NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर बनाया नया रिकॉर्ड, बना रहा है दोगुना ऑक्सीजन
    अगली खबर
    पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर बनाया नया रिकॉर्ड, बना रहा है दोगुना ऑक्सीजन
    नासा के पर्सिवरेंस रोवर के MOXIE डिवाइस ने दोगुना ऑक्सीजन उत्पादन करने में सफलता पाई (तस्वीर: नासा)

    पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर बनाया नया रिकॉर्ड, बना रहा है दोगुना ऑक्सीजन

    लेखन रजनीश
    Jun 28, 2023
    08:28 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सिवरेंस मार्स रोवर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस रोवर के अंदर एक डिवाइस लगा हुआ है, जिसे मार्स ऑक्सीजन इन सीटू रिसोर्स यूटिलाइजेशन एक्सपेरिमेंट कहा जाता है।

    संक्षिप्त में इसे MOXIE नाम से जाना जाता है। इस MOXIE की ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता बढ़कर दोगुनी हो गई है।

    टोस्टर के आकार वाला यह डिवाइस अंतरिक्ष यात्री अभियानों में सांस लेने के लिए किया जा सकता है।

    प्रयोग

    कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर ऑक्सीजन बनाता है MOXIE

    MOXIE ग्रह की पतली कार्बन डाइऑक्साइड युक्त हवा को सोखने और उसे ऑक्सीजन में बदलने वाला पहला प्रयोग है। इस डिवाइस को बड़े पैमाने पर बनाकर सांस के साथ ही रॉकेट ईंधन के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    इस महीने की शुरुआत में शोधकर्ताओं को MOXIE से ऑक्सीजन उत्पादन को दोगुने स्तर पर पहुंचाने में सफलता मिली है।

    यह पहले प्रति घंटे 6 ग्राम ऑक्सीजन का उत्पादन करने में सक्षम था और अब यह दोगुना हो गया है।

    ऑक्सीजन

    एक समय में 1 घंटे चलता है MOXIE

    MOXIE का वजन लगभग 18 किलोग्राम है। इसे कार्बन डाइऑक्साइड के प्रत्येक अणु से एक ऑक्सीजन परमाणु को अलग करने के लिए इलेक्ट्रोकेमिकल प्रक्रिया का उपयोग करने से पहले एक पंप का उपयोग करके मंगल ग्रह की हवा खींचने के लिए डिजाइन किया गया है।

    एक समय में 1 घंटे चलने वाला MOXIE वर्ष 2021 में 7 बार चला। यह डिवाइस पूरे मंगल ग्रह के वर्ष में ग्रह की विभिन्न स्थितियों में काम करने में भी सक्षम है।

    मंगल

    जोखिम भरा था ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाना - माइकल हेचट

    MOIXE के मुख्य इंवेस्टिगेटर और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के एसोसिएट निदेशक माइकल हेचट ने कहा, "हमें बहुत अच्छे परिणाम मिले हैं।"

    हेचट ने स्पेस डॉट कॉम वेबसाइट को बताया कि MOXIE के ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता को बढ़ाना जोखिम भरा था। उन्होंने कहा कि इससे डिवाइस में गड़बड़ी भी हो सकती थी।

    हेचट ने आगे कहा कि चुनौती यह है कि अधिक ऑक्सीजन प्राप्त करके मंगल पर अधिक कुशलता से काम करने के तरीकों को परिभाषित किया जाए।

    फंड

    साल के अंत में खत्म हो जाएगा MOXIE का फंड

    हेचट ने कोलोराडो स्कूल ऑफ माइन्स में 6-9 जून को आयोजित स्पेस रिसोर्सेज राउंडटेबल की बैठक में मंगल ग्रह पर ऑन-द-स्पॉट संसाधन उपयोग के मंगल ग्रह के वर्ष का विवरण देते हुए MOXIE की समीक्षा प्रस्तुत की। मंगल ग्रह का एक वर्ष पृथ्वी की तुलना में दोगुना होता है।

    MOXIE का प्रदर्शन फंडिंग पर आधारित है। हेचट ने कहा, MOXIE के लिए अनुसंधान की राशि साल के अंत में समाप्त होने वाली है। MIT लैब नए सहयोग तलाश रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नासा
    मंगल ग्रह

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    नासा

    सौर तूफान की भविष्यवाणी के लिए नासा AI का करेगी उपयोग, जानिए क्या होगा फायदा  सौर तूफान
    पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा 656 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, नासा ने जारी किया अलर्ट  एस्ट्रोयड
    आज पृथ्वी के करीब से गुजरेगा 650 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा  एस्ट्रोयड
    एस्ट्रोयड 2023 JP2 तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, अंतरिक्ष एजेंसियां अलर्ट पर एस्ट्रोयड

    मंगल ग्रह

    NASA और SpaceX ने पूरी की मानवयुक्त मिशन लॉन्च करने की तैयारी, यहां जाने सबकुछ रूस समाचार
    मंगल ग्रह पर पहली बार हेलीकॉप्टर उड़ाने वाली है NASA, यह है पूरा मिशन टेक्नोलॉजी
    मंगल ग्रह की सतह पर उतरा NASA का पर्सिवियरेंस रोवर, भेजी पहली तस्वीर टेक्नोलॉजी
    आखिर मंगल ग्रह वैज्ञानिकों को इतना क्यों लुभाता है? अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025