NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / व्हाट्सऐप ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएंगे अनजान यूजर्स, तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
    अगली खबर
    व्हाट्सऐप ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएंगे अनजान यूजर्स, तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
    व्हाट्सऐप सेटिंग्स में प्राइवेसी से जुड़े कई फीचर्स मिलते हैं।

    व्हाट्सऐप ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएंगे अनजान यूजर्स, तुरंत बदलें ये सेटिंग्स

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Aug 02, 2021
    10:35 am

    क्या है खबर?

    व्हाट्सऐप ग्रुप्स फैमिली, फ्रेंड्स और ऑफिस के लोगों से जुड़े रहने का सबसे अच्छा और आसान तरीका हैं।

    हालांकि, ढेर सारे व्हाट्सऐप ग्रुप्स और उनमें आने वाले मेसेजेस को मैनेज करना आसान नहीं होता।

    इसके अलावा कई बार अनजान यूजर्स आपको ऐसे ग्रुप्स का हिस्सा बना देते हैं, जिनसे आप नहीं जुड़ना चाहते।

    व्हाट्सऐप सेटिंग्स में बदलाव कर आप इस स्थिति से बच सकते हैं और तय कर सकते हैं कि केवल कॉन्टैक्ट्स आपको ग्रुप्स में शामिल कर पाएं।

    सेटिंग्स

    प्राइवेसी सेटिंग्स में मिलता है विकल्प

    अच्छी बात यह है कि व्हाट्सऐप के प्राइवेसी सेटिंग्स सेक्शन में यूजर्स को व्हाट्सऐप ग्रुप्स से जुड़ा विकल्प मिलता है।

    इसमें बदलाव करने के बाद वे यूजर्स आपको किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं बना पाएंगे।

    बाय डिफॉल्ट यह सेटिंग 'एवरीवन' पर सेट होती है, यानी कि कोई भी व्हाट्सऐप यूजर आपको ग्रुप्स का हिस्सा बना सकता है।

    अगर किसी के पास आपका फोन नंबर है तो वह आपको व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल कर रहा है।

    इनवाइट

    आपको ग्रुप इनवाइट भेज पाएंगे एडमिन

    अगर आपने व्हाट्सऐप सेटिंग्स में बदलाव किया है तो कोई अनजान यूजर आपको ग्रुप का हिस्सा नहीं बना पाएगा।

    हालांकि, ग्रुप एडमिन के तौर पर वह आपको ग्रुप का इनवाइट लिंक भेज सकता है, जिसपर टैप कर आप ग्रुप से जुड़ पाएंगे।

    यानी कि यह आप खुद तय कर सकते हैं कि आप उस ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं या नहीं और नया सिस्टम इनवाइट की तरह काम करता है।

    तरीका

    सेटिंग्स में करने होंगे ये बदलाव

    सबसे पहले आपको व्हाट्सऐप ओपेन करने के बाद स्क्रीन पर टॉप राइट कॉर्नर में दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करना होगा।

    यहां सेटिंग्स विकल्प चुनने के बाद आपको अकाउंट पर टैप करना होगा।

    अब प्राइवेसी सेक्शन में जाने के बाद ग्रुप्स चुन पाएंगे, जहां डिफॉल्ट सेटिंग 'एवरीवन' पर सेट होगी।

    अगर आप नहीं चाहते कि कोई अनजान यूजर आपको ग्रुप्स में शामिल करे तो 'माय कॉन्टैक्स्ट' विकल्प चुनना होगा।

    कस्टमाइजेशन

    चुन सकते हैं कौन ग्रुप में ना करे ऐड

    खास बात यह है कि ग्रुप्स से जुड़ी प्राइवेसी सेटिंग्स में तीसरा विकल्प 'माय कॉन्टैक्ट्स एक्सेप्ट' का भी मिलता है।

    यानी कि अगर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल कोई यूजर आपको फालतू ग्रुप्स में ऐड कर परेशान करता है तो उसे इस विकल्प के साथ साइडलाइन किया जा सकता है।

    तीसरे विकल्प के साथ आप चुन सकते हैं कि कॉन्टैक्स्ट लिस्ट में शामिल कौन से यूजर्स आपको ग्रुप्स में शामिल नहीं कर सकते।

    अपडेट

    आर्काइव फीचर के साथ छुपा सकेंगे चैट्स

    व्हाट्सऐप पर यूजर्स के लिए नई आर्काइव चैट्स सेटिंग्स रोलआउट हो रही हैं और कंपनी ने मौजूदा आर्काइव फीचर में कुछ सुधार किए हैं।

    अगर अब आर्काइव किए गए किसी चैट में नया मेसेज आता है तो वे चैट्स ऊपर नहीं दिखाए जाएंगे।

    यानी कि जब तक यूजर्स खुद चैट्स को मैनुअली अनआर्काइव नहीं करते, वे सबसे नीचे छुपे रहेंगे।

    नया फीचर अब एंड्रॉयड और iOS दोनों पर रोलआउट किया जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    व्हाट्सऐप
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    व्हाट्सऐप

    IT नियमों के हिसाब से व्हाट्सऐप ने बनाया ग्रीविएंस ऑफिसर, यूजर्स ऐसे कर सकते हैं कॉन्टैक्ट सोशल मीडिया
    व्हाट्सऐप में स्टिकर्स के लिए नया कीबोर्ड शॉर्टकट, बीटा यूजर्स को दिखा फीचर फेसबुक
    मल्टी-डिवाइस सपोर्ट समेत व्हाट्सऐप में जल्द आ रहे हैं ये तीन नए फीचर्स इंस्टाग्राम
    व्हाट्सऐप में नहीं मिलते टेलीग्राम ऐप के ये फीचर्स, देखें टॉप लिस्ट टेलीग्राम

    सोशल मीडिया

    'भाग मिल्खा भाग' समेत ओलंपिक से जुड़ी ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए बॉलीवुड समाचार
    अलौकिक देसाई की 'सीता' में कोई नई अभिनेत्री निभाएंगी सीता का किरदार- केवी विजयेंद्र बॉलीवुड समाचार
    'सिंघम 3' में अजय देवगन की जगह साउथ अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह बनेंगे सिंघम? बॉलीवुड समाचार
    इंस्टाग्राम पर मिल रहा है नया कोलैब फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल फेसबुक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025