रॉलय एनफील्ड हर साल लॉन्च करेगी चार बाइक्स, इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी होगी एंट्री
क्या है खबर?
भारत में रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है। इसी को देखते हुए कंपनी ने घोषणा की है कि वह आने वाले समय में हर साल चार बाइक्स लॉन्च करेगी ताकि बाजार में उसकी पकड़ और मजबूत हो सके।
रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को पसंद करने वालों के लिए यह अच्छी खबर है। अब उन्हें इसकी नई बाइक्स के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
उन्हें साल में चार नई बाइक्स के ऑप्शन्स मिलेंगे।
इलेक्ट्रिक सेगमेंट
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी करेगी प्रवेश
इतना ही नहीं कंपनी ने यह भी बताया कि वह साल 2023 तक इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी प्रवेश कर लेगी। 2023 में वह रॉयल एनफील्ड क्लासिक इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करेगी।
बता दें कि लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने हाल ही में मीटियोर 350 बाइक लॉन्च कर क्रूजर बाइक सेगमेंट में भी प्रवेश कर लिया है।
इसके शानदार फीचर्स के कारण इसे काफी पसंद किया जा रहा है। कंपनी दिवाली पर इस बाइक पर ऑफर भी दे रही है।
बयान
सात साल में लॉन्च होंगे 29 नए मॉडल्स- कंपनी
कंपनी ने कहा कि वह अपना पोर्टफोलियो बढ़ा रही है। इसके लिए वह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हर साल चार बाइक लॉन्च करेगी।
इन सभी बाइक्स को अलग-अलग स्टाइल दी जाएगी और इनमें कई फीचर्स होंगे। इससे लोगों के बीच रॉयल एनफील्ड के लिए लोकप्रियता और कंपनी की पहचान अधिक बढ़ेगी।
साथ ही यह भी बताया कि वह अलगे सात सालों में 29 नए मॉडल्स लॉन्च करेगी, जिसकी शुरुआत मीटियोर 350 से हो गई है।
बाइक्स
लॉन्च होंगी ये बाइक्स
आने वाले समय में कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन क्लासिक 360, बुलेट 350, इलेक्ट्रा 350, क्रूजर 650 और क्लासिक इलेक्ट्रिक जैसी कई धांसू बाइक्स लॉन्च करेगी।
भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड की एक अलग ही पहचान बन गई है। बुलेट से लेकर पिछले 10 से 12 सालों में कंपनी द्वारा लॉन्च की गईं सभी बाइक्स को पसंद किया गया है।
यही कारण है कि अब अन्य कंपनियां भी इसकी जैसे बाइक्स बनाने पर ध्यान देने लगी हैं।
बयान
विदेश में लगने लगे प्रोडक्शन बेस- CEO
रॉयल एनफील्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) विवोद के दसारी का कहना है कि कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में अपनी मौजूदगी को बढ़ाना चाहती है। इसके लिए उसने विदेशों में भी अपने प्रोडक्शन बेस लगाने शुरू कर दिया है। अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में पहला ओवरसीज प्रोडक्शन बेस स्थापित कर दिया गया है। आगे कंपनी थाइलैंड और ब्राजील आदि जगहों पर भी प्रोडक्शन बेस स्थापित किए जाएंगे।