Page Loader
आज का इतिहास: कुछ प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: कुछ प्रमुख घटनाएं यहां से जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Aug 05, 2019
09:47 am

क्या है खबर?

इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। खास तौर पर अगर आप UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में सारी जानकारी देता है। आइए जानें 05 अगस्त इतिहास की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज ने 05 अगस्त, 1888 को अपनी पहली कार का पेटेंट करवाया था। रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच 05 अगस्त, 1905 को पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित घर पर हुई थी। जापान में टोक्यो के गिंजा में 05 अग्सत, 1912 को पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई थी। अमेरिका में पहली ट्रैफिक लाइट 05 अग्सत, 1914 को लगाई गई थी।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

फ्रांस कथाकार गाय दी मोपासां का जन्म 05 अगस्त, 1850 को हुआ था। मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी दत्तो वामन पोतदार का जन्म 05 अगस्त, 1890 को हुआ था। भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्रा का जन्म 05 अगस्त, 1901 को हुआ था। चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का जन्म 05 अगस्त, 1930 को हुआ था।

जानकारी

मांटेनेग्रो ने ऑस्टि्रया हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की

क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने 04 अगस्त, 1914 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की थी। मांटेनेग्रो ने 04 अगस्त, 1914 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्टि्रया हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

जर्मन समाजशास्त्री एवं दार्शनिक फ्रेडरिक एंजेल्स का निधन 05 अगस्त, 1895 को हुआ था। भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री रहे गोपीनाथ बोरदोलोई का निधन 05 अगस्त, 1950 को हुआ था। अमरीका अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का निधन 05 अगस्त, 1962 को हुआ। भारत के महान् और ख्यातिप्राप्त क्रिकेटर रहे लाला अमरनाथ का निधन 05 अगस्त, 2000 को हुआ। प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने 'चाचा चौधरी' कार्टून चरित्र बनाया प्राण कुमार शर्मा का निधन 05 अगस्त, 2014 को हुआ।