Page Loader
CBSE: 12वीं के छात्र भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान के इन टॉपिकों पर दें ध्यान
12वीं के लिए भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक (तस्वीरः फ्रीपिक)

CBSE: 12वीं के छात्र भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान के इन टॉपिकों पर दें ध्यान

लेखन राशि
Dec 06, 2023
10:52 am

क्या है खबर?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं। CBSE जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी करेगा। कक्षा 12 में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी प्रमुख संकाय हैं। विज्ञान संकाय में गणित, रसायन विज्ञान और भौतिकी महत्वपूर्ण विषय हैं। इन विषयों में अच्छे अंक लाने के लिए अनुशासित दृष्टिकोण के साथ महत्वपूर्ण टॉपिकों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होती है। आइए इन तीनों विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक जानते हैं।

भौतिकी

भौतिकी के महत्वपूर्ण टॉपिक

भौतिकी में अच्छे अंक लाने के लिए विद्युत और चुंबकत्व के टॉपिकों पर ध्यान दें, ये काफी स्कोरिंग विषय हैं। इसमें विद्युत क्षेत्र, विद्युत धारा से जुड़ी अवधारणा, विद्युत आवेश का संरक्षण, विद्युत क्षेत्र रेखाएं, कंडक्टर और इंसुलेटर, विद्युत ध्रुवीकरण के बारे में पढ़ें। इसके अलावा एक चुंबकीय ध्रुव, चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं, रेडियो तरंगे, परावर्तन, अपवर्तन और परमाणु के बारे में पढ़ें। भौतिकी की अवधारणाओं को समझने के लिए सक्रिय अध्ययन तकनीकों का इस्तेमाल करें।

रसायन विज्ञान

रसायन विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक

रसायन विज्ञान को कठिन विषय माना जाता है, लेकिन मूलभूत अध्यायों पर ध्यान केंद्रित कर अधिक अंक लाए जा सकते हैं। उम्मीदवार कार्बनिक रसायन पर ज्यादा ध्यान दें। अल्कोहल, फिनोल, ईथर, एल्डिहाइड, केटोन्स, नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिक, जैविक अणु संबंधी टॉपिकों को प्रमुखता से कवर करें। इसके अलावा रासायनित गतिकी और समन्वय यौगिक जैसे टॉपिक भी स्कोरिंग हैं। इनके अलावा उम्मीदवार इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री, सॉल्यूशन, सॉलिड स्टेट और सर्फेस केमिस्ट्री संबंधी टॉपिकों को भी पढ़ें।

गणित

गणित के महत्वपूर्ण टॉपिक

गणित में सबसे ज्यादा कैलकुलस यानि गणना वाला भाग महत्वपूर्ण हैं। इससे सबसे ज्यादा अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इसमें निरंतरता, लघुगणक, डेरिवेटिव, रेखा, सजातीय अंतर समीकरण, रैखिक समीकरण, क्षेत्रफल आदि के बारे में पढ़ें। इसके अलावा सदिश और त्रिआयामी ज्यामिति के सवालों को हल करें। सदिशों का योग, सामानांतर, संरेख सदिश, गुण और अनुप्रयोग संबंधी टॉपिकों पर स्पष्टता बढ़ाएं। इसके अलावा बीजगणित, कार्य और संबंध वाली इकाईयों की बुनियादी अवधारणाएं अच्छी तरह से समझें।

पाठ्यक्रम

बदले हुए पाठ्यक्रम पर दें ध्यान

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर पाठ्यक्रम और सैंपल पेपर देखें। खासतौर पर परिवर्तित हुए पाठ्यक्रम पर ध्यान दें। जिन टॉपिकों को पाठ्यक्रम से हटाया गया है, उनकी सूची बना लें। इसके बाद बचे हुए टॉपिकों को विस्तार से कवर करें। परीक्षा तैयारी के लिए अच्छी अध्ययन योजना बनाएं। तीनों विषयों में बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित तौर पर सैंपल पेपर हल करें। इससे परीक्षा पैटर्न के साथ ही अपने कमजोर क्षेत्रों को समझ पाएंगे।