Page Loader
कल रात पृथ्वी के वातावरण से टकराया एस्ट्रोयड, नासा ने दी जानकारी
पृथ्वी के वातावरण से टकराया एस्ट्रोयड (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

कल रात पृथ्वी के वातावरण से टकराया एस्ट्रोयड, नासा ने दी जानकारी

Sep 05, 2024
09:33 am

क्या है खबर?

बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर बहुत से एस्ट्रोयड कई बार पृथ्वी के काफी करीब पहुंच जाते हैं। एस्ट्रोयड 2024 RW1 नामक एक ऐसा ही एस्ट्रोयड बीती रात (4 सितंबर) पृथ्वी से टकराने वाला था, जिसके बारे में अंतरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) की तरफ से जानकारी दी गई है। बता दें कि इस एस्ट्रोयड को पहली बार नासा समर्थित कैटरीना स्काई सर्वे द्वारा अंतरिक्ष में देखा गया था।

जगह

पृथ्वी पर कहां गिरा यह एस्ट्रोयड?

नासा और ESA की नियर अर्थ ऑब्जेक्ट (NEO) अध्ययन टीमों ने एस्ट्रोयड के पृथ्वी से टकराने से करीब 4 घंटे पहले ही इसके बारे में अनुमान लगा लिया था। एस्ट्रोयड 2024 RW1 भारतीय समयानुसार बीती रात करीब 10:10 पर उत्तरी फिलीपींस के पूर्व की तट पर पृथ्वी के वातावरण से टकराया और एक आग के गोले में बदल गया। नासा ने बताया है कि इस एस्ट्रोयड का आकार केवल 1 मीटर था, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

ट्विटर पोस्ट

आग के गोले में बदला एस्ट्रोयड