NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / नेविगेशन के दौरान आसानी से सुने अपने मनपसंद गाने, गूगल मैप्स में ऐड करें स्पोटिफाई ऐप
    अगली खबर
    नेविगेशन के दौरान आसानी से सुने अपने मनपसंद गाने, गूगल मैप्स में ऐड करें स्पोटिफाई ऐप

    नेविगेशन के दौरान आसानी से सुने अपने मनपसंद गाने, गूगल मैप्स में ऐड करें स्पोटिफाई ऐप

    लेखन मोना दीक्षित
    Oct 09, 2020
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    म्यूजिक लोगों को अलग ही आनंद का अनुभव कराता है। अपने खाली समय से लेकर ड्राइविंग करने तक में ज्यादातर लोग म्यूजिक सुनते हैं।

    इसके लिए आजकल कई लोग म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप स्पोटिफाई आदि का उपयोग करते हैं।

    हालांकि, स्मार्टफोन में नेविगेशन के लिए गूगल मैप्स का उपयोग करते समय स्पोटिफाई का इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल होता है।

    इस समस्या को दूर करने के लिए अब गूगल मैप्स उसमें ही स्पोटिफाई ऐप को ऐड करने का ऑप्शन दे रही है।

    तरीका

    गूगल मैप्स की सेटिंग में जाकर करें ऐड

    स्पोटिफाई के अलावा स्मार्टफोन यूजर्स गूगल मैप्स में गूगल प्ले म्यूजिक भी ऐड कर सकते हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्पोटिफाई ऐप को गूगल मैप्स में ऐड करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में इसे डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा।

    उसके बाद साइन अप करें। फिर स्मार्टफोन में मौजूद गूगल मैप्स ऐप को ओपन करें।

    अब अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर जाकर सेटिंग बटन पर टैप करें और नेविगेशन मेनू पर जाएं।

    स्टेप्स

    म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल पर जाएं

    नेविगेशन मेनू में आपको म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर टैप करें और फिर स्पोटिफाई पर जाएं।

    इसे सिलेक्ट करने के बाद आप सीधी उसी ऐप पर चले जाएंगे। अब वह गूगल मैप्स से कनेक्ट हो जाएगी।

    इसके बाद आपको ड्राइविंग करते समय गूगल मैप्स का उपयोग करने पर बाहर आकर म्यूजिक ऐप को ओपन नहीं करना पड़ेगा। अंदर से ही स्पोटिफाई पर जाकर म्यूजिक को आनंद उठा सकते हैं।

    जानकारी

    गूगल प्ले म्यूजिक को करें ऐड

    अगर आप स्पोटिफाई का उपयोग नहीं करते हैं तो आप नेविगेशन सेटिंग में जाकर म्यूजिक कंट्रोल को सिलेक्ट करें। उसके बाद स्पोटिफाई की जगह गूगल प्ले म्यूजिक को सिलेक्ट कर लें। इस तरह वह भी गूगल मैप्स में ऐड हो जाएगा।

    जानकारी

    एक महीने के फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की मिलती है सुविधा

    स्पोटिफाई लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स में से एक है। यह फ्री में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

    हालांकि, ऐड फ्री म्युजिक सुनने के लिए आपको इसका प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

    ऐप एक महीने का फ्री ट्रायल की सुविधा भी देती है। उसके बाद यूजर्स को 119 रुपये प्रति माह देने होंगे।

    वहीं फैमिली प्रीमियम के लिए 179 रुपये प्रति माह देने होंगे। इसका भी एक महीने का फ्री ट्रायल उलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गूगल मैप

    ताज़ा खबरें

    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    गूगल मैप

    अब गूगल मैप्स में देख पाएंगे स्पीड लिमिट और स्पीड कैमरा, जल्द आएंगे नए फीचर्स भारत की खबरें
    गूगल मैप्स की शिकायत की तो कंपनी ने शायराना अंदाज में दिया जवाब, ट्वीट वायरल गूगल
    गोवा: गूगल मैप्स से भटके लोगों को रास्ता दिखा रहा है सड़क पर लगा पोस्टर गोवा
    अब गूगल मैप्स पर दिखेंगी रेस्टोरेंट की मशहूर डिश, एंड्रॉयड के लिए जारी होगा फीचर गूगल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025