Page Loader
नासा का अलर्ट जारी, पृथ्वी के करीब से गुजरेगा आज एस्ट्रोयड 2022 YL4
एस्ट्रोयड 2022 YL4 को 24 दिसंबर 2022 को खोजा गया था (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नासा का अलर्ट जारी, पृथ्वी के करीब से गुजरेगा आज एस्ट्रोयड 2022 YL4

Jan 05, 2023
01:21 pm

क्या है खबर?

नासा के प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस ने एक एस्ट्रोयड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। एस्ट्रोयड 2022 YL4 नामक एक एस्ट्रोयड काफी तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और आज यह पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। बता दें, पृथ्वी के तरफ आने वाले सभी खगोलीय पिंडों का नासा का प्लेनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस हमेशा नजर रखता है और समय-समय पर संभावित खतरे को देखते हुए चेतावनी जारी करता है।

जानकारी

काफी छोटा है एस्ट्रोयड का आकार

नासा के मुताबिक आज पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला एस्ट्रोयड आकार में बस के समान केवल 33 फीट चौड़ा है जो अन्य बड़े एस्ट्रोयड्स की तुलना में काफी छोटा है। यह एस्ट्रोयड लगभग 7,038 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और आज, 5 जनवरी को यह 19 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा। The-sky.org के अनुसार, एस्ट्रोयड 2022 YL4 को पिछले साल 24 दिसंबर को खोजा गया था।