NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / असम में अगले साल से नहीं होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
    अगली खबर
    असम में अगले साल से नहीं होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
    असम में नहीं होगी 10वीं के लिए बोर्ड परीक्षा

    असम में अगले साल से नहीं होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

    लेखन राशि
    Jun 06, 2023
    11:44 am

    क्या है खबर?

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ी घोषणा की है।

    इसके अनुसार, अब शैक्षणिक सत्र 2024 से राज्य में कक्षा 10 के छात्रों के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। असम सरकार एक नया असम शैक्षिक बोर्ड विकसित करेगी। यह कदम नई शैक्षिक नीति (NEP) के अनुरूप लिया गया है।

    सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों छात्र प्रभावित होंगे। गौरतलब है कि आज कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हुए हैं।

    नया

    नए नियम से क्या बदलाव आएंगे?

    असम बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) द्वारा आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) द्वारा आयोजित की गई थी।

    मुख्यमंत्री ने कहा "मैट्रिक परीक्षा केवल स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएगी। राज्य में जल्द ही नया बोर्ड भी बनेगा, लेकिन इसमें SEBA के कर्मचारियों को नियुक्त नहीं किया जाएगा।"

    छात्रों के लिए कक्षा 10 में पास/फेल सिस्टम लागू रहेगा।

    बोर्ड

    केवल 12वीं के छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा

    बोर्ड परीक्षा केवल 12वीं के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी।

    इस नए नियम के तहत पदोन्नति की निरंतर प्रक्रिया चालू रहेगी और कक्षा 10 में नामांकित छात्रों को कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

    उन्हें सीधे 11वीं में पदोन्नत किया जाएगा। इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 4 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे।

    बोर्ड परीक्षा का परिणाम मई में जारी किया गया था।

    फॉर्मूले

    राज्य में अब इस फॉर्मूले से लगेंगी कक्षाएं

    राज्य में अब स्कूल और कॉलेज शिक्षा को आपस में मिलाया जा रहा है।

    नई शिक्षा नीति के तहत कई बदलाव किए गए हैं। राज्य में सभी कक्षाएं 5+3+3+4 के फॉर्मूले पर संचालित होंगी।

    इसका मतलब है कि 5 साल से कक्षा 2 तक प्ले ग्रुप होगा। फिर अगले 3 साल यानि कक्षा 3 से कक्षा 5 तक की पढ़ाई होगी।

    इसके बाद 6वीं, 7वीं और 8वीं को जोड़ा गया है। आखिरी ग्रुप में 9वीं से 12वीं की पढ़ाई है।

    12वीं

    आज जारी हुआ 12वीं का परीक्षा परिणाम

    आज AHSEC ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए। इस साल विज्ञान संकाय में कुल पास प्रतिशत 84.96 रहा।

    कॉमर्स संकाय में उत्तीर्ण प्रतिशत 79.57 और आर्ट्स संकाय में 70.12 फीसदी रहा।

    परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कियों का पास प्रतिशत (86.49) लड़कों के पास प्रतिशत (83.30) से ज्यादा रहा।

    मुख्यमंत्री हिमंत ने सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    असम
    बोर्ड परीक्षाएं

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    असम

    अरुणाचल में चीन के साथ हुई झड़प के बीच भारतीय वायुसेना का पूर्वोत्तर में युद्धाभ्यास वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)
    असम: गर्लफ्रेंड के शादी से मना करने पर युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर जान दी आत्महत्या
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद भारत की खबरें
    दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज को प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी वाराणसी

    बोर्ड परीक्षाएं

    बिहार बोर्ड: लाखों छात्रों को इंतजार होगा खत्म, जानिए कब जारी होगा 12वीं का परीक्षा परिणाम बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड
    राजस्थान बोर्ड: 5 अप्रैल को है दर्शनशास्त्र की परीक्षा, कम समय में ऐसे करें तैयारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
    राजस्थान बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र ऐसे करें कंप्यूटर की तैयारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
    बिहार बोर्ड ने घोषित किया 12वीं का परीक्षा परिणाम, ऐसे करें चेक बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025