NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनावः एग्जिट पोल के अनुमान आए सामने, फिर बनेगी मोदी सरकार
    अगली खबर
    लोकसभा चुनावः एग्जिट पोल के अनुमान आए सामने, फिर बनेगी मोदी सरकार

    लोकसभा चुनावः एग्जिट पोल के अनुमान आए सामने, फिर बनेगी मोदी सरकार

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 20, 2019
    11:43 am

    क्या है खबर?

    सातवें चरण के मतदान की समाप्ति के साथ ही 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव समाप्त हो गए हैं।

    11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक कुल सात चरणों में हुए इन चुनावों के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

    इन नतीजों पर देश के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

    मतदान की समाप्ति के साथ ही चुनावों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। आइये, देखते हैं कि एग्जिट पोल के अनुमान क्या कहते हैं?

    जानकारी

    क्या होते हैं एग्जिट पोल?

    एग्जिट पोल तब होता है जब वोटर अपना वोट देकर बूथ से निकल रहा होता है। उस वक्त वोटर से पूछा जाता है कि उसने किसको वोट दिया है। इस पोल में अलग-अलग वोटरों की राय लेकर उस जानकारी का विश्लेषण किया जाता है।

    मध्य प्रदेश और तमिलनाडु

    मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लग सकता है झटका

    तमिलनाडु में DMK को 52 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह पिछली बार से 18 प्रतिशत ज्यादा है।

    AIDMK को सर्वे में 35 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। DMK को 34-38 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा और दूसरे दलों को 4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

    मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से भाजपा को 26 से 28 और कांग्रेस को 1 से 3 सीटें ही जाती हुई दिख रही हैं।

    जानकारी

    आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी आगे

    इंडिया टूडे-एक्सिस माई पोल ने 25 लोक सभा सीटों वाले आंध्र प्रदेश में जगन रेड्डी को 18-20 सीट दी है। तो वहीं तेलुगु देशम पार्टी को 4-6 सीटें दी गई हैं।

    राजस्थान और छत्तीसगढ़

    राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को लग सकता है झटका

    एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में भाजपा फिर क्लीन स्वीप करने जा रही है।

    भाजपा को यहां 23-25 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 0-2 सीटें दी गई हैं। अगर यह अनुमान नतीजों में बदलता है तो कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि दिसंबर में कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार बनाई है।

    वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। सीटों के लिहाज से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं है।

    जानकारी

    NDA को 287 और UPA को 128 सीटें- रिपब्लिक-सीवोटर

    रिपब्लिक और सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक, NDA को 287, UPA को 128 और अन्य को 127 सीटें मिल सकती है। अगर ये अनुमान नतीजों में बदलते हैं तो एक बार फिर ब्रांड मोदी पर मुहर लग सकती है।

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र और गोवा में फिर खिल सकता कमल

    महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना का एक साथ आना फिर से जादू दिखा सकता है।

    एक्सिस माई इंडिया के अनुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 38-42 सीटें NDA और UPA 6-10 सीट जीत सकता है।

    यहां कांग्रेस और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही थी।

    वहीं गोवा की 2 में से 2 लोकसभा सीटों पर कमल खिल सकता है। 2014 के चुनावों में भी यही नतीजे रहे थे।

    जानकारी

    टाइम्स नाऊ के मुताबिक, NDA 300 पार

    Times Now VMR के एग्जिट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 306 सीटें, कांग्रेस के नेतृत्व वाले UPA को 132 और अन्य दलों को 104 सीटें मिल रही हैं।

    केरल और कर्नाटक

    वायनाड से राहुल का मैदान में उतरना कांग्रेस के लिए फायदेमंद

    एक्सिस माई इंडिया के पोल के मुताबिक, केरल से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आ रही है। केरल की कुल 20 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को 15-16 सीटें मिल सकती हैं।

    वहीं भाजपा को अधिकतम एक सीट मिल सकती है।

    वहीं कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से 21 सीटों पर कमल खिल सकता है। कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन वाली राज्य सरकार के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है।

    तमिलनाडु, तेलंगाना और तमिलनाडु

    तीन राज्यों में ऐसे रह सकते हैं नतीजे

    तमिलनाडु की 39 में से 38 सीटों पर एग्जिट पोल किया गया है। इसके मुताबिक, UPA को 34-38 सीटें और NDA को 4 सीटें मिलने का अनुमान है।

    तेलंगाना की 17 सीटों में से भाजपा को 1-3, तेलंगाना राष्ट्र समिति को 10-12 और कांग्रेस को 1-3 सीट और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को एक सीट मिल सकती है।

    गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी का जादू एक बार फिर चल सकता है। अनुमानों के मुताबिक, यहां भाजपा 25 सीटें जीत सकती है।

    जानकारी

    दिल्ली में फिर लहराएगा भगवा

    दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से छह पर कमल फिर खिल सकता है। एग्जिट पोल के मुताबिक, यहां की छह सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस जीत सकती है। आम आदमी पार्टी के लिए यह बड़ा झटका है।

    हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड

    पंजाब में कांग्रेस को 8-9 सीटें मिलने का अनुमान

    पंजाब की 13 सीटों में से कांग्रेस को 8-9 सीटें और भाजपा-शिरोमणि अकाली दल को 3-4 और आम आदमी पार्टी को एक मिल सकती है।

    हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 8-10 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।

    जम्मू-कश्मीर की छह सीटों में से भाजपा को 2-3 सीटें, कांग्रेस को 0-1 और नेशनल कांफ्रेस को 2-3 सीटें मिलने के अनुमान है।

    उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा के खाते में जाती दिख रही है।

    बिहार

    बिहार में NDA कर सकता है क्लीन स्वीप

    एक्सिस माई पोल के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में जदयू, भाजपा और लोजपा मिलकर चुनाव लड़ रही थी। NDA के सामने राजद और कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों का महागठबंधन था।

    एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 38-40 सीटें और UPA को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। अगर ये अनुमान नतीजों में परिवर्तित होते हैं तो भाजपा और नीतीश कुमार के गठबंधन पर मुहर लग रही है।

    जानकारी

    उत्तर प्रदेश में भी भाजपा आगे

    उत्तर प्रदेश पर सबकी नजरें टिकी हुई है। एक्सिस माई पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में NDA को 62-68, महागठबंधन को 10-16 और कांग्रेस को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले चुनावों में भाजपा को 80 में से 72 सीटें मिली थी।

    ओडिशा और पश्चिम बंगाल

    ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भाजपा की दमदार एंट्री

    झारखंड की 14 में से 12 सीटे भाजपा और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

    पश्चिम बंगाल में भाजपा अपनी जगह मजबूत करती दिख रही है। यहां भाजपा में को 19-22 सीटें और ममता बनर्जी को 19-23 सीटें मिल सकती हैं।

    ओडिशा में नवीन पटनायक को बड़ा नुकसान हो सकता है। 21 सीटों में से भाजपा को 15-19 और भाजपा को 2-6 सीटें मिल सकती हैं।

    असम की 14 में से 14 सीटें भाजपा को मिल सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    भारतीय जनता पार्टी
    समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार में अगले सप्ताह आ रहे 5 IPO, 3 कंपनियां होंगी सूचीबद्ध  शेयर बाजार समाचार
    IPL 2025: LSG बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, 8 बच्चों समेत 17 लोगों की मौत तेलंगाना

    बिहार

    BPSC Recruitment 2019: कुल 1,284 पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन, जानें विवरण शिक्षा
    पश्चिम बंगाल में होते हैं सबसे ज्यादा बाल विवाह, दूसरे नंबर पर बिहार पश्चिम बंगाल
    सुप्रीम कोर्ट ने CBI के पूर्व अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव पर लगाया 1 लाख का जुर्माना केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    कुंभ मेले में लगी आग से बाल-बाल बचे बिहार के राज्यपाल, टेंट जलकर हुआ खाक कुंभ मेला

    भारतीय जनता पार्टी

    पूर्व सेनाध्यक्षों ने खारिज किया कांग्रेस का सर्जिकल स्ट्राइक का दावा, कहा- ऐसा कुछ याद नहीं राहुल गांधी
    केजरीवाल थप्पड़ कांड: दिल्ली पुलिस ने आरोपी को बताया AAP कार्यकर्ता, AAP ने बताया मोदीभक्त दिल्ली पुलिस
    भाजपा नेता वरुण गांधी के बिगड़े बोल, गठबंधन के उम्मीदवारों को बताया पाकिस्तानी मेनका गांधी
    स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप, ट्वीट किया दावे का वीडियो राहुल गांधी

    समाजवादी पार्टी

    दिव्यांग ने अखिलेश जिंदाबाद का नारा लगाया तो भाजपा नेता ने मुंह में ठूंस दिया डंडा उत्तर प्रदेश
    अखिलेश-मायावती का गठबंधन भाजपा के लिए कितना बड़ा खतरा, देखें विश्लेषण नरेंद्र मोदी
    सपा-बसपा गिले-शिकवे भुलाकर साथ काम करें, यही मेरे लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा- मायावती भारतीय जनता पार्टी
    भतीजे और परिवारवाद के आरोपों पर बोलीं मायावती, गठबंधन से घबराए विरोधी कर रहे बदनाम मायावती

    उत्तर प्रदेश

    मेनका गांधी की मुसलमानों को धमकी, कहा- मुझे वोट नहीं दिया तो काम कराना होगा मुश्किल मेनका गांधी
    'जूता कांड' के बाद भाजपा में 'थप्पड़ लीला', मंच पर आपस में जमकर हुई हाथापाई भारतीय जनता पार्टी
    चुनाव आयोग का सख्त एक्शन, योगी और मायावती के प्रचार करने पर लगाया प्रतिबंध योगी आदित्यनाथ
    सबसे अधिक बैंक बैलेंस वाली राजनीतिक पार्टी है बसपा, खातों में जमा हैं 669 करोड़ रुपये भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025