NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / न्यूरालिंक चिप प्रत्यारोपण के 100 दिन पूरे, कंपनी ने साझा किया अपडेट
    अगली खबर
    न्यूरालिंक चिप प्रत्यारोपण के 100 दिन पूरे, कंपनी ने साझा किया अपडेट

    न्यूरालिंक चिप प्रत्यारोपण के 100 दिन पूरे, कंपनी ने साझा किया अपडेट

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    May 09, 2024
    10:18 am

    क्या है खबर?

    इस साल की शुरुआत में एक मानव रोगी नोलन आरबॉग के मस्तिष्क में न्यूरालिंक चिप का प्रत्यारोपण किया गया था।

    अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली न्यूरालिंक ने अब अपने पहले मस्तिष्क प्रत्यारोपण रोगी के साथ 100 दिन के अनुभव को साझा किया है।

    कंपनी ने आज अपडेट में बताया है कि आरबॉग के मस्तिष्क में डाले गए कुछ अति-पतले इलेक्ट्रोड अंदर हो गए, जिससे संचारित होने वाली सूचना की मात्रा कम हो गई।

    प्रदर्शन

    अभी भी बेहतर है आरबॉग का प्रदर्शन 

    न्यूरालिंक ने कहा कि सूचना की मात्रा कम होने के बावजूद आरबॉग मस्तिष्क नियंत्रण का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने में सक्षम है।

    कंपनी ने कहा कि आर्बॉग ने 4.6 BPS का मानव मस्तिष्क-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) कर्सर नियंत्रण हासिल किया उन्होंने 8.0 BPS हासिल किया और वर्तमान में 10 BPS के माउस का उपयोग करके न्यूरालिंक इंजीनियर के स्कोर को मात देने की कोशिश कर रहे हैं।

    संचारित होने वाली सूचना की मात्रा को बिट्स-प्रति-सेकंड (BPS) में मापा जाता है।

    नियंत्रण

    दिमाग से नियंत्रित कर रहे हैं कंप्यूटर का कर्सर

    अपडेट में कंपनी ने विभिन्न तरीकों को रेखांकित किया, जिससे प्रत्यारोपण रोगी को कंप्यूटर से बातचीत करने की अनुमति देता है।

    न्यूरालिंक ने कहा, "अपनी सर्जरी के बाद के हफ्तों में आरबॉग ने अपने लैपटॉप को विभिन्न स्थितियों से नियंत्रित करने के लिए लिंक का उपयोग किया है।"

    कंपनी ने बताया कि वह अपने दिमाग से कर्सर को नियंत्रित करके दोस्तों के साथ ऑनलाइन कंप्यूटर गेम खेलते, लाइव स्ट्रीम करते और अपने मैकबुक पर अन्य एप्लिकेशन का उपयोग करते हैं।

    उपयोग

    रोजाना इतना होता है डिवाइस का उपयोग

    न्यूरालिंक ने बताया है कि आरबॉग प्रतिदिन 8 घंटे का समय अनुसंधान सत्रों के लिए देते हैं। इसके अलावा, सप्ताह के अंत में वह व्यक्तिगत उपयोग और मनोरंजन पर 10 घंटे से अधिक समय खर्च करते हैं।

    उन्होंने एक सप्ताह में कुल 69 घंटे डिवाइस का उपयोग किया, जिसमें 35 घंटे के स्ट्रक्चर्ड सेशन और अतिरिक्त 34 घंटे व्यक्तिगत उपयोग के शामिल हैं। कंपनी ने इससे पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें आरबॉग शतरंज खेलते नजर आ रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूरालिंक
    एलन मस्क

    ताज़ा खबरें

    OpenAI के साथ काम करेंगे ऐपल के डिजाइनर रहे जॉनी आइव, अरबों रुपये में खरीदा स्टार्टअप  OpenAI
    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़, 4 को घेरा गया जम्मू-कश्मीर
    माइक्रोसॉफ्ट अपने इंजीनियर्स पर AI से कोडिंग का बढ़ा रही दबाव- रिपोर्ट माइक्रोसॉफ्ट
    यूट्यूब पर महज 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए इन 10 भारतीय फिल्मों के टीजर प्रभास

    न्यूरालिंक

    इंसानी दिमाग में न्यूरालिंक चिप लगा पाएंगे एलन मस्क? टेस्ट के दौरान 15 बंदरों की मौत एलन मस्क
    सैलरी से लेकर कंपनियों तक, एलन मस्क के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप ट्विटर
    पिछले साल जुड़वा बच्चों के पिता बने थे मस्क, कंपनी की शीर्ष अधिकारी है मां- रिपोर्ट एलन मस्क
    न्यूरालिंक ब्रेन चिप का इंसानी ट्रायल छह महीनों में शुरू होने की उम्मीद- एलन मस्क एलन मस्क

    एलन मस्क

    एक्स में मिला आर्टिकल्स फीचर, लंबे आर्टिकल पोस्ट कर सकेंगे यूजर्स  ट्विटर
    यूट्यूब को टक्कर देंगे एलन मस्क, स्मार्ट टीवी के लिए लॉन्च करेंगे स्ट्रीमिंग ऐप यूट्यूब
    एलन मस्क बोले- ग्रोक को इसी हफ्ते किया जाएगा ओपन-सोर्स, जानें इसका मतलब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    एलन मस्क के आरोपों का OpenAI ने दिया जवाब, कहा- कभी कोई समझौता नहीं हुआ OpenAI
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025