Page Loader
UGC NET के लिए नोट्स बनाते समय न करें ये गलतियां
UGC NET के लिए नोट्स बनाते समय न करें ये गलतियां (तस्वीरः फ्रीपिक)

UGC NET के लिए नोट्स बनाते समय न करें ये गलतियां

लेखन राशि
Jan 08, 2024
07:02 pm

क्या है खबर?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। इस परीक्षा को पास करने के लिए लगातार पढ़ाई और रिवीजन के साथ नोट्स बनाना बेहद महत्वपूर्ण है। कई बार उम्मीदवार नोट्स बनाने में कुछ बुनियादी गलतियां कर देते हैं और इसकी वजह से उनका प्रदर्शन प्रभावित होता है। आइए जानते हैं कि UGC NET की तैयारी के लिए नोट्स बनाते समय किन गलतियों से बचना जरूरी है।

#1

बिना समझे लिखना

अक्सर छात्र बिना कुछ समझे ही नोट्स बनाना शुरू कर देते हैं और ये सबसे बुनियादी गलती है। बिना सोचे-समझे लिखना कुछ लोगों को ठीक लग सकता है, लेकिन वास्तव में ये उम्मीदवारों को परेशानी में डाल देता है। बिना ध्यान दिए लिखने से उम्मीदवार अनावश्यक सामग्री भी नोट्स में शामिल कर लेते हैं, इस वजह से रिवीजन करने में कठिनाई आती है। ऐसे में उम्मीदवार सबसे पहले अवधारणाएं स्पष्ट करें और फिर आवश्यक विवरणों को नोट्स में शामिल करें।

#2

सभी विषय को एक ही कॉपी में लिखना

अधिकांश उम्मीदवार सभी विषयों के नोट्स एक ही कॉपी में बना लेते हैं। इस वजह से जानकारियां व्यवस्थित नहीं हो पाती और उम्मीदवार विषयवार रिवीजन नहीं कर पाते। ऐसे में उम्मीदवार सभी विषयों के लिए अलग-अलग कॉपी बनाएं। नोट्स में शीर्षक और उप शीर्षकों को शामिल करें ताकि रिवीजन करते समय जानकारियां ढूंढने में परेशानी न आए। इसके अलावा उम्मीदवार हर चीज को नोट्स में शामिल न करें। ज्यादा अध्ययन सामग्री आपका ध्यान भटका सकती है।

#3

नोट्स को हाइलाइट करना

कई उम्मीदवार जानकारियों को हाइलाइट करने का उद्देश्य नहीं समझते। वे नोट्स बनाने के साथ ही जानकारियों को हाइलाइट कर देते हैं, लेकिन पूरी कॉपी को रंगीन बना देना ठीक नहीं है। हाइलाइटर का उपयोग केवल सबसे जरूरी जानकारियों के लिए किया जाता है। ऐसे में उम्मीदवार अपने नोट्स को कम से कम 3 बार पढ़ें। इसके बाद पहले पेंसिल या पेन से महत्वपूर्ण जानकारियों को रेखांकित करें। केवल बार-बार भूलने वाली महत्वपूर्ण जानकारियों को हाइलाइट करें।

#4

नोट्स को संशोधित न करना

कई उम्मीदवार एक बार नोट्स बनाने के बाद उन्हें कभी संशोधित नहीं करते और इस वजह से वे दूसरों से पीछे हो जाते हैं। ऐसे में उम्मीदवार समय-समय पर जानकारियों को संशोधित करते रहें। हर एक टॉपिक के बाद कम से कम 2 पेज की जगह छोड़ें ताकि नई जानकारियों जोड़ने में आसानी हो। उम्मीदवार नोट्स को जितना हो सके संक्षिप्त रखें, जो जानकारी उपयोगी नहीं है, उससे संबंधित पेज हटा भी सकते हैं।

जानकारी

विवरण पर ज्यादा ध्यान देना

कई उम्मीदवार मुख्य अवधारणाओं की जगह विवरण से अपने नोट्स भर देते हैं। इस वजह से गुणवत्तापूर्ण जानकारियां एकत्रित नहीं हो पाती। ऐसे में उम्मीदवार प्रमुख विचारों, परिभाषाओं और शब्दावली पर ध्यान केंद्रित करें। जानकारियों को बुलेट प्वाइंट्स में लिखें।