Page Loader
क्या होता है पेजर?
पेजर में विस्फोट से कल लेबनान में हजारों लोग हुए घायल (तस्वीर: फ्रीपिक)

क्या होता है पेजर?

Sep 18, 2024
12:39 pm

क्या है खबर?

लेबनान में हजारों पेजर डिवाइस में विस्फोट की वजह से बीते दिन करीब 2,800 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 9 लोगों की मौत हो गई। लेबनान के सिया राजनीतिक और अर्ध सैनिक संगठन हिजबुल्लाह ने इस घटना को लेकर एक बयान में बताया कि मंगलवार को दोपहर 03:30 बजे समूह के संस्थानों के लिए काम करने वाले लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पेजर रहस्यमय तरीके से फटने लगे थे। आइए पेजर के बारे में जानें।

पेजर

क्या होता है पेजर?

पेजर एक छोटा, पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिसे छोटे मैसेज या अलर्ट प्राप्त करने और भेजने के लिए डिजाइन किया गया है। इस डिवाइस के मूल फीचर मैसेज प्राप्त करना और भेजना भी शामिल है। अधिकांश पेजर डिवाइस किसी बेस स्टेशन या केंद्रीय डिस्पैच से रेडियो आवृत्तियों के माध्यम से मैसेज प्राप्त करते हैं। ये मैसेज संख्यात्मक (जैसे, एक फोन नंबर) या अल्फान्यूमेरिक (टेक्स्ट) हो सकते हैं। पेजर यूजर को एक टोन, बीप या कंपन से सूचित करते हैं।

इस्तेमाल

कब किया गया पेजर का इस्तेमाल?

1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में प्री-मोबाइल युग में पेजर का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया गया था। यह कम्युनिकेशन डिवाइस खास तौर पर उन व्यवसायों में लोकप्रिय थे, जिनमें तेज और विश्वसनीय संचार की आवश्यकता होती थी। पेजर का कवरेज क्षेत्र आमतौर पर शुरुआती मोबाइल फोन की तुलना में बड़ा होता है, खास तौर पर दूरदराज के इलाकों में जहां सेलुलर सिग्नल कमजोर हो सकते हैं और इसलिए वे विश्वसनीय होते हैं।