Page Loader
गूगल मैजिक इरेजर टूल का उपयोग कर सकेंगे सभी एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स
मैजिक इरेजर टूल पिक्सल फोन के लिए उपलब्ध था (तस्वीर: गूगल)

गूगल मैजिक इरेजर टूल का उपयोग कर सकेंगे सभी एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स

Mar 06, 2023
07:33 pm

क्या है खबर?

गूगल अपने मैजिक इरेजर टूल को पिक्सल फोन के साथ सभी आईफोन और अन्य एंड्रॉयड फोन के लिए भी रोल आउट कर रही है। जिन लोगों के पास गूगल वन की सदस्यता है, वे भी मैजिक इरेजर फीचर का उपयोग करने में सक्षम होंगे। पहले यह फीचर केवल पिक्सल फोन के लिए उपलब्ध था। मैजिक इरेजर टूल की मदद से यूजर्स कुछ टैप के साथ फोटो से अनचाही चीजों को हटाकर अपने फोटो को अच्छा बना सकते हैं।

सुविधाएं

अन्य सुविधाएं

गूगल वन यूजर्स को मैजिक इरेजर टूल के साथ डिवाइस पर एक बिल्कुल नया HDR वीडियो इफेक्ट और कोलाज स्टाइल मिलता है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वह जल्द ही गूगल वन सदस्यों और पिक्सल यूजर्स के लिए कोलाज एडिटर में और नए स्टाइल को जोड़ेगी ताकि यूजर्स को अधिक डिजाइन का विकल्प मिल सकें। बता दें, गूगल वन कंपनी की एक क्लाउड स्टोरेज सेवा है, जो यूजर्स को भुगतान करने पर 2TB तक का स्टोरेज प्रदान करती है।

उपयोग

मैजिक इरेजर टूल का उपयोग कैसे करें?

किसी भी फोटो को एडिट करने के लिए अपने आईफोन या एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर गूगल फोटो ऐप ओपन करें। अब टूल्स टैब पर जाएं और मैजिक इरेजर टूल को चुनें। किसी फ्रेम से अनावश्यक वस्तुओं या किसी अन्य चीज को हटाने के लिए किसी वस्तु को पॉइंट करें। हालांकि, ऐप स्वतः ही फोटोबॉम्बर्स जैसे अन्य अनचाहे चीजों का पता लगा लेती है। इसमें एक अन्य विकल्प भी मिलेगा, जो आपको चयनित वस्तुओं का रंग बदलने की अनुमति देता है।