंगाल
    प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज तारीख का ऐलान, नया पोस्टर आया सामने  प्रभास

    परीक्षा तैयारी

    12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के साथ कैसे करें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी? बोर्ड परीक्षाएं
    CSIR NET परीक्षा 26 दिसंबर से होगी शुरू, अंतिम दिनों में ऐसे करें तैयारी वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद
    UPSC: प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए भारतीय राज्यव्यवस्था का अध्ययन कैसे करें? UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    JEE मेन की तैयारी कर रहे हैं? जरूर पढ़ें गणित के ये टॉपिक JEE मेन

    टिप्स

    टमाटर की कीमत में हो रही वृद्धि, इसकी जगह इन 5 चीजों का करें इस्तेमाल  खान-पान
    टमाटर को सुरक्षित स्टोर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफ हैक्स
    मानसून में त्वचा के तैलीय प्रभाव को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें ये फेस पैक त्वचा की देखभाल
    कॉन्टैक्ट लेंस लगाते समय ये 5 गलतियां करने से बचें लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025