Loading...
राजस्थान: जनवरी में आयोजित होंगी 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं, सैद्धांतिक परीक्षाओं पर आई ये जानकारी
जनवरी में शुरू होंगी 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं

राजस्थान: जनवरी में आयोजित होंगी 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं, सैद्धांतिक परीक्षाओं पर आई ये जानकारी

लेखन राशि
Dec 13, 2023
11:44 am

क्या है खबर?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर अहम जानकारी साझा की है। इसके मुताबिक, दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी, 2024 के अंत में आयोजित की जाएंगी। 10वीं-12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 15 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान बोर्ड जल्द ही विस्तृत डेटशीट जारी करेगा। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं

अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं हुई शुरू

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू हो चुकी हैं। परीक्षाएं 23 दिसंबर तक चलेंगी।

परीक्षा आयोजन 2 पालियों में हो रहा है। पहली पाली की परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जा रही हैं।

अर्द्ध वार्षिक परीक्षाओं का पैटर्न पूरी तरह मुख्य परीक्षा पैटर्न पर आधारित है।

डेटशीट

डेटशीट को लेकर राजस्थान बोर्ड ने कही ये बात

राजस्थान बोर्ड ने एक्स पर लिखा है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। इसी महीने परीक्षा टाइम-टेबल को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

बोर्ड ने लिखा कि बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल मध्य तक संपन्न कराई जानी है। 10वीं की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक और 12वीं की परीक्षा दोपहर 12:45 से शाम 4 बजे तक कराई जानी प्रस्तावित है।

ADVERTISEMENT

डेटशीट

ऐसे देख सकेंगे डेटशीट

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

वेबसाइट पर '10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2024' का लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा। इस पर क्लिक कर छात्र परीक्षा की तारीखें देख सकेंगे।

डेटशीट एक PDF फाइल के रूप में होगी, जिसमें छात्र विभिन्न विषयों की परीक्षा तारीख देख पाएंगे।

परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENT

अवकाश

25 दिसंबर से शुरू होगा शीतकालीन अवकाश

RBSE ने 25 दिसंबर से स्कूलों में विंटर वेकेशन (शीतकालीन अवकाश) घोषित किया है। हालांकि, अवकाश के बाद स्कूल किस तारीख से खुलेंगे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

ऐसे में छात्र अपने स्कूल से संपर्क कर अवकाश की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी स्कूल जनवरी के पहले सप्ताह में खोले जा सकते हैं। इसके बाद जनवरी के अंतिम सप्ताह से 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू होंगी।

मार्च

पिछले साल मार्च में आयोजित हुई थी बोर्ड परीक्षाएं

पिछले साल 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 9 मार्च, 2023 से शुरू हुई थीं और 12 अप्रैल को समाप्त हुई थीं।

वहीं, 10वीं की परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 13 अप्रैल तक किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों परीक्षाओं के लिए लगभग 21 लाख परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।

इस बार परीक्षाओं में 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे, इसमें 12वीं के 9 लाख और 10वीं के 13 लाख परीक्षार्थी शामिल हैं।

ADVERTISEMENT