NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / शनि के चांद पर वैज्ञानिकों को जीवन की संभावना, इस तत्व की खोज ने बढ़ाई उम्मीद
    अगली खबर
    शनि के चांद पर वैज्ञानिकों को जीवन की संभावना, इस तत्व की खोज ने बढ़ाई उम्मीद
    शनि के चांद एन्सेलाडस में फॉस्फोरस पाया गया है (तस्वीर: नासा)

    शनि के चांद पर वैज्ञानिकों को जीवन की संभावना, इस तत्व की खोज ने बढ़ाई उम्मीद

    लेखन रजनीश
    Jun 15, 2023
    05:08 pm

    क्या है खबर?

    अंतरिक्ष से जुड़े वैज्ञानिक सालों से पृथ्वी से परे दूसरे ग्रहों पर जीवन तलाश रहे हैं। उनकी इस खोज में शनि ग्रह का चंद्रमा एन्सेलाडस सबसे ज्यादा प्रभावशाली साबित हुआ है।

    इसकी बर्फीली चट्टानों के नीचे एक बड़ा महासागर दबा है और मानव जीवन की संभावना के लिए वैज्ञानिकों के बीच यह लंबे समय से जिज्ञासा बनाए हुए है।

    अब पहली बार एन्सेलाडस के महासागर में मानव जीवन के लिए जरूरी 6 तत्वों में से एक फॉस्फोरस पाया गया है।

    फॉस्फोरस

    एन्सेलाडस के महासागर में अब तक मिले ये आवश्यक तत्व

    फॉस्फोरस पृथ्वी पर सभी जैविक प्रक्रियाओं के लिए एक आवश्यक तत्व है।

    शनि के चंद्रमा एन्सेलेडस के आंतरिक महासागर से निकलने वाले बर्फ के क्रिस्टल में फॉस्फोरस पाया गया है।

    एन्सेलाडस को सौरमंडल में वैज्ञानिक रूप से सबसे दिलचस्प स्थलों में से एक के रूप में जाना जाता है। इससे पहले वैज्ञानिकों ने एन्सेलाडस के महासागर में कार्बन, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन, सल्फर और ऑक्सीजन सहित जीवन के लिए कई अन्य प्रमुख आवश्यक तत्व पाए हैं।

    जानकारी

    फॉस्फोरस की खोज के साथ मिले सभी जरूरी तत्व

    अब एन्सेलाडस में फॉस्फोरस की नई खोज के साथ ही इसमें जीवन के जरूरी सभी तत्व मिल गए हैं। इससे इस बात की संभावना मजबूत होती है कि एन्सेलाडस चंद्रमा रहने योग्य हो सकता है।

    केसिनी

    कैसिनी मिशन के डाटा से मिली जानकारी

    एन्सेलाडस से जुड़े अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों ने नासा के कैसिनी मिशन द्वारा एकत्र किए गए डाटा को देखा। इस मिशन को 2017 में बंद कर दिया गया था।

    शोधकर्ताओं ने पानी में प्रचुर मात्रा में फॉस्फोरस पाया, जो एन्सेलाडस के साउथ पोल से नियमित रूप से निकलते हैं।

    ये पानी के प्लम लगभग 360 लीटर प्रति सेकंड की गति से फटते हैं, जो कुछ ही घंटों में एक ओलंपिक आकार के स्विमिंग पूल को भरने के लिए पर्याप्त हैं।

    अध्ययन

    500 गुना अधिक है फॉस्फोरस की सांद्रता

    एन्सेलाडस के गीजर द्वारा निकाले गए पदार्थ से सीधे फॉस्फोरस का पता चला था।

    कंप्यूटर मॉडल पर आधारित पिछले अध्ययनों से अनुमान लगा था कि एन्सेलाडस में फॉस्फोरस मौजूद हो सकता है। हालांकि, यह पहली बार है, जब प्रमुख तत्व (फॉस्फोरस) को सीधे एन्सेलाडस के वॉटर गीजर से डिस्चार्ज मैटेरियल में देखा गया है।

    अध्ययन में यह भी अनुमान लगाया गया कि एन्सेलाडस पर फास्फोरस की सांद्रता पृथ्वी के महासागरों में उच्चतम ज्ञात सांद्रता से लगभग 500 गुना अधिक है।

    संकेत

    जीवन अच्छा होने के मिले संकेत

    फ्री यूनिवर्सिटी ऑफ बर्लिन के अध्ययन के प्रमुख लेखक फ्रैंक पोस्टबर्ग ने स्पेस डॉट कॉम को बताया, "हमें वहां जीवन नहीं मिला है।"

    उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ कुछ संकेत मिले हैं, जो इशारा करते हैं कि वहां जीवन बहुत अच्छा हो सकता है। यह रहने योग्य बहुत अच्छा और महत्वपूर्ण संकेतक है।

    जॉन्स हॉपकिन्स एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी की अध्यक्षता में "एन्सेलाडस ऑर्बिलैंडर" नाम का एक मिशन भी प्रस्तावित है। यह 2050 के लिए निर्धारित है।

    एन्सेलाडस

    अतीत या वर्तमान में जीवन की मौजूदगी की कोई पुष्टि नहीं

    एन्सेलाडस पृथ्वी के चंद्रमा के सातवें हिस्से के बराबर है और शनि के ज्ञात कुल 146 प्राकृतिक उपग्रहों में से 6वां सबसे बड़ा चंद्रमा है।

    वैज्ञानिकों के मुताबिक, फास्फोरस, पानी और जीवन के लिए जरूरी अन्य आवश्यक तत्वों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि एन्सेलाडस जैसी जगह संभावित रूप से रहने योग्य हैं।

    उनके मुताबिक, अभी यहां जीवन बसा नहीं है और यहां पर अतीत या वर्तमान में जीवन की मौजूदगी की पुष्टि भी नहीं की गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंतरिक्ष
    सौरमंडल

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    अंतरिक्ष

    पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा CME क्लाउड, आ सकता है सौर तूफान सौर तूफान
    स्पेस-X ने 22 नए स्टारलिंक सैटेलाइट्स किये लॉन्च, 4,400 के करीब पहुंची कुल संख्या स्पेस-X
    सूर्य पर दिखे 2 नए सनस्पॉट, पृथ्वी पर सौर तूफान आने की जताई जा रही संभावना सनस्पॉट
    आज पृथ्वी पर आ सकता है शक्तिशाली सौर तूफान, NOAA ने जारी किया अलर्ट सौर तूफान

    सौरमंडल

    खगोलविदों ने 2022 में 200 से अधिक ग्रहों को खोजा, अब तक मिले 5,235 ग्रह नासा
    नासा का अलर्ट जारी, पृथ्वी के करीब से गुजरेगा आज एस्ट्रोयड 2022 YL4 नासा
    नासा का NEO सर्वेयर स्पेस टेलीस्कोप ढूंढ निकलेगा छुपे एस्ट्रोयड्स, जानें क्यों है खास नासा
    इस साल कब-कब दिखेगा फुल मून? जानें सब कुछ अंतरिक्ष
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025