LOADING...
अडाणी समूह ने वित्त वर्ष 2025 में दिया 75,000 करोड़ रुपये का कर योगदान 
अडाणी समूह ने दिया 74,945 करोड़ का कर योगदान

अडाणी समूह ने वित्त वर्ष 2025 में दिया 75,000 करोड़ रुपये का कर योगदान 

Jun 05, 2025
11:24 am

क्या है खबर?

अरबपति गौतम अडाणी के अडाणी समूह ने वित्त वर्ष 2025 में 74,945 करोड़ रुपये का कर योगदान दिया है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 29 प्रतिशत ज्यादा है। इस योगदान में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर के साथ-साथ कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए दिया गया पैसा भी शामिल है। समूह ने बताया कि यह राशि मुंबई मेट्रो जैसी बड़ी परियोजनाओं की लागत के बराबर है और ओलंपिक आयोजन जितनी भी हो सकती है।

कंपनियां

कंपनियों का बड़ा योगदान और विवरण 

इस कुल कर राशि में 28,720 करोड़ रुपये प्रत्यक्ष कर, 45,407 करोड़ रुपये अप्रत्यक्ष कर और 818 करोड़ रुपये सामाजिक सुरक्षा में योगदान है। मुख्य योगदानकर्ता कंपनियों में अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी सीमेंट, अडाणी पोर्ट्स और अडाणी ग्रीन एनर्जी शामिल हैं। इसके साथ ही, NDTV, ACC और सांघी इंडस्ट्रीज जैसी अन्य कंपनियों द्वारा चुकाए गए कर को भी इसमें जोड़ा गया है। ये सभी कंपनियां अडाणी समूह के पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं।

कदम 

पारदर्शिता की दिशा में कदम 

समूह ने 'कर के लिए तैयारी और दृष्टिकोण' नाम से एक दस्तावेज जारी किया है, जिसमें उसकी सभी सूचीबद्ध कंपनियों के वैश्विक कर योगदान का पूरा विवरण दिया गया है। इसमें करों के अलावा शुल्क और कर्मचारियों के लाभ जैसे अन्य योगदानों की जानकारी भी दी गई है। अडाणी समूह ने कहा कि वह कर पारदर्शिता को अपने ESG ढांचे का हिस्सा मानता है और इसी के तहत यह कदम उठाया गया है, ताकि भरोसा और जवाबदेही बनी रहे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट