NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गूगल ने 2023 में अब तक बंद किए ये 6 प्रोडक्ट, जानें वजह
    अगली खबर
    गूगल ने 2023 में अब तक बंद किए ये 6 प्रोडक्ट, जानें वजह
    गूगल जैसी कंपनी अपने प्रोडक्ट लॉन्च करने के कुछ साल बाद बंद भी करती रहती हैं (तस्वीर: अनस्प्लैश)

    गूगल ने 2023 में अब तक बंद किए ये 6 प्रोडक्ट, जानें वजह

    लेखन रजनीश
    Apr 14, 2023
    12:11 pm

    क्या है खबर?

    गूगल एक बड़ी कंपनी है और इसका मुकाबला अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों से हैं। इन कंपनियों को मुकाबले में बने रहने के लिए नई चीजें करते रहने की जरूरत होती है।

    कंपनियां कुछ नया न भी करें तो कई बार पुराने प्रोडक्ट को बंद करना भी उनके लिए फायदेमंद होता है।

    हालांकि, जब गूगल की बात आती है तो वह कई बार अपने पॉपुलर प्रोडक्ट्स को भी बंद कर देती है।

    इस साल भी उसने ऐसा ही किया है।

    बंद

    प्ले म्यूजिक ऐप को भी बंद कर चुकी है गूगल

    वर्ष 2023 को अभी मुश्किल से 4 महीने हुए हुए हैं और गूगल ने एक बार फिर अपने एक प्रोडक्ट को बंद कर दिया है। हालांकि, यह गूगल के लिए कुछ नया नहीं है क्योंकि गूगल तो अपने पॉपुलर प्ले म्यूजिक जैसे ऐप को भी बंद कर चुकी है।

    अकेले 2023 में अभी तक गूगल ने लगभग 6 प्रोडक्ट बंद कर दिए हैं। आइए देखते हैं कि गूगल ने किस प्रोडक्ट को क्यों बंद किया।

    ऑनहब

    गूगल ऑनहब

    गूगल ने ऑनहब गूगल सॉफ्टवेयर से चलने वाला एक वायरलेस राउटर था। इसे गूगल ऐप द्वारा मैनेज किया जाता था। ये गूगल असिस्टेंट जैसे खास फीचर देता था।

    गूगल के ऑनहब को 2 वर्जन में बेचा जाता था। एक आसुस का बनाया हुआ था और दूसरा मैन्युफैक्चर TP-लिंक था।

    गूगल ने 2021 में इसका सॉफ्टवेयर अपडेट बंद करने की घोषणा की और 2023 में इसे पूरी तरह से बंद कर दिया।

    गेम

    गूगल स्टेडिया

    गूगल स्टेडिया कंपनी का क्लाउड गेमिंग सिस्टम था।

    ये गेमर्स को फोन, लैपटॉप और टीवी सहित सस्ते हार्डवयेर पर AAA टाइटल्स चलाने देता था। इसे भी 18 जनवरी को बंद कर दिया गया।

    इसको बंद करते समय स्टेडिया के उपाध्यक्ष फिल हैरिसन ने कहा था कि स्टेडिया को यूजर्स ने पसंद नहीं किया और हम स्टेडिया स्ट्रीमिंग सर्विस को बंद कर रहे हैं।

    गूगल द्वारा स्टेडिया को बंद किए जाने की अफवाह काफी पहले से ही शुरू हो गई थी।

    कोड

    कोड जैम

    गूगल ने कोड जैम को 2023 में शुरू किया। ये एक अंतरराष्ट्रीय प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता थी, जिसे गूगल द्वारा होस्ट किया गया था। इसमें ऑनलाइन और ऑनसाइट कई प्रतियोगिता होती थीं।

    यहां प्रतिभागियों को अपनी पसंदीदा प्रोग्रामिंग भाषा का उपयोग करके चुनौतीपूर्ण समस्याओं को हल करना था।

    इसमें टॉप 25 को ईनाम मिलना था, लेकिन 22 फरवरी, 2023 को गूगल ने घोषणा की कि हैश कोड और किक स्टार्ट के साथ ही गूगल कोड जैम को भी बंद कर दिया जाएगा।

    जैक्वार्ड

    गूगल जैक्वार्ड

    गूगल जैक्वार्ड को पिछले महीने बंद किया गया। ये एक छोटा टैग था, जिसे कपड़ों में लगाया जा सकता था और फिर इससे स्मार्टफोन को कनेक्ट किया जा सकता था।

    इसके जरिए लोग फोन को बिना छुए कुछ एक्शन करने में सक्षम थे। उदाहरण के लिए, टैग में डबल टैप करने पर इसमें म्यूजिक ऑन या ऑफ हो सकता है।

    लिवाइस की जैकेट के साथ ही सैमसोनाइट के बैग आदि में भी इसको इस्तेमाल किया गया था।

    मैप

    गूगल स्ट्रीट व्यू देता था 360 डिग्री व्यू

    गूगल मैप ने डिलीवरी से लेकर ट्रैवल को बहुत आसान बनाया। इसका एक स्ट्रीट व्यू ऐप था, जिसमें गली और मकान सब दिखते थे।

    ये एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध था और ये किसी भी लोकेशन का 360 डिग्री व्यू देता था। ये 12 साल से भी अधिक पुराना था।

    गूगल ने इसे भी बंद कर दिया। स्ट्रीट व्यू का फीचर अब गूगल मैप्स और स्ट्रीट व्यू स्टूडियो पर मौजूद है।

    करंट्स

    गूगल करंट्स

    गूगल करंट्स एक ऐसी सर्विस थी, जो गूगल+ की तरह सोशल मीडिया फीचर्स देती थी। इसे कुछ हफ्ते पहले ही बंद किया गया।

    इसे 2020 में लॉन्च किया गया था और ये गूगल+ को रिब्रांड करने के विकल्प जैसा था।

    इसको बंद करने के पीछे गूगल का तर्क ये था कि यूजर्स को इसे अलग से इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है और यूजर्स चैट और स्पेस का उपयोग करेंगे, जिन्हें हाल ही में जीमेल में इंटीग्रेट किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल
    गूगल मैप

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    गूगल

    अल्फाबेट की सेल्फ-ड्राइविंग यूनिट वेमो ने की 8 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी छंटनी
    यूट्यूब में वीडियो क्रिएटर्स को जल्द मिलेंगे AI टूल, वर्चुअल रूप से बदल पाएंगे आउटफिट  यूट्यूब
    गूगल क्रोम के लिए नए फीचर पर कर रही काम, प्रत्येक टैब की देख सकेंगे मेमोरी गूगल क्रोम
    गूगल मैजिक इरेजर टूल का उपयोग कर सकेंगे सभी एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स आईफोन

    गूगल मैप

    अब कोरोना वायरस टेस्टिंग सेंटर ढूंढने में नहीं होगी परेशानी, गूगल मैप्स से चलेगा पता गूगल
    स्मार्टफोन खोने या न मिलने पर गूगल अकाउंट की लें मदद, आसानी से हो जाएगा ट्रैक जीमेल
    पार्किंग की जगह पर भूल गए हैं कार की लोकेशन तो अपने स्मार्टफोन से लगाएं पता लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    नेविगेशन के दौरान आसानी से सुने अपने मनपसंद गाने, गूगल मैप्स में ऐड करें स्पोटिफाई ऐप स्पॉटिफाई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025