NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / जॉन जे हॉपफील्ड और जेफ्री हंटन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार, जानिए क्यों किया गया सम्मानित
    अगली खबर
    जॉन जे हॉपफील्ड और जेफ्री हंटन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार, जानिए क्यों किया गया सम्मानित
    भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2024 की घोषणा (तस्वीर: एक्स/@NobelPrize)

    जॉन जे हॉपफील्ड और जेफ्री हंटन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार, जानिए क्यों किया गया सम्मानित

    लेखन गजेंद्र
    Oct 08, 2024
    04:18 pm

    क्या है खबर?

    भौतिकी के क्षेत्र में 2024 का नोबेल पुरस्कार जॉन जे. हॉपफील्ड और जेफ्री ई. हिंटन को दिया गया है। यह घोषणा रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने की।

    यह पुरस्कार दोनों को कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क के साथ मशीन लर्निंग को सक्षम करने वाली मूलभूत खोजों और आविष्कारों के लिए दिया गया।

    अकादमी ने बताया कि इस वर्ष के विजेताओं ने भौतिकी के उपकरणों का उपयोग करके ऐसे तरीके विकसित किए हैं जो आज की शक्तिशाली मशीन लर्निंग की नींव हैं।

    पुरस्कार

    क्या है दोनों वैज्ञानिकों ने अविष्कार?

    न्यू जर्सी में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जॉन जे. हॉपफील्ड ने एक नेटवर्क का आविष्कार किया जो पैटर्न को सहेजने और फिर से बनाने के लिए एक विधि का उपयोग करता है।

    वहीं कनाडा में टोरंटो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेफ्री हिंटन ने हॉपफील्ड नेटवर्क का उपयोग बोल्ट्जमैन मशीन से एक नए नेटवर्क के लिए आधार के रूप में किया, जो एक अलग विधि का उपयोग करता है।

    यह किसी प्रकार के डेटा में विशिष्ट तत्वों को पहचानना सीख सकता है।

    बयान

    भौतिकी के लिए नोबेल समिति के अध्यक्ष क्या बोले? 

    भौतिकी के लिए नोबेल समिति की अध्यक्ष एलेन मून्स ने कहा, "पुरस्कार विजेताओं का काम पहले से ही सबसे ज़्यादा लाभकारी रहा है। भौतिकी में हम कई क्षेत्रों में कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क का उपयोग करते हैं, जैसे कि विशिष्ट गुणों वाली नई सामग्री विकसित करना।"

    बता दें कि पिछले वर्ष भौतिकी का नोबेल पुरस्कार पियरे एगोस्टिनी, फेरेंस क्राउज़ और ऐनी एल'हुइलियर को पदार्थ में विद्युत गतिकी के अध्ययन के लिए प्रयोगात्मक विधियों के लिए दिया गया था।

    पुरस्कार

    कब होगी शांति पुरस्कार की घोषणा?

    नोबेल पुरस्कार के तहत रसायन विज्ञान के विजेता की घोषणा बुधवार 9 अक्टूबर को की जाएगी।

    साहित्य, शांति और आर्थिक विज्ञान पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा क्रमशः 10 अक्टूबर, 11 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को की जाएगी।

    एक दिन पहले 7 अक्टूबर को मेडिसिन नोबेल की घोषणा के साथ हुई है, जिसमें विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को माइक्रो RNA की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए फिजियोलॉजी का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

    सम्मान

    क्या है नोबेल पुरस्कार?

    नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत 1901 में हुई थी। ये पुरस्कार पिछले 12 महीनों में मानवता के लिए भलाई करने वाले और विज्ञान की दिशा बदलने वालों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।

    ये पुरस्कार भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हर साल दिए जाते हैं। सबसे पहले चिकित्सा पुरस्कार की घोषणा की जाती है।

    अर्थशास्त्र में भी नोबेल मेमोरियल पुरस्कार दिया जाता है, जो नोबेल पुरस्कार के समान है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नोबेल पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    नोबेल पुरस्कार

    कौन हैं JNU से पढ़े अभिजीत बनर्जी, जिन्हें मिला इस साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार? दिल्ली
    कोलकाता और JNU कनेक्शन पर क्या बोले नोबेल जीतने वाले अभिजीत बनर्जी? दिल्ली
    भारत ने नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी का 'न्याय' का विचार नकार दिया- पीयूष गोयल भारत की खबरें
    नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- देश को उन पर गर्व नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025