NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / उत्तर प्रदेश: 22 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, ऐसे देखें टाइम टेबल
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: 22 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, ऐसे देखें टाइम टेबल
    उत्तर प्रदेश: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल घोषित (तस्वीरः फ्रीपिक)

    उत्तर प्रदेश: 22 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, ऐसे देखें टाइम टेबल

    लेखन राशि
    Dec 07, 2023
    04:51 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है।

    परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से टाइम टेबल देख सकते हैं।

    बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी, 2024 से शुरू होंगी और 9 मार्च तक चलेंगी।

    बोर्ड परीक्षाएं प्रत्येक दिन 2 पालियों में आयोजित की जाएंगी।

    10वीं परीक्षाएं

    10वीं का टाइम टेबल

    10वीं में पहली परीक्षा हिंदी की होगी। इसके बाद 27 फरवरी को गणित का पेपर है।

    28 फरवरी को संस्कृत, 29 फरवरी को सुबह की पाली में विज्ञान और दोपहर की पाली में कृषि विषय की परीक्षा होगी।

    1 मार्च को मानव विज्ञान, 4 मार्च को अंग्रेजी, 5 मार्च को सुबह की पाली में गृह विज्ञान और दोपहर की पाली में कंप्यूटर की परीक्षा होगी।

    6 मार्च को चित्रकला और 7 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा।

    12वीं परीक्षाएं

    12वीं का टाइमटेबल

    22 फरवरी को हिंदी, 23 फरवरी को नागरिक शास्त्र, 27 फरवरी को व्यवसाय अध्ययन, 28 फरवरी को अर्थशास्त्र, 29 फरवरी को सुबह लेखाशास्त्र और दोपहर में जीवविज्ञान, गणित की परीक्षा होगी।

    1 मार्च को मानव विज्ञान, 2 मार्च को अंग्रेजी, 4 मार्च को सुबह कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान और दोपहर में भौतिकी, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र और तर्कशास्त्र की परीक्षा होगी।

    5 मार्च को भूगोल, 6 मार्च को इतिहास, 7 मार्च को रसायन विज्ञान, 9 मार्च को संस्कृत की परीक्षा होगी।

    प्रैक्टिकल

    जनवरी में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

    उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।

    बोर्ड परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

    इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 55 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण करनाया है। इनमें से लगभग 29 लाख छात्र 10वीं में पंजीकृत हैं।

    पिछली बार की अपेक्षा परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है।

    टाइमटेबल

    आधिकारिक वेबसाइट से देखें टाइमटेबल

    10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध '10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2024' के लिंक पर क्लिक करें।

    इसके बाद एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें आप अपनी कक्षा की परीक्षा तिथि देख सकेंगे।

    उम्मीदवार भविष्य के लिए इस PDF को प्रिंट करवा कर रख सकते हैं। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)
    बोर्ड परीक्षाएं

    ताज़ा खबरें

    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार
    IPL 2025: ईशान किशन ने RCB के खिलाफ खेली नाबाद 94 रन की पारी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    टेस्ट क्रिकेट: ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए में जड़ा सबसे तेज शतक, जानिए उनके आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    इस साल आ रहीं हैं ये 5 जबरदस्त एक्शन फिल्में, लिख लीजिए तारीख ऋतिक रोशन

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)

    उत्तर प्रदेश: फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, स्कूल करेंगे डाउनलोड उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें उत्तर प्रदेश
    UP Board: पेपर लीक के कारण 24 जिलों में रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा उत्तर प्रदेश

    बोर्ड परीक्षाएं

    मध्य प्रदेश: जानिए कैसे पढ़ाई करते थे 12वीं के टॉपर विकास और मौली  मध्य प्रदेश
    पंजाब बोर्ड: 10वीं की टॉपर गगनदीप ने हासिल किए 100 फीसदी अंक, ऐसे करती थीं पढ़ाई पंजाब
    गुजरात: पिता ने 25 साल बाद बेटे संग दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, दोनों को मिली सफलता गुजरात
    झारखंड: 12वीं आर्ट्स और वाणिज्य संकाय की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक झारखंड एकेडमिक काउंसिल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025