NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / कबीरा मोबिलिटी ने लॉन्च की दो इलेक्ट्रिक बाइक्स, बेहतर रेंज के साथ मिलेगी तेज रफ्तार
    अगली खबर
    कबीरा मोबिलिटी ने लॉन्च की दो इलेक्ट्रिक बाइक्स, बेहतर रेंज के साथ मिलेगी तेज रफ्तार

    कबीरा मोबिलिटी ने लॉन्च की दो इलेक्ट्रिक बाइक्स, बेहतर रेंज के साथ मिलेगी तेज रफ्तार

    लेखन मोना दीक्षित
    Feb 16, 2021
    02:25 pm

    क्या है खबर?

    ऑटो कंपनी कबीरा मोबिलिटी ने भारत में अपनी दो इलेक्ट्रिक बाइक्स KM 3000 और KM 4000 लॉन्च कर दी है।

    इन दोनों बाइक्स को भारत में ही बनाया गया है।

    लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने भारत में इनकी प्री बुकिंग शुरू कर दी थी। डिलीवरी के समय प्री बुक करने वाले ग्राहकों को प्राथमिकता मिलेगी।

    यदि आप इनमें से कोई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं तो पहले इनके फीचर्स के बारे में जान लें।

    व्हीलबेस

    कितना है दोनों बाइक्स का व्हीलबेस?

    KM 3000 का वजन 138 किलोग्राम और KM 4000 का वजन 147 किलोग्राम है।

    इन दोनों बाइक्स में CBS ब्रेकिंग सिस्टम, पीछे वाले पहिये पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। वहीं, KM 4000 में आगे के पहिये पर डुअल डिस्क ब्रेक और KM 300 में सिंगल डिस्क ब्रेक लगे हैं।

    KM 300 का व्हीलबेस 1,430mm और ग्रांउड क्लीयरेंस 170mm है। वहीं, KM 4000 का व्हीलबेस 1,500mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 200mm है।

    जानकारी

    दोनों बाइक्स में दिए गए तीन राइडिंग मोड्स

    जहां कबीरा मोबिलिटी की KM 3000 इलेक्ट्रिक बाइक को स्पोर्टी लुक दिया गया है। वहीं, KM 4000 को एक स्ट्रीट फाइटर बाइक के तौर पर डिजाइन किया गया है।

    ये दोनों ही बाइक्स दिखने में काफी शानदार हैं।

    इन दोनों इलेक्ट्रिक बाइक्स में तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिनमें इको, राइड और स्पोर्ट्स शामिल हैं।

    इसके साथ ही इनमें डिजिटल डैशबोर्ड के साथ-साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं।

    KM 3000

    KM 3000 की टॉप स्पीड है 100 किलोमीटर प्रति घंटा

    KM 3000 इलेक्ट्रिक बाइक्स में 3500 वॉट की BLDC मोटर और 4.0 kWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है।

    कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर इको मोड में 120 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

    इतना ही नहीं, कंपनी के मुताबिक इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    बता दें कि इसकी बैटरी को इको मोड में फुल चार्ज होने में 6.5 घंटे का समय लगता है।

    KM 4000

    KM 4000 में दी गई अधिक दमदार मोटर

    वहीं, KM 4000 में KM 3000 से अधिक शक्तिशाली मोटर दी गई है।

    इसमें 5000 वॉट की BLDC मोटर लगाई है। यह इलेक्ट्रिक बाइक 4.4 KWh की लिथियम आयन बैटरी से लैस है।

    कंपनी के अनुसार इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    इसके अलावा यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद इको मोड में 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

    इसकी बैटरी भी इको मोड में 6.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

    जानकारी

    क्या है कीमत?

    कीमत की बात करें तो KM 3000 को देश में 1.26 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उतारा गया है। वहीं, KM 4000 की शुरुआती कीमत KM 3000 से अधिक 1.36 लाख रुपये है।

    कबीरा मोबिलिटी

    क्या है कबीरा मोबिलिटी?

    कबीरा मोबिलिटी की स्थापना सन 2017 में भारतीय नौसेना के दिग्गज श्री जयबीर एस सिवाच के नेतृत्व में इंजीनियरों की एक टीम ने की थी।

    इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता स्टार्ट अप कबीरा मोबिलिटी ने 2020 की शुरुआत में हुए ऑटो एक्सपो में छह इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए थे।

    वर्तमान में कबीरा मोबिलिटी के गोवा और धारवाड़ में प्रोडक्शन प्लांट हैं।

    आगे आने वाले समय में कंपनी अन्य हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: दूसरी बार रेड कार्पेट पर दिखीं उर्वशी रौतेला, सामने आईं तस्वीरें उर्वशी रौतेला
    अनिल कपूर ने शादी की सालगिरह पर पत्नी सुनीता का जताया आभार, साझा कीं अनदेखी तस्वीरें अनिल कपूर
    बैंक धोखाधड़ी मामले में यूको बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक सुबोध कुमार गोयल गिरफ्तार  प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    मुंबई-गोवा राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार जगबुड़ी नदी में गिरी, 5 की मौत महाराष्ट्र

    भारत की खबरें

    देश के नाम राष्ट्रपति कोविंद का संबोधन, जानिये बड़ी बातें चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 9,102 नए मामले, 117 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    गणतंत्र दिवस: राजपथ पर दिखी देश की शक्ति, जानिये परेड में क्या कुछ रहा खास रामनाथ कोविंद
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 12,689 मामले, दुनिया में संक्रमितों की संख्या 10 करोड़ पार दिल्ली

    ऑटोमोबाइल

    इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केजरीवाल सरकार ने लॉन्च किया 'दिल्ली स्विच कैंपेन' दिल्ली
    नई महिंद्रा थार में कमी, कंपनी ने सुधार के लिए रिकॉल की 1,577 कारें वाहन रिकॉल
    होंडा की कारों पर मिल रहे कैश डिस्काउंट समेत कई शानदार ऑफर्स, जल्द उठाएं लाभ होंडा
    फरवरी में मारुति सुजुकी की कार खरीदें और बचाएं हजारों रुपये, मिल रहे शानदार ऑफर्स मारुति सुजुकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025