Page Loader
अमोर समूह का एस्ट्रोयड तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, नासा अलर्ट पर 
एस्ट्रोयड 2023 FL2 का आकार लगभग 65 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

अमोर समूह का एस्ट्रोयड तेजी से बढ़ रहा पृथ्वी की ओर, नासा अलर्ट पर 

Mar 26, 2023
12:04 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एस्ट्रोयड 2023 FL2 नामक एस्ट्रोयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। एस्ट्रोयड 2023 FL2 लगभग 22,106 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और आज (26 मार्च) यह 29 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह आज रात 11:46 बजे पृथ्वी के सबसे करीब से गुजर सकता है।

खोज

इसी महीने वैज्ञानिकों के नजर में आया एस्ट्रोयड 2023 FL2

वैज्ञानिकों ने एस्ट्रोयड 2023 FL2 के बारे में इसी महीने पता लगाया है। यह एस्ट्रोयड के अमोर समूह से संबंधित है और 477 दिनों में यह सूर्य का एक चक्कर लगाता है। इसका आकार किसी छोटे विमान के समान लगभग 65 फीट चौड़ा है। नासा अंतरिक्ष और धरती पर मौजूद अपने विभिन्न टेलिस्कोपों की मदद से सौरमंडल में मौजूद एस्ट्रोयड पर नजर रखती है और संभावित खतरे को देखते हुए समय-समय पर अलर्ट जारी करती है।