LOADING...
माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी?
माइक्रोसॉफ्ट ने 'डिस्कवरी' नामक नया AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है

माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी?

May 20, 2025
09:01 am

क्या है खबर?

माइक्रोसॉफ्ट ने बिल्ड कॉन्फ्रेंस में 'माइक्रोसॉफ्ट डिस्कवरी' नामक नया AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को नई दवाओं की खोज, रसायन निर्माण, जलवायु समाधान जैसे जटिल प्रयोगों को तेजी से और सस्ते में पूरा करने में मदद करेगा। यह GPT-4 आधारित AI सिस्टम का इस्तेमाल करता है, जिससे वैज्ञानिक केवल आम भाषा में निर्देश देकर जटिल प्रयोग व विश्लेषण करा सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट का यह कदम रिसर्च और इनोवेशन की दुनिया में बड़ा बदलाव करेगा।

काम

यह प्लेटफॉर्म कैसे करता है काम?

डिस्कवरी का काम करने का तरीका काफी आसान और तेज है। इसमें GPT-4 पर आधारित AI एजेंट्स हैं, जो यूजर्स के सामान्य भाषा में दिए गए सवालों या निर्देशों को समझते हैं। उदाहरण के लिए, कोई वैज्ञानिक कहे "मुझे ऐसे पदार्थ बताइए जो गर्मी सहन कर सकें," तो AI एजेंट विभिन्न रिसर्च पेपर, रासायनिक डाटा और पुराने प्रयोगों का विश्लेषण करके संभावित उत्तर देता है। यह पूरा प्रोसेस कुछ घंटों में पूरा हो सकता है, जो पहले महीनों लगते थे।

खासियत

डिस्कवरी की प्रमुख खासियतें क्या हैं?

इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत है कि यह प्रयोगशालाओं को एक वर्चुअल स्वरूप में बदल देता है। यानी बिना किसी उपकरण या प्रयोग किए, वैज्ञानिक हजारों संभावित प्रयोगों का परिणाम वर्चुअली देख सकते हैं। इसमें प्राकृतिक भाषा में बातचीत, सहयोगी रिसर्च, तेजी से निष्कर्ष और विश्वसनीय डाटा एनालिसिस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इससे रिसर्च सटीक, तेज और सस्ती हो जाती है। छोटे संस्थान भी अब बड़े वैज्ञानिक खोजों में हिस्सा ले सकते हैं, जो पहले संभव नहीं था।

Advertisement

खर्च

प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल में खर्च

माइक्रोसॉफ्ट ने डिस्कवरी को व्यावसायिक रूप से उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली है। शुरुआती दौर में यह बड़े संस्थानों और कंपनियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जहां इसका प्रयोग दवा निर्माण, रसायन विश्लेषण और अन्य वैज्ञानिक खोजों के लिए किया जाएगा। हालांकि, इसका सटीक मूल्य अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, पर माइक्रोसॉफ्ट ने संकेत दिए हैं कि यह सेवा क्लाउड आधारित होगी और इसके लिए सब्सक्रिप्शन या पे-पर-यूज मॉडल अपनाया जा सकता है।

Advertisement

किसे मिल सकती है सबसे ज्यादा कीमत में सुविधा 

किसे मिल सकता है सबसे ज्यादा लाभ

माइक्रोसॉफ्ट डिस्कवरी का सबसे अधिक लाभ बड़ी रिसर्च कंपनियों, फार्मा इंडस्ट्री और वैज्ञानिक संस्थानों को मिलने की संभावना है। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने इस तरह के AI समाधानों के लिए लाखों डॉलर तक के क्लाउड पैकेज दिए हैं। संभावना है कि डिस्कवरी के लिए भी AI प्रोसेसिंग और डाटा सेवाओं का शुल्क लाखों रुपये सालाना तक हो सकता है। आने वाले समय में माइक्रोसॉफ्ट इसे शिक्षा व सरकारी संस्थानों के लिए छूट के साथ भी पेश कर सकता है।

Advertisement