NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / झारखंड: 12वीं आर्ट्स और वाणिज्य संकाय की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
    झारखंड: 12वीं आर्ट्स और वाणिज्य संकाय की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
    करियर

    झारखंड: 12वीं आर्ट्स और वाणिज्य संकाय की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

    लेखन राशि
    May 30, 2023 | 04:43 pm 1 मिनट में पढ़ें
    झारखंड: 12वीं आर्ट्स और वाणिज्य संकाय की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
    झारखंड बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परीक्षा परिणाम

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 12 कला संकाय और वाणिज्य संकाय की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इस साल करीब 8 लाख छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। इससे पहले झारखंड बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 (विज्ञान संकाय) की परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे।

    ऐसे देखें परिणाम

    झारखंड बोर्ड की कक्षा 12 की कला संकाय और वाणिज्य संकाय का परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां होम पेज पर JAC इंटरमीडिएट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें। यहां रोल नंबर और नाम डालें, इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। SMS के माध्यम से परिणाम देखने के लिए रिजल्ट JAC12 स्पेस रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजें। इसके बाद परिणाम मैसेज पर मिलेगा।

    मार्च में हुई थी बोर्ड परीक्षा

    10वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू हुई और 3 अप्रैल को खत्म हुई थी। 12वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चली थी। इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए 1,225 और 12वीं की परीक्षा के लिए 724 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पिछले सप्ताह 10वीं और 12वीं विज्ञान संकाय का परिणाम जारी हुआ। इसके बाद से ही 12वीं कला और वाणिज्य संकाय की परीक्षा के परिणाम जारी होने की उम्मीद की जा रही थी।

    कितना रहा 10वीं और 12वीं विज्ञान संकाय का उत्तीर्ण प्रतिशत?

    10वीं में कुल 4,35,718 विद्यार्थी शामिल हुए, इसमें से केवल 4,01,559 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 12वीं विज्ञान संकाय में कुल 73,833 विद्यार्थी शामिल हुए थे, इसमें से 60,134 परीक्षार्थी पास हुए। 10वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.38 रहा। इसमें 66.23 फीसदी परीक्षार्थी फर्स्ट डिवीजन से और 31.05 फीसदी विद्यार्थी सेकेंड डिवीजन से उत्तीर्ण हुए। 12वीं विज्ञान संकाय में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.45 रहा। इसमें 90.60 फीसदी विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन से, 9.37 फीसदी परीक्षार्थी सेकेंड डिवीजन से पास हुए हैं।

    स्कूल से मार्कशीट ले सकेंगे परीक्षार्थी

    12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्र स्कूल से अपने परिणाम का मूल प्रति ले सकेंगे। मार्कशीट में बोर्ड का नाम, परिणाम का नाम, छात्र और पिता का नाम, छात्र की माता का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक, परीक्षा में डिवीजन के बारे में जानकारी होगी। डिजिटल मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकेगी। पिछले साल आर्ट्स संकाय का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.43 प्रतिशत और वाणिज्य संकाय में उत्तीर्ण प्रतिशत 92.75 रहा था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    झारखंड एकेडमिक काउंसिल
    परीक्षा परिणाम
    बोर्ड परीक्षाएं

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल

    झारखंड: कक्षा 12 की आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी झारखंड
    JAC: झारखंड बोर्ड ने जारी किए कक्षा 10 और 12 के नतीजे, ऐसे करें डाउनलोड झारखंड
    झारखंड बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं का टाइम टेबल झारखंड
    झारखंड: कक्षा 10वीं-12वीं की पहले टर्म की बोर्ड परीक्षाएं इस तारीख से होंगी शुरू झारखंड

    परीक्षा परिणाम

    गुजरात: पिता ने 25 साल बाद बेटे संग दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, दोनों को मिली सफलता गुजरात
    पंजाब बोर्ड: 10वीं की टॉपर गगनदीप ने हासिल किए 100 फीसदी अंक, ऐसे करती थीं पढ़ाई पंजाब
    मध्य प्रदेश: जानिए कैसे पढ़ाई करते थे 12वीं के टॉपर विकास और मौली  मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: 10वीं के टॉपर मृदुल ने नहीं की कोचिंग, 1 कमरे में रहता है परिवार मध्य प्रदेश

    बोर्ड परीक्षाएं

    मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम, ऐसे देखें नतीजे मध्य प्रदेश
    झारखंड 10वीं-12वीं बोर्ड के परिणाम जारी, 10वीं में कुल 95.38 फीसदी छात्र हुए पास परीक्षा परिणाम
    मध्य प्रदेश बोर्ड 25 मई को जारी करेगा 10वीं-12वीं का परिणाम, अधिकारी ने दी जानकारी मध्य प्रदेश
    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में फेल हुए छात्र आज से करें कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन उत्तर प्रदेश
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023