छात्रों के बेहतर करियर के लिए CBSE ने शुरू किया काउंसलिंग पोर्टल, ऐसे करें पंजीयन
क्या है खबर?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए महत्त्वपूर्ण सुविधा शुरू की है।
विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन के साथ ही अब CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को करियर और कॉलेज की जानकारी भी देगा।
इसके लिए नई शिक्षा नीति के तहत बोर्ड ने एक करियर गाइडेंस और काउंसलिंग पोर्टल बनाया है।
इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को अब उनकी रुचि के अनुसार सैकड़ों कोर्स की जानकारी मिल सकेगी।
पाठ्यक्रम
पोर्टल पर अपलोड की गई है दो लाख से अधिक पाठ्यक्रमों की जानकारी
दैनिक भास्कर के अनुसार, पोर्टल पर छात्रों की मदद के लिए दो लाख से अधिक कोर्स अपलोड किया गया है, जिससे उन्हें पाठ्यक्रम चयन करने में मदद मिलेगी।
इस पोर्टल को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) की मदद से CBSE ने तैयार किया है।
इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को 550 से अधिक करियर और 25,000 कॉलेज की जानकारी मिलेगी।
इससे छात्र अपनी रूचि के अनुसार कॉलेज और पाठ्यक्रम की जानकारी ले सकते हैं।
प्रयोग
CBSE करियर गाइडेंस पोर्टल का प्रयोग कैसे करें?
CBSE की नोटिस के अनुसार, करियर गाइडेंस और काउंसलिंग पोर्टल का लाभ सिर्फ उन्हीं CBSE स्कूल के छात्रों को मिलेगा जो इस पोर्टल पर अपना पंजीयन कराएंगे।
पंजीयन के लिए सबसे पहले CBSE द्वारा निर्मित www.cbsecareerguidance.com वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद छात्रों को ईमेल आईडी, स्कूल का नाम, विषय, कक्षा, और राज्य की जानकारी दर्ज करनी होगी।
अब छात्रों की पंजीयन आईडी जनरेट होगी, जिसके इस्तेमाल से छात्र पोर्टल का प्रयोग कर पाएंगे।
जानकारी
पोर्टल पर विभिन्न परीक्षाओं और छात्रवृत्ति की भी मिलेगी जानकारी
CBSE करियर गाइडेंस पोर्टल पर ही कॉलेज, परीक्षा और छात्रवृत्ति के लिए अलग-अलग डायरेक्ट्री बनाई गयी है।
डायरेक्ट्री की मदद से छात्र अपनी जरूरत की जानकारी ले सकेंगे जिससे उन्हें कुछ ढूँढने के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
बता दें कि इस पोर्टल से बोर्ड के विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा और स्कूल से निकलने से पहले उनके पास आगे के करियर के विकल्पों की जानकार भी होगी।
नतीजे
कब जारी होंगे CBSE 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे?
CBSE 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, इस परीक्षा का परिणाम 10 जनवरी, 2022 तक रिलीज किया जा सकता है।
बता दें कि बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इस परीक्षा के परिणाम में किसी छात्र को पास या फेल की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा और छात्रों को उनके सभी विषयों में प्राप्त नंबर बता दिए जाएंगे।