NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / ट्विटर में छंटनी: एलन मस्क ने अब कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे 4,400 कर्मचारियों को निकाला
    अगली खबर
    ट्विटर में छंटनी: एलन मस्क ने अब कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे 4,400 कर्मचारियों को निकाला
    एलन मस्क ट्विटर की वित्तीय स्थिति ठीक करने के लिए छंटनी कर रहे हैं

    ट्विटर में छंटनी: एलन मस्क ने अब कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे 4,400 कर्मचारियों को निकाला

    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 14, 2022
    03:19 pm

    क्या है खबर?

    ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी जारी है और अब कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे 4,000 से अधिक कर्मचारियों को काम से निकाल दिया गया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन कर्मचारियों को पहले से कोई भी नोटिस नहीं दिया गया था और अचानक से उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया गया।

    कंपनी से मिले आधिकारिक ईमेल आईडी और आंतरिक कम्युनिकेशन सिस्टम तक पहुंच खोने के बाद कर्मचारियों को पता चला कि उनकी छंटनी कर दी गई है।

    छंटनी

    छंटनी से कंटेट मोडरेशन समेत कई विभाग हुए प्रभावित

    CNBC की रिपोर्ट और प्लेटफॉर्मर के पत्रकार केसी न्यूटन के अनुसार, शनिवार को ट्विटर ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले अपने लगभग 5,500 कर्मचारियों में से करीब 4,400 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी।

    इस छंटनी से कंटेट मोडरेशन, रियल एस्टेट, मार्केटिंग और इंजीनियरिंग आदि विभागों में काम करने वाले कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। ये छंटनी अमेरिका के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर हुई है।

    निकाले गए गए कर्मचारियों को ईमेल मिला है कि 14 नवंबर उनका आखिरी दिन होगा।

    जानकारी

    मैनेजरों को भी नहीं दी गई छंटनी की जानकारी

    रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि निकाले गए कर्मचारियों के मैनेजरों को भी इस छंटनी की जानकारी नहीं दी गई थी और अपने जूनियर्स से संपर्क करने में नाकाम रहने पर उन्हें इसका पता चला।

    पहली छंटनी

    4 नवंबर को ट्विटर ने निकाले थे लगभग 3,700 स्थायी कर्मचारी

    गौकि इस महीने ये ट्विटर से दूसरी छंटनी है। इससे पहले 4 नवंबर को कंपनी ने लगभग 3,700 कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी।

    इस छंटनी से पूरी दुनिया में स्थित ट्विटर के ऑफिस प्रभावित हुए थे और भारत में भी आधे से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया गया था।

    छंटनी से पहले ट्विटर में लगभग 7,500 कर्मचारी थे, यानि लगभग 50 प्रतिशत कर्मचारियों को काम से निकाल दिया गया। ये सभी स्थायी कर्मचारी थे।

    छंटनी

    कंपनी की वित्तीय स्थिति ठीक न होने के कारण हो रही है छंटनी

    बता दें कि ट्विटर की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है और एलन मस्क के कंपनी खरीदने के बाद से ही छंटनी होने की आशंका जताई जा रही थी।

    कंपनी को खरीदते ही तत्कालीन CEO पराग अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखाकर उन्होंने अपने मंसूबे जाहिर कर दिए थे। इसके बाद लगभग सभी शीर्ष अधिकारी इस्तीफा दे चुके हैं या उन्हें निकाला जा चुका है।

    मस्क का कहना है कि उनके पास छंटनी करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

    सौदा

    मस्क ने अक्टूबर में खरीदी थी ट्विटर

    कई महीनों तक चली ना-नुकर के बाद पिछले महीेने अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने का सौदा पूरा किया था।

    उन्होंने ट्विटर के एक शेयर की कीमत 54.20 डॉलर (लगभग 4,410 रुपये) लगाते हुए 44 अरब डॉलर में इसे खरीदने का ऑफर दिया था।

    उन्होंने कहा था कि वो पैसों के लिए ट्विटर नहीं खरीद रहे हैं, बल्कि वो यह सौदा इसलिए कर रहे हैं ताकि मानवता की मदद की जा सके।

    ट्विटर में बदलाव

    न्यूजबाइट्स प्लस

    ट्विटर खरीदने के बाद मस्क ने इसमें कई बदलावों का ऐलान किया है जिनमें ब्लू टिक के लिए फीस भी शामिल है।

    मस्क के अनुसार, अब 'ब्लू टिक' के लिए यूजर्स को हर महीने आठ डॉलर (लगभग 650 रुपये) देने होंगे।

    8 डॉलर में ब्लू टिक की सुविधा के साथ-साथ यूजर्स को रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्राथमिकता मिलेगी।

    इसके अलावा उन्हें दिखने वाले विज्ञापनों की संख्या आधी हो जाएगी और लंबे ऑडियो और वीडियो पोस्ट करने की सुविधा मिलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ट्विटर
    एलन मस्क

    ताज़ा खबरें

    साइबर हमलों के दौर में अपने वाई-फाई नेटवर्क को कैसे रखें सुरक्षित? साइबर हमला
    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    ट्विटर

    15,000 रुपये में बिक रहे बरमूडा शॉर्ट्स, लोग बोले- बाबूराव का कच्छा इतना महंगा अमेजन
    ट्विटर ने मानी डाटा लीक की बात, हैकर्स को मिला पुराने बग का फायदा हैकिंग
    रुश्दी पर ट्वीट के लिए 'हैरी पॉटर' की लेखिका को मिली जान से मारने की धमकी ईरान
    अपने ट्विटर अकाउंट को हैक होने से बचाएं, बस करें ये काम हैकिंग

    एलन मस्क

    भारत में कब आएंगी टेस्ला और स्टारलिंक सेवाएं? एलन मस्क ने ट्विटर पर दिया जवाब स्पेस-X
    सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO बने एलन मस्क, पिछले साल 23.5 अरब डॉलर की कमाई ऐपल
    एलन मस्क ड्रॉप कर सकते हैं ट्विटर डील, स्पैम अकाउंट्स से जुड़े डाटा पर फंसा मामला ट्विटर
    एलन मस्क की धमकी से 'डरी' ट्विटर, स्पैम बॉट्स से जुड़ा डाटा सौंपने को राजी ट्विटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025