
प्रो कबड्डी लीग 2021-22: दबंग दिल्ली की पूरी टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
क्या है खबर?
प्रो कबड्डी लीग (PKL) के आठवें सीजन की शुरुआत 22 दिसंबर से होनी है, जिसमें पिछले सीजन में उपविजेता रही दबंग दिल्ली अपने अभियान की शुरुआत 23 दिसंबर को पुणेरी पलटन के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगी।
दिल्ली ने अनुभवी मंजीत छिल्लर और अजय ठाकुर को अपने साथ शामिल करके टीम को मजबूती प्रदान की है।
इस बीच दिल्ली की पूरी टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
ऐसा रहा है दिल्ली का प्रदर्शन
दबंग दिल्ली ने अब तक खेले गए सात सीजन में कुल 126 मैच खेले हैं। इसमें से दिल्ली ने 47 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि टीम को 69 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 10 मैच ड्रा रहे हैं ।
दिल्ली की टीम ने अपनी सबसे बड़ी जीत पुणेरी पल्टन के खिलाफ दर्ज की है, जब दिल्ली ने पल्टन को 45-22 से हराया था।
जानकारी
PKL-8 के लिए दबंग दिल्ली का पूरा स्क्वाड
रेडर: अजय ठाकुर, आशु मलिक, इमाद, नवीन कुमार, नीरज नारवाल और सुशांत सेल। डिफेंडर: सुमित, जोगिन्दर नारवाल, मोहित, मोहम्मद मालक, जीवा कुमार, विकास और रविंदर पहल। ऑलराउंडर: विजय कुमार, बलराम, संदीप नारवाल और मंजीत चिल्लर।
शेड्यूल
दबंग दिल्ली का पूरा शेड्यूल
23 दिसंबर: दिल्ली बनाम पुणेरी पल्टन।
24 दिसंबर: दिल्ली बनाम यू मुम्बा।
26 दिसंबर: दिल्ली बनाम गुजरात जायंट्स।
29 दिसंबर: दिल्ली बनाम बंगाल वारियर्स।
01 जनवरी: दिल्ली बनाम तमिल थलाइवाज।
05 जनवरी: दिल्ली बनाम तेलुगु टाइटंस।
08 जनवरी: दिल्ली बनाम यूपी योद्धा।
10 जनवरी: दिल्ली बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स।
12 जनवरी: दिल्ली बनाम बेंगलुरु बुल्स।
15 जनवरी: दिल्ली बनाम हरियाणा स्टीलर्स।
18 जनवरी: दिल्ली बनाम पटना पाइरेट्स।
प्रदर्शन
पिछले सीजन में इन खिलाड़ियों ने किया था प्रभावित
दिल्ली के युवा रेडर नवीन कुमार ने पिछले सीजन में 303 पॉइंट्स हासिल किए थे और PKL-7 के तीसरे सबसे ज्यादा पॉइंट्स वाले खिलाड़ी बने थे। इस बीच उन्होंने लगातार 21 सुपर-10 लगाए थे।
वहीं दिल्ली के अनुभवी खिलाड़ी रविंदर पहल सबसे सफल डिफेंडर बने थे, जिन्होने 63 पॉइंट्स लिए थे।
PKL-7 में दिल्ली के सबसे सफल ऑलराउंडर विजय जगलान रहे थे। उन्होंने 62 पॉइंट्स हासिल किए थे।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)
दबंग दिल्ली ने PKL-7 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और बंगाल वारियर्स से हारकर उपविजेता रही थी। दूसरी तरफ दिल्ली का सबसे खराब प्रदर्शन PKL-3 में रहा था, जहां वह 14 में से सिर्फ एक मैच ही जीत सकी थी।