'भाग मिल्खा भाग' समेत ओलंपिक से जुड़ी ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए
क्या है खबर?
कोरोना वायरस के कारण पिछले साल टोक्यो ओलंपिक खेलों को टाल दिया गया था। स्थगित हुए 'खेलों के महाकुंभ' की शुरुआत अब आगामी 23 जुलाई से होनी है।
अब टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होने में महज कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में हम आपको 'भाग मिल्खा भाग' समेत उन पांच फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो ओलंपिक खेलों के प्रति गजब का रोमांच पैदा करती हैं।
ओलंपिक्स पर आधारित इन फिल्मों से दर्शकों का खास जुड़ाव रहा है।
#1
चेरियट्स ऑफ फायर
'चेरियट्स ऑफ फायर' को अब तक की दुनिया की सबसे मशहूर स्पोर्ट्स फिल्मों में शुमार किया जाता है। इस फिल्म की कहानी दो ब्रिटिश एथलीटों की है, जिन्होंने 1924 के ओलंपिक प्रतियोगिता में भाग लिया था।
यह फिल्म ओलंपिक खेलों के प्रति एक जुनून पैदा करती है। फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन ह्यूग हडसन ने किया था।
फिल्म में ब्रिटिश अभिनेता इयान होम जाने माने खेल कोच सैम मुसाबिनी के किरदार में दिखे थे।
#2
आई, टोन्या
'आई, टोन्या' को प्रारंभिक तौर पर रूस में फरवरी, 2018 को रिलीज किया गया था। फिल्म को अमेरिकी फिल्म निर्देशक क्रेग गिलेस्पी ने निर्देशित किया था।
फिल्म में टोन्या हार्डिंग, मार्गोट रोबी, सेबस्टियन स्टेन और एलिसन जेनी जैसे कलाकार नजर आए थे।
फिल्म में दिखाया गया है कि 1994 के ओलंपिक शीतकालीन खेलों से सात हफ्ते पहले टोन्या की प्रतिद्वंद्वी नैन्सी केरिगन पर अटैक होता है। इसमें टोन्या के पूर्व पति के साथ टोन्या की संलिप्तता का आरोप लगता है।
#3
फॉक्सकैचर
'फॉक्सकैचर' एक ऐसी ही फिल्म है, जिसमें ओलंपिक का रोमांच देखने को मिलता है। यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन बेनेट मिलर ने किया था।
कान में आयोजित फिल्म समारोह में फिल्म 'फॉक्सकैचर' के लिए बेनेट को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था।
फिल्म में स्टीव कैरेल, चेनिंग टैटम और मार्क रफालो अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म में ओलंपिक चैंपियन भाइयों के बीच के संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है।
#4
म्यूनिख
'म्यूनिख' वास्तव में एक स्पोर्ट्स फिल्म नहीं है, लेकिन यह ओलंपिक इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं के आसपास केंद्रित है।
1972 में म्यूनिख में समर ओलंपिक में इजरायली ओलंपिक टीम के 11 सदस्यों को फिलिस्तीनी आतंकवादियों ने बंधक बना लिया था, जिनकी बाद में हत्या कर दी गई थी।
इस फिल्म का निर्देशन स्टीवन स्पिलबर्ग ने किया था, जो 2005 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है।
#5
भाग मिल्खा भाग
'भाग मिल्खा भाग' बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
यह फिल्म प्रतिष्ठित एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक है, जिसे राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने निर्देशित किया था। यह मिल्खा के संघर्ष और ओलंपिक में उनकी जीत की कहानी है।
यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। इसमें युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह मिल्खा के कोच के किरदार में दिखे थे।