LOADING...
#महिलादिवस: पिछले पांच सालों में IAS परीक्षा में इन महिलाओं ने किया टॉप

#महिलादिवस: पिछले पांच सालों में IAS परीक्षा में इन महिलाओं ने किया टॉप

Mar 08, 2019
04:42 pm

क्या है खबर?

08 मार्च को महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमारे समाज में कभी भी महिलाओं को बराबरी का दर्जा नहीं दिया गया है, इसके बावजूद रानी लक्ष्मी बाई और इंदिरा गांधी जैसी महिलाओं ने अपनी अहम भूमिकाओं से भारत के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया है। आज के समय में भी कई महिलाएं IAS ऑफिसर बनकर देश की सेवा कर रही हैं। आज हम आपको पिछले पांच साल में IAS ऑफिसर बनी महिलाओं के बारें बताएंगे।

महिलाएं

12 वर्षों में आठ बार महिलाएं आईं प्रथम

पिछले 12 वर्षों में प्रतिष्ठित UPSC परीक्षा में आठ बार महिलाओं ने टॉप किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि साल 2014 से लगातार तीन साल महिला उम्मीदवारों ने टॉप किया है। IAS परीक्षा 2016 में कर्नाटक के केकोलार नामक एक छोटे से शहर की नंदनी के आर ने टॉप किया था। उन्होंने IAS परीक्षा 2016 में वैकल्पिक विषय के रूप में कन्नड़ साहित्य को चुना था। चयन के समय वह एक भारतीय IRS अधिकारी थीं।

टीना डाबी

टीना डाबी ने साल 2015 में किया टॉप

IAS परीक्षा 2015 में टीना डाबी ने टॉप किया था। वे UPSC IAS परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की पहली महिला बनी। टीना डाबी दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान चुना था। जब उन्होंने इस परीक्षा में टॉप किया, तब वे 22 वर्ष की थीं। वे दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा थीं और उन्होंने विश्वविद्यालय में भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया था।

Advertisement

इरा सिंघल

दिव्यांग इरा सिंघल ने 2014 में किया टॉप

इरा सिंघल ने वो काम कर दिखाया है, जिससे लोगों को प्रेरणा मिलती है। इरा सिंघल एक दिव्यांग है, इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और IAS परीक्षा 2014 में टॉप कर दिखाया। इरा सिंघल ने UPSC IAS परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में भूगोल को चुना था। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से BE और MBA किया है। जब उनका चयन UPSC IAS अधिकारी के लिए हुआ, तब वे एक IRS अधिकारी थीं।

Advertisement

हरिता वी कुमार

हरिता वी कुमार ने 2013 में किया टॉप

हरिता वी कुमार ने IAS परीक्षा 2013 में प्रथम रैंक हासिल की थी। हरिता वी कुमार केरल के नेय्याट्टिक्कारा नाम के एक छोटे शहर से हैं। उन्होंने वैकल्पिक विषयों के रूप में अर्थशास्त्र और मलयालम साहित्य को चुना था। वे हमेशा से एक IAS अधिकारी बनना चाहती थीं। उन्होंनें अपने सपने को साकार करने के लिए HCL टेक्नोलॉजीज की नौकरी के ऑफर को ठुकरा दिया था। चयन के समय वह एक IPS अधिकारी थीं।

शीना अग्रवाल

शीना अग्रवाल ने साल 2012 में किया टॉप

अब अगर हम साल 2012 का बात करें, तो IAS परीक्षा 2012 में शीना अग्रवाल ने प्रथम स्थान अपने नाम किया था। IAS परीक्षा में शामिल होने से पहले शीना अग्रवाल ने नई दिल्ली में AIIMS से MMBS पूरा किया था। उन्होंने वैकल्पिक विषयों के रूप में मेडिकल साइंस और साइकोलॉजी चुना था। वह हरियाणा की मूल निवासी हैं। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में IAS परीक्षा में टॉप किया था। जब उनका चयन हुआ था, तब वे IRS अधिकारी थीं।

Advertisement