Page Loader
उत्तर प्रदेश: जल्द होने वाली है खाली पड़े पदों पर शिक्षकों की बंपर भर्ती

उत्तर प्रदेश: जल्द होने वाली है खाली पड़े पदों पर शिक्षकों की बंपर भर्ती

Aug 10, 2019
03:19 pm

क्या है खबर?

अगर आप उत्तर प्रदेश में भर्ती देख रहे हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही UP में भर्तियों की बहार आने वाली है। सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ये बहुत अच्छा मौका है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड जल्द ही बड़े स्तर पर भर्ती की घोषणा कर सकता है। माना जा रहा है कि ये अभी तक की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती होगी। लंबे समय से बोर्ड इसकी तैयारी में लगा हुआ है।

पदों की संख्या

इतने पदों पर होगी भर्ती

हिन्दुस्तान अखबार की एक खबर अनुसार बोर्ड ने राज्य में 4,319 सहायता प्राप्त हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों से खाली पड़े शिक्षक पदों की लिस्ट मांगी थी। जिसके अंतर्गत बोर्ड को 25,000 से भी ज्यादा खाली पड़े पदों की लिस्ट मिली है। इस लिस्ट में TGT या सहायक अध्यापक, प्रवक्ता, प्रधानअध्यापक और प्रधानाचार्य के पद शामिल हैं। बता दें कि इसके लिए इस महीने के आखिरी तक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

जांच

बोर्ड ने की जांच

जब अपने स्तर पर बोर्ड ने जांच की तो उन्हें पता चला कि इन खाली पड़े पदों में से 6,627 पदों पर भर्ती की जरूरत नहीं है। फिर इन पदों में से 1,881 पदों को वेरिफाई करने के बाद सिलेक्शन बोर्ड को भेज दिए गए थे। इसके साथ ही 13,702 पद DIOS के लेवल पर लंबित थे। साथ ही 1,129 स्कूलों ने संबंधित जानकारी नहीं भेजी गई है।

जानकारी

बढ़ सकती है पदों की संख्या

आपको बता दें कि अगर इस लिस्ट में प्रधानअध्यापक और प्रधानाचार्य के पदों की संख्या जोड़ लें, तो पदों की संख्या 25,000 के पार हो जाती है। अब शिक्षक बनने के इच्छा रखने वालों के पास ये काफी बड़ा और अच्छा मौका है।