NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए भारतीय राज्यव्यवस्था का अध्ययन कैसे करें?
    अगली खबर
    UPSC: प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए भारतीय राज्यव्यवस्था का अध्ययन कैसे करें?
    UPSC के लिए राजनीति विज्ञान का अध्ययन कैसे करें?

    UPSC: प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए भारतीय राज्यव्यवस्था का अध्ययन कैसे करें?

    लेखन राशि
    Dec 22, 2023
    04:24 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।

    इस परीक्षा का पाठ्यक्रम काफी विशाल है। इसमें इतिहास, भारतीय राज्यव्यवस्था और शासन, भूगोल, अर्थशास्त्र, करेंट अफेयर्स जैसे विषय शामिल हैं।

    भारतीय राज्यव्यवस्था विषय प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा का एक महत्वपूर्ण घटक है। UPSC परीक्षा में इससे कई सवाल पूछे जाते हैं।

    आइए जानते हैं कि उम्मीदवार इस विषय की तैयारी कैसे कर सकते हैं।

    पाठ्यक्रम

    सबसे पहले पाठ्यक्रम समझें

    भारतीय राज्यव्यवस्था और शासन की तैयारी शुरू करने से पहले पाठ्यक्रम की उचित समझ विकसित करना जरूरी है।

    UPSC के लिए इस विषय के पाठ्यक्रम को कुछ महत्वपूर्ण श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है।

    इसमें भारतीय संविधान, सरकारी संरचना, संवैधानिक निकाय, स्थानीय शासन, संविधान संशोधन, न्याय व्यवस्था, संघवाद और केंद्र-राज्य संबंध जैसे खंड शामिल हैं।

    परीक्षा तैयारी के दौरान उम्मीदवारों को सभी जानकारियां अलग-अलग खंडों में वर्गीकृत करके पढ़नी चाहिए। इससे चीजें याद करने में आसानी होती है।

    रुपरेखा

    रूपरेखा बनाएं

    इस विषय के पाठ्यक्रम में कई सारी चीजें शामिल हैं। ऐसे में पढ़ाई के लिए अच्छी रूपरेखा विकसित करें।

    आप किस अध्ययन सामग्री का इस्तेमाल करेंगे और कितने घंटे इस विषय को पढ़ेंगे, इसकी योजना बनाएं।

    इसके बाद पाठ्यक्रम को समझकर संविधान की विशेषताएं, शक्तियों के वितरण, संविधान के विभिन्न अंगों की भूमिकाओं से खुद को परिचित करें।

    सभी अध्ययन सामग्री को एक बार पढ़ लें। इससे आपको सभी मुद्दों की ऊपरी जानकारी हासिल हो सकेगी।

    जानकारी

    सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का विश्लेषण करें

    उम्मीदवार प्रतिदिन अखबार पढ़ें। सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णयों और भारतीय राजनीति पर उनके प्रभाव का विश्लेषण करें। इससे आप भारतीय न्यायिक प्रणाली की प्रकृति को समझ सकेंगे। ये निर्णय मुख्य परीक्षा में उत्तर लेखन के लिए भी काम आते हैं।

    संवैधानिक

    संवैधानिक निकायों के बारे में पढ़ें

    चुनाव आयोग, भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG), राज्य लोक सेवा आयोग (SPSC), नीति आयोग के बारे में पढ़ें।

    इन निकायों की मुख्य भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में पढ़ें। इनके सदस्यों की संख्या, नियुक्ति, कार्यकाल और निष्कासन के बारे में पढ़ें।

    संवैधानिक निकायों से संबंधित अनुच्छेद और संशोधन को याद करें। ये निकाय शासन प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने में कितने सहयोगी है, इसके बारे में पढ़ें।

    अवधारणा

    मूल अवधारणाओं पर ध्यान दें

    इस विषय की जानकारियों को रटा नहीं जा सकता। आपको चीजें याद रखने के लिए उनसे संबंधित मुख्य अवधारणाओं को समझना होगा।

    उम्मीदवार राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के चुनाव, शीर्ष अधिकारियों की नियुक्ति, केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का बंटवारा संबंधी अवधारणाओं को अच्छी तरह समझें।

    न्यायिक समीक्षा, मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक तत्व जैसे टॉपिकों पर विशेष ध्यान दें। संविधान संशोधन के बारे में पढ़ते समय उनसे संबंधित न्यायिक केस भी पढ़ें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    क्यों भारत की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है UPSC CSE? यहां समझिए परीक्षा तैयारी
    UPSC परीक्षा के लिए सबसे स्कोरिंग वैकल्पिक विषय कौन-सा है? ऐसे करें चुनाव परीक्षा तैयारी
    UPSC की तैयारी के लिए कैसे करें सही कोचिंग का चुनाव? परीक्षा तैयारी
    UPSC: IAS और IES अधिकारी में क्या है अंतर? जानें काम और जिम्मेदारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)

    परीक्षा तैयारी

    NEET UG में सफलता के लिए मॉक टेस्ट हल करना क्यों है जरूरी? NEET
    RBI असिस्टेंट भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 18 नवंबर को, अंतिम समय में ऐसे करें तैयारी भारतीय रिजर्व बैंक
    कैसे बन सकते हैं IAS टॉपर? जानें परीक्षा में सफलता का रहस्य UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    CAT 26 नवंबर को, परीक्षा से पहले जरूर पढ़ें ये टॉपिक कॉमन एडमिशन टेस्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025