NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / इस अमेरिकी कंपनी ने शुरू की विभिन्न कंपनियों के मालिकों को डांटने की सेवा, जानिए कैसे
    अगली खबर
    इस अमेरिकी कंपनी ने शुरू की विभिन्न कंपनियों के मालिकों को डांटने की सेवा, जानिए कैसे
    पैसे देकर लोग पा सकते हैं इस कंपनी की डांटने वाली सेवाएं

    इस अमेरिकी कंपनी ने शुरू की विभिन्न कंपनियों के मालिकों को डांटने की सेवा, जानिए कैसे

    लेखन सयाली
    Nov 19, 2024
    01:14 pm

    क्या है खबर?

    आम तौर पर कर्मचारी अपने मालिकों से डरते हैं और चुप-चाप उनकी डांट सुनते हैं। हालांकि, अमेरिका की एक कंपनी ऐसी सेवन लेकर आई है, जिसके जरिए कर्मचारी अपने मालिकों की डांट का बदला ले सकते हैं।

    आपको जानकार हैरानी होगी कि यह कंपनी मालिकों को डांटने का काम करती है। जी हां, यहां काम करने वाला हर कर्मचारी लोगों को डांटने की कला में पारंगत है।

    आइए इस कंपनी की सेवाओं के विषय में विस्तार से जानते हैं।

    कंपनी

    एक अभिनेता द्वारा शुरू की गई थी यह कंपनी 

    इस कंपनी का नाम OCDA है, जिसकी स्थापना इस साल कैलिमर व्हाइट नामक व्यक्ति ने ऑनलाइन की थी।

    वह पेशे से एक अभिनेता और स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक फॉलोअर हैं।

    इस कंपनी की डांटने वाली सेवाओं को किसी भी कंपनी के कर्मचारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पैसे देने होंगे और उनकी पहचान उजागर किए बिना ही OCDA के कर्मचारी उनके मालिक को फटकार लगा देंगे।

    उद्देश्य

    सोशल मीडिया के जरिए प्रसिद्ध हुई इस कंपनी की सेवाएं 

    कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो शिकायतों को सुधारने और बेहतर कार्य वातावरण बनाने के लिए समर्पित है।

    उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कार्यस्थल में सम्मान और जवाबदेही की संस्कृति को बढ़ावा देकर अच्छा माहौल बनाया जा सके।

    इस कंपनी की सेवाओं को लोकप्रियता 'द फीडस्की' नामक व्यक्ति ने दिलाई, जिनके 8 लाख फॉलोअर हैं।

    उन्होंने 7 नवंबर को टिक-टॉक पर इस कंपनी से संबंधित वीडियो डाला था, जिसे लाखों लोगों ने देखा।

    प्रक्रिया

    इस तरह से लगाई जाती है कंपनियों के मालिकों को डांट 

    शिकायत और पैसे मिलने पर OCDA का पेशेवर डांटने वाला व्यक्ति शिकायतकर्ता के कार्यस्थल पर जाता है।

    इसके बाद वह मालिक या सहकर्मी से मिलकर उनसे बात करता है और कर्मचारी की शिकायतों को व्यक्त करते हुए कड़ी आलोचना करता है।

    इस दौरान मालिक के गुस्सा करने या परेशान होने पर भी शिकायतकर्ता की पहचान उजागर नहीं की जाती है। जिन जगहों पर OCDA के कर्मचारी खुद नहीं पहुंच सकते, वहां वे फोन के जरिए डांट लगाते हैं।

    यूट्यूब

    यूट्यूब पर साझा किया जाता है हर डांटने वाले सत्र का वीडियो 

    अब तक यह सामने नहीं आया है कि OCDA अपनी सेवाओं के बदले कितने पैसे लेती है। हालांकि, कंपनी के हर डांटने वाले सत्र का वीडियो यूट्यूब पर साझा किया जाता है।

    OCDA के डांटने वाले कर्मचारी शिकायतकर्ता द्वारा दी गई स्क्रिप्ट के अनुसार मालिकों को डांट लगाते हैं। यह कंपनी ऐसे नए कर्मचारियों की भर्ती करना चाहती है, जो माता-पिता हों और अक्सर अपने बच्चों को डांटते हों।

    इच्छुक लोग कंपनी का हिस्सा बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन दें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    अमेरिका

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024: डोनाल्ड ट्रंप होंगे अगले राष्ट्रपति, बहुमत का आंकड़ा किया पार डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव में बढ़त बनाए डोनाल्ड ट्रंप के खेमे में खुशी, हैरिस के समर्थक निराश डोनाल्ड ट्रंप
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 कई मायनों में क्यों रहा है ऐतिहासिक? डोनाल्ड ट्रंप

    अजब-गजब खबरें

    एडगर मिशेल द्वारा चंद्रमा पर पहनी गई रोलेक्स घड़ी होगी नीलाम, 3 करोड़ है अनुमानित कीमत  अंतरिक्ष यात्री
    कैंसर पीडित व्यक्ति ने ड्रोन से आसमान में बनाए सबसे ज्यादा इमोजी, कायम किया विश्व रिकॉर्ड  यूनाइटेड किंगडम (UK)
    बच्चे को 2 साल से आ रही थी दुर्गंध, जांच के दौरान नाक से निकला पेच  चीन समाचार
    जापान: इस महिला ने एक साल में जीते 500 इनाम, जानिए कितनी है इनकी कीमत जापान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025