NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ये हैं दुनिया के सबसे अजीब और अद्भुत पौधे, दिखने में लगते हैं बेहद अद्भुत
    अगली खबर
    ये हैं दुनिया के सबसे अजीब और अद्भुत पौधे, दिखने में लगते हैं बेहद अद्भुत
    दुनिया के सबसे विचित्र दिखने वाले पौधे

    ये हैं दुनिया के सबसे अजीब और अद्भुत पौधे, दिखने में लगते हैं बेहद अद्भुत

    लेखन सयाली
    Dec 29, 2024
    11:55 am

    क्या है खबर?

    प्रकृति किसी खजाने की तरह होती है, जिसे जितना अधिक टटोला जाए, उसमें उतने अविश्वसनीय तत्व देखने को मिलते हैं।

    एक ओर पेड़-पौधे अपनी सुंदरता, हरे रंग और स्वास्थ्य लाभों के लिए जाने जाते हैं। वहीं दूसरी ओर कई ऐसे पौधे भी होते हैं, जो देखने में बेहद अद्भुत और विचित्र लगते हैं। इनमें दिल के आकार के पौधे से लेकर भूत जैसे दिखने वाले पौधे तक शामिल हैं।

    आइए दुनिया के सबसे विचित्र पौधों के बारे में जानते हैं।

    #1

    भूत वाला पौधा

    मोनोट्रोपा यूनिफ्लोरा एशिया और अमेरिका में उगने वाला पौधा है, जिसे लोग भूत वाला पौधा कहकर पुकारते हैं।

    इस पौधे को भूत वाला पाइप और भारतीय पाइप नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे को यह उपनाम उसके असामान्य रंग के कारण मिला है।

    इसमें क्लोरोफिल मौजूद नहीं होता है, जिस वजह से यह सफेद रंग का होता है और इसकी बनावट पारदर्शी होती है। इसे देखने पर आपको लगेगा मानो सामने कोई भूत खड़ा हो।

    #2

    दिल के आकार वाला पौधा

    लैम्प्रोकैप्नोस स्पेक्टेबिलिस जापान, दक्षिण कोरिया, साइबेरिया और चीन में पाया जाने वाला बेहद खूबसूरत पौधा है।

    इसे ब्लीडिंग हार्ट या एशियाई ब्लीडिंग हार्ट नाम से जाना जाता है। इसका अकार बिलकुल एक दिल की तरह होता है और इसमें बूंदों जैसी दिखने वाली सफेद टिप लटकती रहती हैं।

    यह पौधा खास तौर से वसंत के मौसम में उगता है और इसे देखकर ऐसा लगता है मानो इसमें परियां रहती हों।

    #3

    गुड़िया की आंखों वाला पौधा

    एक्टिया पचीपोडा एक तरह का फूलों वाला पौधा है, जिसे गुड़िया की आखों वाला पौधा भी कहा जाता है।

    यह पौधा कनाडा और अमेरिका में पाया जाता है और बेहद दुर्लभ होता है। इस पौधे में सफेद और काले रंग की बेरी उगती हैं, जिन्हें बैनबेरी नाम से जाना जाता है।

    ये बेरी देखने में हूबहू आखों की तरह लगती हैं और इनके छोटे आकार के कारण इन्हें गुड़िया की आखें कहा जाने लगा था।

    #4

    काले चमगादड़ का फूल

    टाका चैंट्रीरी फूलों वाले पौधों की एक प्रजाति है, जो दक्षिणपूर्वी एशिया का मूल निवासी होता है। लोग इसे काले चमगादड़ का फूल नाम से जानते हैं।

    इस पौधे के फूल बड़े आकार के होते हैं, जिनका माप 30 सेंटीमीटर होता है। इन फूलों पर कांटेदार मूछें भी निकली होती हैं, जिनकी लंबाई 70 सेंटीमीटर तक होती है।

    यह फूल भले ही देखने में भयानक लगे, लेकिन इसका उपयोग चीनी चिकित्सा में किया जाता है।

    #5

    शव वाला फूल

    अमोर्फोफैलस टाइटेनियम एक बड़े आकार का पौधा है, जो इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर पाया जाता है। इसे शव वाला फूल या शव वाला पौधा कहते हैं।

    इन फूलों को पहली बार खिलने में 5 से 10 साल और दोबारा खिलने में 2 से 10 साल लग सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा अशाखित पुष्पक्रम (मुख्य शाखा पर फूलों का एक समूह) होता है, जो 3 मीटर ऊंचा हो सकता है।

    इस फूल से सड़े हुए शरीर की दुर्गंध आती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    अजब-गजब खबरें

    न्यूयॉर्क में नीलाम होगी 1954 की दुर्लभ पेंटिंग, तोड़ सकती है सभी पुराने रिकॉर्ड  अमेरिका
    इस अमेरिकी कंपनी ने शुरू की विभिन्न कंपनियों के मालिकों को डांटने की सेवा, जानिए कैसे अमेरिका
    शादी में नहीं रहा मेहमानों की खुशी का ठिकाना, उड़ा दी 20 लाख रुपये की नकदी उत्तर प्रदेश
    इस शीशे की खिड़की ने नीलामी में तोड़े सारे रिकॉर्ड, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे न्यूयॉर्क शहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025