NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सुबह के समय डाइट में शामिल करें ये 5 पेय, फैटी लिवर से मिलेगा छुटकारा 
    अगली खबर
    सुबह के समय डाइट में शामिल करें ये 5 पेय, फैटी लिवर से मिलेगा छुटकारा 

    सुबह के समय डाइट में शामिल करें ये 5 पेय, फैटी लिवर से मिलेगा छुटकारा 

    लेखन सयाली
    Aug 16, 2024
    12:02 pm

    क्या है खबर?

    फैटी लिवर एक गंभीर बीमारी है, जिसमें लिवर की कोशिकाओं में अधिक फैट जमा होने लगता है।

    इसके कारण पोषण तत्वों का अवशोषण कम हो जाता है और लिवर खराब होने का खतरा रहता है।

    अगर इस बीमारी का समय पर इलाज न किया जाए तो इसके कारण लिवर फेल हो सकता है या लिवर का कैंसर हो सकता है।

    आप फैटी लिवर का उपचार करने के लिए अपनी सुबह की डाइट में ये स्वस्थ पेय पदार्थ जोड़ें।

    #1

    हल्दी वाली चाय

    हल्दी एक बेहद स्वास्थ्यवर्धक जड़ी-बूटी है, जिसे सदियों से कई बीमारियों के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है।

    आप सुबह उठते ही सबसे पहले हल्दी वाली चाय पीकर फैटी लिवर से निजात पा सकते हैं। इस चाय से सूजन को कम करने, पाचन में सुधार करने और लीवर के डिटॉक्सीफिकेशन को बढ़ाने में मदद मिलती है।

    इसमें मौजूद करक्यूमिन अपने एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण फैटी लिवर से लड़ सकता है।

    #2

    कॉफी

    शोध से पता चलता है कि एक कप कॉफी से भी फैटी लीवर के इलाज में मदद मिलती है।

    वेबएमडी में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि दिन में 2 कप कॉफी पीने से सिरोसिस की संभावना 44 प्रतिशत कम होती है, वहीं 4 कप कॉफी पीने से यह 65 प्रतिशत कम होती है।

    इससे लिवर के खराब होने का खतरा कम होता है।

    आप इन जड़ी-बूटियों के सेवन से भी फैटी लिवर का इलाज कर सकते हैं।

    #3

    ग्रीन टी

    ग्रीन टी सबसे प्रसिद्ध हर्बल चाय है, जिसे अपने अनेकों स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। इसे अपने खान-पान का हिस्सा बनाने से फैटी लिवर से छुटकारा पाया जा सकता है।

    ग्रीन टी में कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करते हैं। इसके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है और लिवर डिटॉक्सीफाई भी हो जाता है।

    बाल विशेषज्ञ से जानिए बच्चों में क्यों बढ़ रहे हैं फैटी लिवर के मामले?

    #4

    चुकंदर का रस

    चुकंदर का रस या चुकंदर का जूस एक पौष्टिक पेय पदार्थ होता है, जिसे बनाना भी आसान होता है।

    इसके सेवन से लिवर को डिटॉक्सीफाई किया जा सकता है और फैटी लिवर का उपचार किया जा सकता है।

    चुकंदर का जूस कई एंटीऑक्सीडेंट से समृद्ध होता है, जो रक्त को साफ करने में मदद करता है।

    यह जूस विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करके लिवर को स्वस्थ बनाता है।

    #5

    नींबू पानी

    ज्यादातर लोग वजन घटाने और पाचन स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिए अपने दिन की शुरुआत एक गिलास नींबू पानी से करते हैं।

    सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने से आपके लीवर में होने वाला वसा का निर्माण कम हो सकता है।

    हाल के अध्ययनों से पता चला है कि नींबू में नारिंजिनिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो फैटी लीवर रोग से जुड़ी लीवर की सूजन को कम करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फैटी लिवर
    डाइट
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    फैटी लिवर

    फैटी लिवर: जानिए लिवर से जुड़ी इस बीमारी के कारण, लक्षण और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExclusive: बच्चों में क्यों बढ़ रहे फैटी लिवर के मामले, बाल विशेषज्ञ से जानें वजह बच्चों की देखभाल
    फैटी लिवर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं ये 5 फल खान-पान
    फैटी लिवर बीमारी के उपचार के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 असरदार जड़ी-बूटियां  स्वास्थ्य

    डाइट

    गर्मी में ठंडक से लेकर चमकती त्वचा तक, ब्रोकली के सेवन से मिलते हैं ये लाभ खान-पान
    मधुमेह और एनीमिया जैसी कई बीमारियों का उपचार कर सकती है जंगल जलेबी, जानिए इसके फायदे खान-पान
    गर्मी के मौसम में लें ठंडे-ठंडे तुकमलंगे के शरबत की चुस्कियां, शरीर को मिलेंगे ये फायदे रेसिपी
    गर्मी में इन खाद्य पदार्थों का सेवन बिगाड़ सकता है हृदय का स्वास्थ्य, जल्द करें सीमित  हृदय रोग

    स्वास्थ्य

    महिलाओं के लिए जायफल होता है बेहद लाभदायक, जानिए इसके फायदे  खान-पान
    खाली पेट कभी नहीं खाने चाहिए ये 5 खाद्य पदार्थ, हो सकती है पेट संबंधी समस्याएं खान-पान
    अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना रात को सोने से पहले करें ये 5 काम, मिलेगी मदद  नींद
    अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन स्वास्थ्य के लिए होता है हानिकारक, जानें इसके नकारात्मक प्रभाव  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025