NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रुश्दी पर ट्वीट के लिए 'हैरी पॉटर' की लेखिका को मिली जान से मारने की धमकी
    अगली खबर
    रुश्दी पर ट्वीट के लिए 'हैरी पॉटर' की लेखिका को मिली जान से मारने की धमकी
    मशहूर लेखिका जेके रोलिंग को जान से मारने की धमकी मिली है (फोटो- गूगल)

    रुश्दी पर ट्वीट के लिए 'हैरी पॉटर' की लेखिका को मिली जान से मारने की धमकी

    लेखन गौसिया
    Aug 14, 2022
    03:35 pm

    क्या है खबर?

    फेमस हैरी पॉटर किताब सीरीज की लेखिका जेके रोलिंग को जान से मारने की धमकी मिली है।

    शुक्रवार को न्यूयॉर्क में सलमान रुश्दी पर हुए हमले की निंदा करने के बाद रोलिंग को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिली है। एक यूजर ने लिखा, 'चिंता मत करिए। अगला नंबर आपका है।'

    रोलिंग ने ट्विटर पर लिखा था, 'रुश्दी पर हमले की खबर आहत करने वाली है। उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद करती हूं।'

    ट्विटर

    ट्विटर पर मिली धमकी पर ऐसा मिला रिएक्शन

    रोलिंग ने इस धमकी भरे ट्वीट का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया और मदद के लिए मांग की। इसके बाद रोलिंग के समर्थन में कई लोगों ने ट्वीट किया।

    लोगों का समर्थन मिलने के बाद रोलिंग ने ट्वीट करके अपने समर्थकों का शुक्रिया भी अदा किया।

    यूजर के खिलाफ रिपोर्ट करने के बाद ट्विटर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। रोलिंग ने उसका भी एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें कहा गया कि टिप्पणी में "ट्विटर नियमों का कोई उल्लंघन नहीं" किया गया।

    जानकारी

    धमकी देने वाले ने हादी मतर का किया समर्थन

    मीर आसिफ नाम के ट्विटर हैंडल से जेके रोलिंग को धमकी दी गई है। उसने सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले शख्स हादी मतर की तारीफ भी की है।

    आसिफ ने लिखा है, 'उस आदमी का नाम हादी मतर है। वह एक शिया योद्धा और क्रांतिकारी है। उन्होंने दिवंगत अयातुल्ला रोहुल्लाह खुमैनी के फतवे का पालन किया था।'

    मामला

    सलमान रुश्दी की हालत में सुधार

    भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी की सेहत अब ठीक हो रही है।

    उनके एजेंट एंड्रयू वायली ने बताया कि रुश्दी को वेंटिलेटर से हटा दिया गया और वह बातचीत भी कर रहे हैं।

    न्यूयॉर्क में रुश्दी एक कार्यक्रम में भाषण देने जा रहे थे, तभी उन पर हादी मतर ने चाकू से हमला कर दिया था। हमलावर ने उन पर 20 सेकेंड में 10-15 वार किए।

    हालांकि, पेशी के दौरान मतर ने खुद को निर्दोष बताया।

    जानकारी

    रुश्दी के खिलाफ जारी किया गया था मौत का फतवा

    'द सैटनिक वर्सेज' में पैगंबर मोहम्मद की ईशनिंदा के आरोप में सलमान रुश्दी के खिलाफ फतवे जारी किए गए थे। इसके कारण उन्हें कई साल छिपकर रहना पड़ा था। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने भी उनके खिलाफ मौत का फतवा जारी किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ट्विटर
    ईरान
    हैरी पॉटर
    सलमान रुश्दी

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    ट्विटर

    एलन मस्क ने अस्थाई रूप से होल्ड की ट्विटर डील, ट्वीट में बताई वजह एलन मस्क
    जिनकी वजह से एलन मस्क ने होल्ड की ट्विटर डील; जानें क्या होते हैं 'स्पैम बॉट्स'? एलन मस्क
    पराग अग्रवाल को मस्क-ट्विटर डील क्लोज होने की उम्मीद, कहा- लेता रहूंगा जरूरी फैसले एलन मस्क
    सैलरी से लेकर कंपनियों तक, एलन मस्क के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप स्पेस-X

    ईरान

    साल की शुरूआत में ही प्लेन क्रैश, आंकड़ों से जानिए कैसा है विमान हादसों का इतिहास यूक्रेन
    ईरान: जनरल सुलेमानी की मौत के बाद किसने संभाली उनकी कुर्सी? लेबनान
    ईरान-अमेरिका तनाव: बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास दागी गई मिसाइल डोनाल्ड ट्रंप
    ईरान में क्रैश हुए प्लेन को लेकर अब तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है? जर्मनी

    हैरी पॉटर

    आप भी बिता सकते हैं 'एवेंजर्स: एंडगेम' के घर में रात, चुकानी होगी इतनी कीमत इंग्लैंड
    'हैरी पॉटर' की अभिनेत्री हेलेन मेकक्रोरी का 52 साल की उम्र में कैंसर से निधन कैंसर
    वनप्लस ने लॉन्च की हैरी पॉटर लिमिटेड एडिशन स्मार्टवॉच, जानें कीमत और फीचर्स स्मार्टवॉच

    सलमान रुश्दी

    न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती अमेरिका
    हमले के बाद सलमान रुश्दी की हालत गंभीर, गंवानी पड़ सकती है एक आंख ईरान
    सलमान रुश्दी: फतवा जारी होने के बाद छह महीने में बदले थे 56 ठिकाने ईरान
    वेंटीलेटर से हटे सलमान रुश्दी, बोलना शुरू किया; हमलावर ने खुद को बताया निर्दोष अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025