NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / आपके व्हाट्सऐप ग्रुप की चैट देख सकते हैं अजनबी, बचने के लिए अपनाएं ये तरीका
    अगली खबर
    आपके व्हाट्सऐप ग्रुप की चैट देख सकते हैं अजनबी, बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

    आपके व्हाट्सऐप ग्रुप की चैट देख सकते हैं अजनबी, बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 25, 2020
    06:19 pm

    क्या है खबर?

    व्हाट्सऐप अपने कई फीचर्स के कारण दुनिया में सबसे लोकप्रिय बनी हुई है। इसमें ग्रुप बनाने का भी एक फीचर है, जिसे काफी पसंद किया जाता है।

    लोग अपने घर, ऑफिस, दोस्तों आदि का ग्रुप बनाकर उसमें मैसेज भेजते हैं।

    ग्रुप में किसी यूजर को सीधे ऐड किया जा सकता है और लिंक भेजकर भी व्हाट्सऐप ग्रुप में शामिल होने के लिए इन्वाइट किया जा सकता है।

    अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे बचने की जरूरत है।

    सावधानी

    लिंक भेजकर ग्रुप में इन्वाइट करने से क्यों बचना चाहिए?

    कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर किसी यूजर को ग्रुप में शामिल करने के लिए लिंक भेजा जाता है तो वह लिंक गूगल पर इंडेक्स हो जाता है।

    इसका मतलब है कि यह लिंक गूगल सर्च में दिखेगा। कोई भी व्यक्ति सही कीवर्ड डालकर ग्रुप की चैट तक एक्सेस पा सकता है।

    अगर वह ऐसा करने में कामयाब होता है तो उसे ग्रुप में मौजूद लोगों के फोन नंबर और उनकी बाकी जानकारी के साथ-साथ उनके मैसेज भी दिखेंगे।

    प्रतिक्रिया

    व्हाट्सऐप ने इसे लेकर क्या कहा है?

    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी ग्रुप के एडमिन लिंक शेयर कर दूसरे यूजर्स को इन्वाइट कर सकते हैं। इंटरनेट पर पब्लिक चैनल में शेयर किए सर्च करने योग्य लिंक को कोई भी यूजर सर्च कर सकता है।

    उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसे लिंक केवल उन्ही यूजर्स के साथ शेयर करने चाहिए, जिन्हें वो जानते हैं। ऐसे लिंक को किसी वेबसाइट पर शेयर नहीं करना चाहिए। इससे प्राइवेसी प्रभावित हो सकती है।

    तरीका

    क्या है इससे बचना का तरीका?

    अगर आप किसी ग्रुप के एडमिन हैं और दूसरे लोगों को इसमें ऐड करना चाहते हैं तो लिंक के जरिए उन्हें इन्वाइट न करें।

    इसकी वजह यह है कि एक बार लिंक क्रिएट होने के बाद यह गूगल पर जा सकता है और लोग इसे सर्च कर सकते हैं।

    अगर ऐसा होता है तो आपके साथ-साथ ग्रुप के सभी मेंबर्स की प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है। इसके बजाय लोगों को सीधा ग्रुप में ऐड करें।

    दूसरा तरीका

    अगर लिंक के अलावा कोई दूसरा विकल्प न हो तो?

    अगर आपके पास ग्रुप में लोगों को इन्वाइट करने के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा हो तो बेहतर यह होगा कि एक बार ग्रुप में सभी लोगों के ऐड होने के बाद आप लिंक को रिसेट कर दें।ग्रुप ऐडमिन के पास यह राइट होता है।

    लिंक को रिसेट करने के बाद पुराना लिंक काम नहीं करेगा और नया लिंक आपके पास सुरक्षित रहेगा। यह आपने किसी से शेयर नहीं किया होगा तो गूगल पर भी नहीं जाएगा।

    जानकारी

    व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पर उठ रहे सवाल

    बता दें कि पिछले कुछ समय से व्हाट्सऐप की प्राइवेसी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पिछले साल व्हाट्सऐप के जरिए जासूसी का मामला सामने आया था, जिसके बाद दुनियाभर में हल्ला मच गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    व्हाट्सऐप
    गूगल
    इंटरनेट

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप

    व्हाट्सऐप

    वीडियो के लिए इंस्टाग्राम जैसा फीचर ला रही व्हाट्सऐप, जानें क्या होगा खास एंड्रॉयड
    स्वतंत्रता दिवस 2019: इन अलग तरीकों से दें अपने चाहने वालों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ भारत की खबरें
    फेक न्यूज और अफवाहों को रिपोर्ट करने के लिए इंस्टाग्राम में आएगा नया टूल फेसबुक
    सोशल मीडिया को आधार कार्ड से जोड़ने पर फेसबुक की अर्जी पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट मध्य प्रदेश

    गूगल

    ऑनर का प्रोटोटाइप फोन हुआ गुम, लौटाने वाले को मिलेंगे 4 लाख रुपये आईफोन
    गूगल ने प्ले स्टोर से हटाई एक ही कंपनी की 46 ऐप्स, जानिये वजह मालवेयर
    ऐपल के ये पांच फीचर्स किसी एंड्रॉयड फोन में नहीं मिलेंगे एंड्रॉयड
    लोकेशन और वेब हिस्ट्री अपने आप हो जाएगी डिलीट, गूगल ला रही नया फीचर ट्विटर

    इंटरनेट

    अब आप यूट्यूब प्रीमियम पर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं 1080p का वीडियो यूट्यूब
    अमेजन प्राइम वीडियो को टक्कर देने के लिए फ्लिपकार्ट शुरू करेगी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस फ्लिपकार्ट
    हिंसा की खबरों पर बोले जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख, छह दिन में नहीं चली एक भी गोली कश्मीर
    गृह मंत्री अमित शाह को भरोसा, अनुच्छेद 370 हटने से खत्म होगा कश्मीर में आतंकवाद कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025