Page Loader
सपाट नहीं, छल्ले के आकार का है ब्रह्मांड, नए रिसर्च में हुआ खुलासा 
रिसर्च से पता चलता है कि पृथ्वी चपटी नहीं है (तस्वीर: नासा)

सपाट नहीं, छल्ले के आकार का है ब्रह्मांड, नए रिसर्च में हुआ खुलासा 

Mar 26, 2023
09:32 pm

क्या है खबर?

अब तक के सबूतों और अवलोकन से पता चलता है कि ब्रह्मांड किसी पैनकेक के समान एक सपाट आकार का है। हालांकि, एक नई रिसर्च से पता चला है कि ब्रह्मांड किसी डोनट के समान एक छल्ले के आकार का है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का मानना है कि भूमध्य रेखा पर देशांतर रेखाएं एक दूसरे से बिल्कुल समांतर शुरू होती हैं, लेकिन वह अंत में जाकर ध्रुवों पर मिलती हैं। इससे यह पता चलता है कि पृथ्वी चपटी नहीं है।

रिसर्च

वैज्ञानिकों ने कैसे किया यह रिसर्च?

ब्रह्मांड के आकार के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए खगोविदों ने CMB में तापमान के होने वाले सभी तरह के बदलाव को देखा। वैज्ञानिकों ने तापमान में हो रहे इस उतार-चढ़ाव से अनुमान लगाया कि जो किरणें सीधी चली उन्होंने आगे चलकर रास्ता बदल लिया इससे यह संकेत मिलता है कि ब्रह्मांड घुमावदार है। यदि ब्रह्मांड एक विशाल डोनट होता, तो खगोलविद ऐसी प्रतियों को देखने के लिए दो दिशाओं में देख सकते थे।