Page Loader
बिहार में लॉन्च हुआ पहला करियर पोर्टल, करेगा छात्रों का मार्गदर्शन

बिहार में लॉन्च हुआ पहला करियर पोर्टल, करेगा छात्रों का मार्गदर्शन

Aug 10, 2019
05:33 pm

क्या है खबर?

बिहार ने छात्रों के लिए एक ये खबर पढ़ना बहुत जरुरी है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (BEPC) ने संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के समर्थन के साथ माध्यमिक और उच्च माध्यमिक छात्रों को करियर, कॉलेज, प्रवेश परीक्षा और स्कॉलरशिप की जानकारी से संबंधित विकल्पों की जानकारी प्रदान करने के लिए शुक्रवार यानी कि 09 अगस्त, 2019 को 'करियर गाइडेंस पोर्टल' शुरू किया है। आइए जानें क्या है पूरी खबर।

उद्देश्य

इन उद्देश्य से हुआ लॉन्च

बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा ने बिहार के छात्रों के लिए पहला करियर पोर्टल www.biharcareerportal.com लॉन्च किया है। HT में छपी एक खबर के अनुसार शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार को अन्य राज्यों के साथ कदम मिलाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत है। करियर पोर्टल निश्चित रूप से छात्रों को समय पर शैक्षिक स्ट्रीम की जानकारी प्राप्त करके अपने करियर के उद्देश्यों को पाने में मदद करेगा।

ग्रामीण छात्र

ग्रामीण छात्रों के लिए काफी लाभदायक

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र या तो गलत करियर मार्ग चुनते हैं या जानकारी के अभाव के कारण कोई करियर नहीं चुन पाते हैं। ये पोर्टल ऐसे छात्रों के लिए काफी हद तक उपयोगी है। UNICEF बिहार के प्रमुख असदुर रहमान का कहना है कि बिहार में 78 लाख किशोर हैं, जो करियर पोर्टल का उपयोग करेंगे। यह उन्हें करियर मार्ग समझने और उन्हें विकल्प प्रदान करने के लिए एक ठोस कदम है।

8वीं

8वीं के छात्रों के भी काम आएगा ये पोर्टल

इसके साथ ही रहमान ने ये भी कहा कि इसमें 10वीं, 12वीं यहां तक कि 8वीं के छात्रों की सही करियर विकल्प चनुने में मदद करने की जबरदस्त क्षमता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पोर्टल वोकेशनल/नौकरी प्रमुख करियर के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करेगा, जिससे छात्रों को उन करियर विकल्पों के बारे में पता होगा, जो उन्हें शिक्षा और रोजगार के पाने में मदद करेंगे।

लॉगइन

छात्र कर सकते हैं लॉगइन

अनुमानित 13.88 लाख 10वीं के छात्र और 12वीं कक्षा के 10.33 लाख छात्र, जिन्हें बिहार बोर्ड द्वारा पंजीकरण संख्या जारी की गई है। वे करियर पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि 9वीं और 11वीं में पढ़ने वाले छात्रों का विवरण उनके पंजीकरण संख्या उपलब्ध होने के बाद अपलोड किया जाएगा। यह छात्रों को उनकी स्किल्स, रुचि के साथ मेल खाते हुए करियर मार्ग को चुनने में मदद करेगा।