Page Loader
लॉकडाउन हटने के बाद लॉन्च होंगी ये शानदार बाइक्स, सभी कर रहे इंतजार

लॉकडाउन हटने के बाद लॉन्च होंगी ये शानदार बाइक्स, सभी कर रहे इंतजार

May 13, 2020
03:26 pm

क्या है खबर?

देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रसार को रोकन के लिए लॉकडाउन जारी है। इस कारण ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी सारी गतिविधियां ठप्प हो गई थीं। साथ ही कई प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग भी रद्द हुई थी। अब धीरे-धीरे पाबंदियां हटने के साथ अन्य सेक्टरों की तरह इस सेक्टर में भी हलचल होनी शुरू हुई है। कई कंपनियां अपनी बाइक लॉन्च करने के लिए लॉकडाउन के हटने का इंतजार कर रही है। इसके बाद भारत में ये शानदार बाइक्स लॉन्च होंगी।

बाइक

Yamaha FZ25

कुछ महीने पहले भारत में इस बाइक की एंट्री का ऐलान हुआ था, लेकिन लॉकडाउन के दौरान कंपनी की वेबसाइट से यह बाइक गायब हो गई थी। अब लॉकडाउन हटने की उम्मीद में कंपनी ने इसे फिर से दिखाना शुरू कर दिया है। अभी तक Yamaha FZ25 की कीमत का ऐलान नहीं हुआ है। BS6 सीरीज की इस बाइक में 250cc इंजन है, जो 20.8hp की पावर औोर 20.1 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

बाइक

Hero Xtreme 160R

यह बाइक मार्च के अंत तक लॉन्च होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण उस समय इसकी लॉन्चिंग टल गई थी। Hero Xtreme 160R में 160cc का इंजन है जो 15hp की पावर और 14Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि 5 स्पीड ट्रांसमिशन वाली यह बाइक महज 4.7 सेकंड में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड़ पकड़ लेती है। माना जा रहा है कि इस बाइक की कीमत 85,000-90,000 रुपये के बीच हो सकती है।

बाइक

Royal Enfield Meteor

बाइक के शौकीन लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड Royal Enfield Meteor कंपनी के पुराने थंडरबर्ड मॉडल को रिप्लेस करेगी। बाइक में 350cc का इंजन दिया गया है जो 21hp की पावर और 30Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा बाइक में कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 1.65 लाख रुपये के आसपास रह सकती है।

बाइक

Hero Xpulse 200

इस बाइक की लॉन्चिंग भी लॉकडाउन की वजह से देर से हो रही है। जैसा नाम से जाहिर है Hero Xpulse 200 में 200cc का इंजन लगा है। यह 17.8hp की पावर और 16.45Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका Xpulse 200 T मॉडल भी लॉन्च किया जाना है। इसमें भी यही इंजन हो सकता है। बताया जा रहा है कि Hero Xpulse 200 की कीमत 1.10 लाख और Xpulse 200T की कीमत 1.07 लाख रुपये तक हो सकती है।