NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करना है बेहद लाभदायक, जानिए कैसे
    अगली खबर
    सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करना है बेहद लाभदायक, जानिए कैसे
    सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करने के फायदे (तस्वीरः फ्रीपिक)

    सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करना है बेहद लाभदायक, जानिए कैसे

    लेखन राशि
    Aug 08, 2023
    10:36 pm

    क्या है खबर?

    किसी भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए एक निश्चित योजना के अनुसार काम करना जरूरी है। इस योजना का पालन करने में ही अधिकांश छात्रों को परेशानी होती है।

    ऐसे में विद्यार्थियों को सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। इससे परीक्षा परिणाम के साथ उनके व्यक्तित्व और सेहत पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

    आइए जानते है सुबह जल्दी उठकर पढ़ने से क्या-क्या लाभ होते हैं।

    #1

    शांतिपूर्ण माहौल

    दिन के समय में घर में शोर होने के कारण अच्छे से पढ़ाई नहीं हो पाती जबकि सुबह के समय घर का वातावरण शांत होता है।

    ये पढ़ाई के लिए काफी लाभदायक है। सुबह जल्दी उठकर पढ़ने से आप पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।

    इस समय आपको परेशान करने के लिए कोई भी नहीं होगा।

    सुबह शांति के माहौल में आपका मन भी शांत रहता है और आप कम समय में ज्यादा पढ़ाई कर सकते हैं।

    #2

    याददाश्त होगी तेज

    सुबह के समय मन शांत और एकाग्र रहता है, इससे जानकारियों को याद रखने की क्षमता भी बढ़ती है।

    सुबह का समय केवल पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए ही नहीं, बल्कि परीक्षा से पहले रिवीजन करने के लिए भी लाभदायक माना गया है।

    सुबह के समय पढ़ा हुआ आसानी से समझ आता है और लंबे समय तक याद रहता है।

    ऐसे में छात्रों को सुबह जल्दी उठकर कठिन विषयों को पढ़ने की सलाह दी जाती है।

    #3

    एकाग्रता और उत्पादकता बढ़ेगी

    शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह जल्द उठकर पढ़ने से छात्रों की उत्पादकता बढ़ती है।

    छात्र पढ़ाई में केंद्रित होने के साथ निरंतर भी होते हैं। सुबह उठकर पढ़ने से सकारात्मक विचार आते है।

    ऐसे में आप सुबह पढ़ाई करके दिनभर की नकारात्मक चीजों से दूर रह सकते हैं।

    सुबह के समय विकर्षण कम रहता है। सुबह के समय सभी अपने-अपने कामों में व्यस्त होते हैं।

    ऐसे में आप अपने काम को पूरा समय दे पाएंगे।

    #4

    सेहत पर भी पड़ेगा असर

    सुबह उठकर पढ़ने से न केवल आपकी पढ़ाई पर अच्छा असर होगा बल्कि आपके सेहत पर भी इसका फायदा होगा।

    स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए अलग से मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

    सुबह उठकर पढ़ने से छात्रों का आलस भी कम होता है। छात्र दिनभर सक्रिया और ऊर्जावान रहते हैं।

    छात्र सुबह जल्दी उठकर योग या व्यायाम भी कर सकते हैं।

    सुबह जल्दी उठने के लिए रोजाना रात को समय पर सोएं, 8 घंटे की नींद पर्याप्त है।

    जानकारी

    अतिरिक्त समय मिलेगा

    अगर आप सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करेंगे तो अपने टाइमटेबल का पालन कर पाएंगे। आपको बाकी कामों को करने के लिए बहुत समय मिलेगा। आप दिनभर पढ़ाई, स्कूल और कोचिंग के अलावा अन्य गतिविधियों को भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परीक्षा
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'रेड 2' की रफ्तार, 21वें दिन रहा ऐसा हाल  अजय देवगन
    तमिलनाडु के TASMAC मामले पर सुप्रीम कोर्ट की ED को फटकार, कहा- सभी सीमाएं लांघ रहे तमिलनाडु
    दीपिका पादुकोण की शर्तों से तंग आ गए संदीप रेड्डी वांगा, कर दिया 'स्पिरिट' से बाहर? दीपिका पादुकोण
    महाराष्ट्र और गोवा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, राजस्थान और पंजाब में तपिश भारतीय मौसम विभाग

    परीक्षा

    20 मई को होने वाली नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर की परीक्षा स्थगित  नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA)
    JEE एडवांस्ड 2023 के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन JEE मेन
    नवोदय विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया बदली, अब ऐसे होगा छात्रों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय
    NEET UG: परीक्षा में नहीं पहन सकेंगे फुल बाजू के कपड़े और जूते, जानिए ड्रेस कोड NEET

    परीक्षा तैयारी

    9 जुलाई को होगी RBI ग्रेड B परीक्षा, अंतिम 1 सप्ताह में ऐसे करें तैयारी भारतीय रिजर्व बैंक
    3 महीने में कैसे करें UPSC मुख्य परीक्षा की तैयारी? UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    SSS CGL टियर 1 के लिए ऐसे करें गणित की तैयारी SSC (कर्मचारी चयन आयोग)
    सामान्य अध्ययन के अनुभागों को कवर करते हैं ये वैकल्पिक विषय, तैयारी में नहीं आती कठिनाई UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025