NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / बिहार में 1.25 लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, इस महीने जारी होगा नोटिफिकेशन
    करियर

    बिहार में 1.25 लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, इस महीने जारी होगा नोटिफिकेशन

    बिहार में 1.25 लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, इस महीने जारी होगा नोटिफिकेशन
    लेखन तौसीफ
    Dec 05, 2021, 09:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बिहार में 1.25 लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, इस महीने जारी होगा नोटिफिकेशन
    1.25 लाख शिक्षकों की भर्ती करेगी बिहार सरकार

    सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार में 1.25 लाख शिक्षकों की भर्ती होने वाली है। राज्य सरकार जल्द ही इस भर्ती के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगी। इसकी पुष्टि बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कर दी है। बिहार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जनवरी, 2022 में जारी होने की उम्मीद की जा रही है।

    पंचायत चुनावों के बाद होगा भर्ती का आयोजन

    बिहार में जिला पंचायत चुनावों के खत्म होने के बाद प्राथमिक और माध्यमिक सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। राज्य में 1.25 लाख शिक्षकों की भर्ती के लिए योजनाबद्ध तरीके से सभी मानदंडों को तैयार किया जाएगा। 12 दिसंबर को पंचायत चुनावों का 11वां चरण खत्म होगा। इसके तुरंत बाद राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षक भर्ती से जुड़ी विभिन्न नियमावली को पूरा किया जाएगा।

    40,000 शिक्षकों की पहले भी हो चुकी है नियुक्ति- सरकार

    बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को विधानसभा में एक लाख से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की भर्ती की बात कही। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा विभाग द्वारा 1.25 लाख स्कूली शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में 40,000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती पहले भी की जा चुकी है और बाकी बचे पदों पर भी जल्द प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

    प्रत्येक पंचायत में एक स्कूल खोलने की प्राथमिकता

    बिहार विधानसभा में वर्तमान राजस्व संबंधी सूचनाओं के बारे में चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री ने शिक्षक भर्ती से जुड़ी बातों को स्पष्ट किया। उन्होंने चर्चा में शिक्षा विभाग के लिए 7,744 करोड़ रुपये की निधि की मांग पर अपने विचार रखते हुए अपनी बात को समाप्त किया। बता दें कि विधानसभा में शिक्षा विभाग की निधि की मांग स्वीकृत हो गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में एक माध्यमिक स्कूल खोलना सरकार की प्राथमिकता है।

    शिक्षा मंत्री ने विपक्ष को दिया जवाब

    शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) शासनकाल में हुई शिक्षक बहाली में धांधली की ओर इशारा करते हुए कहा कि शिक्षकों की बहाली बिहार लोक सेवा आयोग से हुई थी, लेकिन उस समय आयोग के चार में से सिर्फ एक अध्यक्ष निलंबित हुए थे। शिक्ष मंत्री ने कहा कि प्राथमिक स्कूलों की संख्या 37,000 से बढ़कर 40,000 हो गई है, वहीं माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 13,500 से बढ़कर 29,000 हो गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बिहार
    शिक्षक योग्यता परीक्षा

    बिहार

    बिहार विधानसभा परिसर में मिलीं शराब की खाली बोतलें, तेजस्वी ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा नीतीश कुमार
    बिहार: मतदान से 15 दिन पहले उम्मीदवार की मौत, ग्रामीणों ने वोट देकर बना दिया विजेता चुनाव
    नीति आयोग गरीबी सूचकांक: बिहार देश का सबसे गरीब तो केरल है सबसे धनवान राज्य झारखंड
    BPSC परीक्षा में एक सीट पर 800 दावेदार, 30 प्रतिशत से अधिक महिला आवेदक BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग)

    शिक्षक योग्यता परीक्षा

    UPTET पेपर लीक के बाद CTET उम्मीदवारों पर बढ़ाई जाएगी निगरानी, सख्त हो सकते हैं नियम UPTET 2021
    UPTET: पेपर छापने वाली कंपनी ने किया पेपर लीक, नोएडा के होटल में हुई थी डील उत्तर प्रदेश
    UPTET: 26 दिसंबर को दोबारा हो सकती है परीक्षा; पेपर लीक में सचिव संजय उपाध्याय गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    पंजाब TET परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म जारी, यहां से करें आवेदन पंजाब

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023