Page Loader
आज का इतिहास: क्या है 01 मार्च का इतिहास, जानकार बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: क्या है 01 मार्च का इतिहास, जानकार बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Mar 01, 2019
08:15 am

क्या है खबर?

चाहे आप UPSC की तैयारी करें या किसी अन्य सरकारी नौकरी की, आपके लिए इतिहास को जानना उतना ही जरूरी होता है, जितना कि बाकी विषयों को जानना होता है। अगर किसी व्यक्ति को इतिहास की जानकारी होती है, तो लोग उससे कहते हैं कि वो UPSC परीक्षा की तैयारी करे। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की भी अच्छी समझ होना जरूरी है। आइए जानें क्या है 01 मार्च का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

जानें कुछ प्रमुख घटनाएं

वैज्ञानिक ऑनरी बेकेरल के एक प्रयोग के कारण 01 मार्च, 1896 को रेडियोधर्मिता का पहली बार पता चला था। ग्रीस ने 01 मार्च, 1923 को ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया था। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष ने 01 मार्च, 1947 को अपना वित्‍तीय कामकाज शुरू किया था। ब्रितानी वित्त मंत्री जेम्स कैलाहन ने ब्रितानी मुद्रा (British Currency) व्यवस्था में परिवर्तन की घोषणा 01 मार्च, 1966 को की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश 01 मार्च, 2006 को राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे थे।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

'भारतीय विज्ञान ओ युक्तिबाड़ी' समिति के फाउंडर प्रबीर घोष का जन्म 01 मार्च, 1945 को हुआ था। बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म 01 मार्च, 1951 को हुआ था। अमेरिकी पहलवान बुकर हफमैन का जन्म 01 मार्च, 1965 को हुआ था। ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला मुक्केबाजी के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला बॉक्सर मैरी कॉम का जन्म 01 मार्च, 1983 को हुआ था। गायक-गीतकार जस्टिन बीबर का जन्म 01 मार्च, 1994 को हुआ था।

जानकारी

अभिनेता और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सलिल अंकोला का होता है जन्मदिन

अभिनेता और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सलिल अंकोला का जन्म 01 मार्च, 1968 को हुआ था। सलिल अंकोला ने भारत के लिए 1989 से 1997 तक 01 टेस्ट मैच और 20 अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच खेले हैं। इन्होंने कुरुक्षेत्र और अन्य फिल्मों में काम किया है।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

लेखक और पत्रकार आर्थर कोसलर (Arthur Koestler) का निधन 01 मार्च, 1983 को हुआ था। हिन्दी के प्रसिद्ध कवि सोहन लाल द्विवेदी का निधन 01 मार्च, 1988 को हुआ था। भारतीय राजनीतिज्ञ वसंतदादा पाटिल का निधन 01 मार्च, 1989 को हुआ था। भारतीय फिल्म निर्माता मनमोहन देसाई का निधन 01 मार्च, 1994 को हुआ था। गुजराती भाषा के प्रसिद्ध हास्य लेखक तारक मेहता का निधन 01 मार्च, 2017 को हुआ था।