NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / हरियाणा: 27 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, नकल रोकने किए गए पुख्ता इंतजाम
    अगली खबर
    हरियाणा: 27 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, नकल रोकने किए गए पुख्ता इंतजाम
    हरियाणा बोर्ड परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी

    हरियाणा: 27 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, नकल रोकने किए गए पुख्ता इंतजाम

    लेखन राशि
    Feb 26, 2024
    05:04 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल (27 फरवरी) से शुरू हो रही हैं।

    10वीं की परीक्षाएं 26 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाएं दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित होंगी।

    परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है।

    परीक्षार्थी

    5 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल

    कक्षा 10 में पहली परीक्षा पंजाबी, सूचना प्रौद्योगिकी और सक्षम सेवाएं, संस्कृत, व्याकरण जैसे विषयों की होगी।

    12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत कंप्यूटर विज्ञान और आईटी के पेपर के साथ शुरू होगी। वाणिज्य और मानविकी संकाय के मुख्य विषय की परीक्षा की शुरुआत 4 मार्च से होगी।

    परीक्षा में लगभग 5.80 लाख उम्मीदवार भाग लेंगे, इसमें से 3.03 लाख उम्मीदवार 10वीं की परीक्षा में शामिल होंगे।

    वहीं, 12वीं के लिए नामांकित विद्यार्थियों की संख्या लगभग 2.21 लाख है।

    दस्तावेज

    इन दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी

    परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र ले जाना जरूरी है। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर स्कैन की हुई फोटो लगाकर सत्यापित करानी होगी।

    परीक्षा केंद्र पर मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड) लेकर जाना भी जरूरी है।

    प्रवेश पत्र पर तारीख के अनुसार अभ्यर्थी और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है।

    छात्र परीक्षा शुरू होने के कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पहुंचे। इसके अलावा छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में ही केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

    केंद्र

    प्रदेश भर में बनाएं गए इतने केंद्र

    परीक्षा को लेकर प्रदेश भर में कुल 1,484 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर निरीक्षण के लिए कुछ 132 फ्लाइंग टीम का गठन किया गया है।

    ये टीमें अलग-अलग केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी। इसके अलावा 3 नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए हैं।

    सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की गई है। सभी केंद्रों पर विद्यार्थियों की गहन तलाशी ली जाएगी ताकि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके।

    निर्देश

    इन वस्तुओं के साथ प्रवेश प्रतिबंधित

    परीक्षा केंद्र में मोबाइल, कैलकुलेटर और स्मार्ट वॉच आदि इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।

    अगर किसी उम्मीदवार के पास प्रतिबंधित वस्तुएं मिलती हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    इसके अलावा नकल रोकने के लिए उत्तर पुस्तिका में बदलाव किए गया है। अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिका के पेजों की संख्या की जांच करनी होगी

    अगर उत्तर पुस्तिका का कोई पेज फटा हुआ या गायब मिलता है, तो इसे अनुचित साधन का मामला माना जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
    बोर्ड परीक्षाएं

    ताज़ा खबरें

    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

    हरियाणा में 27 जुलाई से खुलेंगे सभी स्कूल, जारी हुआ आदेश भारत की खबरें
    हरियाणा: परिवार की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम होने पर मिलेगी निशुल्क शिक्षा हरियाणा
    हरियाणा में 1 दिसंबर से पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, पूरे समय होगी पढ़ाई हरियाणा
    HTET 2021: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस तरह से करें आवेदन हरियाणा

    बोर्ड परीक्षाएं

    CBSE: 12वीं के छात्र भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान के इन टॉपिकों पर दें ध्यान CBSE
    उत्तर प्रदेश: 22 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, ऐसे देखें टाइम टेबल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)
    CBSE ने हिंदी में जारी किया 10वीं-12वीं का पाठ्यक्रम, डेटशीट पर आई ये जानकारी CBSE
    राजस्थान: जनवरी में आयोजित होंगी 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं, सैद्धांतिक परीक्षाओं पर आई ये जानकारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025