Page Loader
पृथ्वी जैसे एक ग्रह से रहस्यमय रेडियो सिग्नल को किया गया डिक्टेक्ट, जानिए इसका अर्थ
किसी भी ग्रह पर चुंबकीय क्षेत्र जीवन के लिए महत्वपूर्ण हिस्सा हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर: कॉर्नेल यूनिवर्सिटी)

पृथ्वी जैसे एक ग्रह से रहस्यमय रेडियो सिग्नल को किया गया डिक्टेक्ट, जानिए इसका अर्थ

Apr 16, 2023
07:07 pm

क्या है खबर?

वैज्ञानिकों ने सौरमंडल में पृथ्वी जैसे एक ग्रह से रहस्यमय रेडियो सिग्नल को डिक्टेक्ट किया है, जो चुंबकीय क्षेत्र का प्रमाण देता है। मैक्सिको में वेरी लार्ज ऐरे (VLA) रेडियो टेलीस्कोप के ऑब्जरवेशन ने चट्टानी एक्सोप्लैनेट YZ सीटी B पर एक चुंबकीय क्षेत्र का प्रमाण दिया है। यह एक्सोप्लैनेट पृथ्वी से लगभग 12 प्रकाश वर्ष दूर एक तारे की परिक्रमा करता है। यह रिसर्च चट्टानी एक्सोप्लैनेट में चुंबकीय क्षेत्र खोजने के लिए एक अलग तरीका देता करता है।

महत्व

किसी ग्रह पर चुंबकीय क्षेत्र का महत्च

किसी भी ग्रह पर चुंबकीय क्षेत्र की मौजूदगी दिलचस्प हैं, क्योंकि वह ग्रह को रहने योग्य बनाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ग्रह का चुंबकीय क्षेत्र विद्युत आवेशित प्लाज्मा को वापस तारे की ओर धकेलता है, जो तारों के अपने चुंबकीय क्षेत्र के साथ संपर्क करता है, जिससे ऊर्जा की चमकीली चमक निकलती है। एक चुंबकीय क्षेत्र के बिना एक तारे से ऊर्जावान कण ग्रह के वायुमंडल को नष्ट कर सकते हैं, जो वायुमंडल जीवन के लिए बहुत जरूरी है।