Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
शेयर बाजार समाचार
अर्थव्यवस्था समाचार
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / डूब गई दुनिया की सबसे पुरानी ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक, जानिये क्या रहे कारण
बिज़नेस

डूब गई दुनिया की सबसे पुरानी ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक, जानिये क्या रहे कारण

डूब गई दुनिया की सबसे पुरानी ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक, जानिये क्या रहे कारण
लेखन प्रमोद कुमार
Sep 23, 2019, 04:36 pm 3 मिनट में पढ़ें
डूब गई दुनिया की सबसे पुरानी ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक, जानिये क्या रहे कारण

दुनिया की सबसे पुरानी ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक बंद हो गई है। सोमवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर फ्रैंकह्यूजर ने कहा कि यह बेहद दुख की बात है कि कंपनी अपने देनदारों से फंडिंग नहीं जुटा पाई। कंपनी डूबने से 16 देशों में इसके 20,000 से ज्यादा कर्मचारी बेरोजगार हो चुके हैं। इनमें से 9,000 अकेले ब्रिटेन में हैं। कुछ समय पहले कंपनी ने कहा था कि ब्रेक्जिट की वजह से उसकी बुकिंग में मंदी आई है।

असर
विदेशों में फंसे लगभग छह लाख लोग

इस फैसले का असर हिस्साधारकों, कर्मचारियों के साथ-साथ उन लोगों पर भी पड़ा है, जिन्होंने कंपनी के जरिए अपनी बुकिंग करवाई थी। लगभग छह लाख लोग विदेशों में फंस गए हैं। ब्रिटेन की सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) ने कहा कि थॉमस कुक ने अब व्यापार बंद कर दिया है। नियामक और सरकार अब विदेश में फंसे लगभग 1.5 लाख ब्रिटिश नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए मिलकर काम करेंगे। कंपनी काफी समय से फंडिंग की समस्या से जूझ रही थी।

जानकारी
कंपनी के CEO ने मांगी माफी

कंपनी के CEO ने कहा, "मैं अपने लाखों ग्राहकों, कर्मचारियों और साझेदारों से माफी मांगता हूं, जिन्होंने सालों तक हमारा साथ दिया है। कंपनी के बोर्ड और मेरे लिए यह दुख की बात है कि हम सफल नहीं हो पाए।"

कर्ज
कर्ज के पहाड़ तले दबी थी थॉमस कुक

थॉमस कुक दुनियाभर में होटल, रिसॉर्ट और एयलाइन सेवाए उपलब्ध करवाती थी। 16 देशों में हर साल लगभग दो करोड़ लोग कंपनी की सेवाएं लेते थे। कंपनी को अपना कारोबार जारी रखने के लिए 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर की जरूरत थी, जो वह जुटा नहीं पाई। फंडिंग की कमी के अलावा कंपनी कर्ज के संकट का भी सामना कर रही थी। लगभग 178 साल पुरानी कंपनी थॉमस कुक पर कुल 1.7 बिलियन पाउंड का कर्ज है।

कारण
क्या रही कंपनी के डूबने की वजहें?

कंपनी ने ब्रेक्जिट के कारण बुकिंग में कमी आना एक वजह बताई है। इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग कंपनियों से स्पर्धा नहीं कर पाई। पिछले साल यूरोप में चली हीट वेव भी कंपनी के लिए बड़ा झटका साबित हुई। यूरोप में पड़ रही गर्मी के कारण बड़ी संख्या में ग्राहकों ने अपनी बुकिंग रद्द की थी। इससे कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। थॉमस कूक के बंद होने के कारण दुनियाभर में पर्यटन के कारोबार पर भी असर पड़ेगा।

थॉमस कूक
1841 में हुई थी कंपनी की स्थापना

थॉमस कुक दुनिया की सबसे पुरानी कंपनियों में से एक है। इसकी स्थापना 1841 में हुई थी। तब कंपनी ट्रेन के जरिए लोगों को ब्रिटेन के एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाती थी। लगभग 15 साल बाद कंपनी ने ब्रिटिश नागरिकों को यूरोपीय देशों के टूर कराना शुरू किया था। इसके बाद कंपनी ने अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए 1866 में अमेरिका टूर शुरू किए। 1872 में कंपनी ने दुनियाभर के देशों के टूर करवाने शुरू कर दिए।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
ब्रेक्जिट
ताज़ा खबरें
न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती दुनिया
एशिया कप 2022: विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में प्रदर्शन कैसा रहा है?
एशिया कप 2022: विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में प्रदर्शन कैसा रहा है? खेलकूद
अगले साल तक 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का लक्ष्य हासिल कर लेगा भारत
अगले साल तक 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का लक्ष्य हासिल कर लेगा भारत ऑटो
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा मनोरंजन
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त देश
ब्रेक्जिट
क्या है ब्रेक्जिट और इस पर ब्रिटेन और EU के बीच क्या डील हुई है?
क्या है ब्रेक्जिट और इस पर ब्रिटेन और EU के बीच क्या डील हुई है? दुनिया
जानें कौन हैं ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और क्या हैं उनके सामने मुख्य चुनौतियां
जानें कौन हैं ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और क्या हैं उनके सामने मुख्य चुनौतियां दुनिया
ब्रेक्जिट डील देने में नाकाम रहने पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे का इस्तीफा, हुईं भावुक
ब्रेक्जिट डील देने में नाकाम रहने पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे का इस्तीफा, हुईं भावुक दुनिया
ब्रिटिश संसद में ब्रेक्जिट पर प्रधानमंत्री थेरेसा मे का प्रस्ताव खारिज, गिर सकती है सरकार
ब्रिटिश संसद में ब्रेक्जिट पर प्रधानमंत्री थेरेसा मे का प्रस्ताव खारिज, गिर सकती है सरकार दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

बिज़नेस की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Business Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022