Page Loader
माइक्रोसॉफ्ट फिर करेगी कर्मचारियों की छंटनी, खराब प्रदर्शन वाले लोगों की जाएगी नौकरी
माइक्रोसॉफ्ट फिर करेगी कर्मचारियों की छंटनी

माइक्रोसॉफ्ट फिर करेगी कर्मचारियों की छंटनी, खराब प्रदर्शन वाले लोगों की जाएगी नौकरी

Jan 08, 2025
02:11 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट एक बार फिर अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि इस बार की छंटनी का कदम खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों पर केंद्रित होगा। हालांकि, कितने कर्मचारी प्रभावित होंगे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी का उद्देश्य उच्च प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं पर ध्यान देना है। इसके लिए हर स्तर पर कर्मचारियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा रहा है।

संभावना 

नई नियुक्तियों की संभावना 

माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि छंटनी के बाद रिक्त पदों को नए कर्मचारियों से भरा जाएगा। इससे कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट के पास वैश्विक स्तर पर 2.28 लाख कर्मचारी हैं। CEO सत्य नडेला के नेतृत्व में कंपनी लंबे समय से इस प्रकार का पुनर्गठन कर रही है। 2014 में नडेला ने 18,000 कर्मचारियों को निकालने का बड़ा कदम उठाया था, जिसने कंपनी के 14 प्रतिशत कार्यबल को प्रभावित किया था।

छंटनी

2023-24 में लगातार छंटनी

माइक्रोसॉफ्ट ने हाल के वर्षों में अपने विभिन्न विभागों में छंटनी की है। 2023 में एक्सबॉक्स और अन्य डिवीजनों में 10,000 कर्मचारियों को निकाला गया। 2024 में गेमिंग और अज्योर क्लाउड सेवा डिविजन से लगभग 3,000 कर्मचारियों को हटाया गया। इसके बाद सितंबर, 2024 में माइक्रोसॉफ्ट के एक्सबॉक्स डिवीजन से 650 कर्मचारियों की छंटनी हुई। कर्मचारियों की छंटनी के पीछे कंपनी का उद्देश्य प्रदर्शन-आधारित पुनर्गठन और लाभप्रदता को बनाए रखना है।