NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / अंग्रेजी में कमजोर छात्र अपनाएं ये टिप्स, बोल सकेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी 
    अगली खबर
    अंग्रेजी में कमजोर छात्र अपनाएं ये टिप्स, बोल सकेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी 
    फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के लिए अपनाएं ये टिप्स (तस्वीरः फ्रीपिक)

    अंग्रेजी में कमजोर छात्र अपनाएं ये टिप्स, बोल सकेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी 

    लेखन राशि
    Sep 11, 2023
    10:00 am

    क्या है खबर?

    छात्र जीवन के दौरान पर्सनालिटी डेवलपमेंट और करियर विकास के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ होना जरूरी है।

    कई छात्र आज भी अंग्रेजी बोलने और लिखने में कमजोर है, जिसके कारण उन्हें पढ़ाई में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    अंग्रेजी भाषा पर पकड़ मजूबत होने से स्कूल-कॉलेज के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।

    आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकते हैं।

    #1

    दैनिक जीवन में करें अंग्रेजी भाषा का उपयोग

    फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के लिए रोजाना की बातों को अंग्रेजी में बोले।

    स्कूल-कॉलेजों में दोस्तों से अंग्रेजी भाषा में ही बात करें, गलती होने पर वाक्यों को फिर से बोलें।

    कठिन शब्दों का अर्थ समझकर उसे बार-बार दोहराएं, उस शब्द को विभिन्न वाक्‍यों में प्रयोग करना सीखें।

    प्रतिदिन इन वाक्यों को बोलने का अभ्यास करें। गलती होने पर अंग्रेजी बोलने का अभ्यास करना न छोड़े, लगातार अभ्यास से ही गलतियों में सुधार हो सकेगा।

    #2

    अंग्रेजी भाषा में फिल्म देखें

    अगर आपको फिल्म देखना पंसद है तो उसे सब-टाइटल के साथ अंग्रेजी भाषा में देखें।

    अंग्रेजी बोलने के कौशल में सुधार लाने का ये सबसे मनोरंजक माध्यम हो सकता है।

    आप हॉलीवुड की फिल्म देख सकते हैं या यूट्यूब पर अंग्रेजी में हास्य या एक्शन सीरीज भी देख सकते हैं।

    अंग्रेजी फिल्म को हिंदी भाषा में देखने के बजाय अंग्रेजी में देखेंगे तो आप नए-नए शब्द सीखेंगे।

    इससे अंग्रेजी बोलने और समझने की गति में भी सुधार होगा।

    #3

    अंग्रेजी अखबार पढ़ें

    अंग्रेजी बोलने से पहले प्रतिदिन अंग्रेजी अखबार पढ़ने की आदत डालें।

    पढ़ते वक्त जो शब्द नहीं समझ आए, डिक्शनरी की मदद से तुरंत उसका अर्थ जानें।

    अंग्रेजी अखबार पढ़ने से आपकी अंग्रेजी पढ़ने की आदत सुधरेगी और नए शब्दों को पढ़ने और समझने का मौका भी मिलेगा।

    रोजाना डिक्शनरी से 20 शब्दों को हिंदी और अंग्रेजी में याद करें, बड़े-बड़े कवि और लेखकों की किताबें पढ़ने की आदत डाले, इससे काफी मदद मिलेगी।

    #4

    निबंध लेखन करें

    किसी अच्छे विषय पर सप्ताह में 2 से 3 बार निबंध लिखें, इससे अंग्रेजी में सोचने और लिखने की क्षमता बढ़ेगी।

    अंग्रेजी में निबंध लेखन से लेखन कौशल में भी सकारात्मक बदलाव होगा।

    अंग्रेजी निबंध लेखन 500 से 800 शब्द के बीच होना चाहिए।

    अंग्रेजी सीखने के लिए ब्लॉग एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, अंग्रेजी में छोटे-छोटे नोट्स और मेल भी लिखें।

    इससे आपकी व्याकरण शैली में सुधार होगा और भाषा पर पकड़ भी बनेगी।

    जानकारी

    इंटरनेट का इस्तेमाल करें

    इंटरनेट के दौर में घर बैठे सब कुछ सीखना आसान हो गया है। आप अंग्रेजी बोलने और लिखने के लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते है। वर्तमान में ऑनलाइन कई निशुल्क अंग्रेजी क्लासेस भी उपल्बध हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स

    दूसरों को जज करने की आदत से ऐसे पाएं छुटकारा तनाव
    कुछ अच्छा हासिल करने के लिए जीवन में खुश रहना है जरूरी, तुरंत छोड़ें ये आदतें टिप्स
    फोन चलाने की आदत से पढ़ाई में हो रहे हैं पीछे? ऐसे पाएं छुटकारा इंटरनेट
    कल की चिंता में आज कुछ नहीं कर पाते? ऐसे सीखें वर्तमान में जीना टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025